फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शिल्पा-शमिता को कोर्ट से मिली राहत और मां को यादकर फूट-फूटकर रोईं राखी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sun, 29 Jan 2023 07:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, राखी सावंत और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। कभी कोई फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होती है तो कभी सितारों से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट देखने को मिलता है। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन की दुनिया में क्या कुछ हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
परिवार के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी को बड़ी राहत मिली है। दिंडोशी सत्र अदालत ने 2022 में मजिस्ट्रेट अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें दोनों अभिनेत्रियों को कथित रूप से 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में समन जारी किया गया था। हालांकि, उनकी मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी। शिल्पा, शमिता और सुनंदा को कुछ साल पहले शिल्पा के दिवंगत पिता सुरेंद्र शेट्टी द्वारा कथित रूप से 21 लाख रुपये के ऋण को लेकर अदालत में केस किया गया था।
Shilpa Shetty: धोखाधड़ी मामले में शिल्पा शेट्टी-शमिता को मिली राहत, मां सुनंदा के खिलाफ जारी रहेगी कार्यवाही
 
विज्ञापन

3 of 11
कन्नड़ अभिनेता मंदीप राय - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता मंदीप राय का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में मनदीप ने अंतिम सांस ली। बता दें कि अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा था। इस वजह से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। बता दें कि इससे पहले भी मनदीप को हार्ट अटैक आया था। इस बात की जानकारी उनकी बेटी ने दी। बेटी ने बताया कि अभिनेता का अंतिम संस्कार हेब्बल श्मशान में कर दिया गया है।
Mandeep Roy: कन्नड़ फिल्म अभिनेता मनदीप राय का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

4 of 11
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ स्टार रजनीकांत के वकील एस इलामभारती ने एक सार्वजनिक चेतावनी जारी की है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के वकील एस इलामभारती ने उन लोगों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी जारी की है, जो अभिनेता के व्यक्तित्व और सेलिब्रिटी अधिकारों का दुरुपयोग करते हैं। दरअसल अभिनेता रजनीकांत ने उन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी करवाया है जो उनके नाम, इमेज और आवाज को खुद के प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर इस्तेमाल करते हैं। 
Rajinikanth: अपने फायदे के लिए करते हैं रजनीकांत की इमेज का इस्तेमाल? तो हो जाइए सावधान!
विज्ञापन

5 of 11
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 13' के बाद से ही शहनाज गिल के सितारे बुलंदियों पर हैं। बॉलीवुड में अभी शहनाज का डेब्यू भी नहीं हुआ है और उनके पास ऑफर की लाइन लगी हुई है। शहनाज सलमान खान की ईद पर आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं, लेकिन इससे पहले ही उनके हाथ एक बड़ी फिल्म लग गई है।
Shehnaaz Gill: बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही चमकी शहनाज गिल की किस्मत, हाथ लगी इस मशहूर प्रोड्यूसर की फिल्म!
विज्ञापन

6 of 11
केआरके - फोटो : social media
कमाल आर खान उर्फ केआरके अक्सर अपने ट्वीट के जरिए मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। फिल्म और फिल्म स्टार्स पर तंज कसते रहने वाले केआरके इन दिनों शाहरुख खान की तारीफ करते नहीं थक रहे। जब से 'पठान' रिलीज हुई है, ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा जब केआरके ट्वीट करके फिल्म और शाहरुख खान की तारीफ न कर रहे हों। एक बार फिर उन्होंने ट्वीट किया है, जिसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड निर्माताओं को सख्त हिदायत दे डाली है।
KRK: केआरके ने फिल्म मेकर्स को दी हिदायत, बोले- पठान ने बॉलीवुड को रफ्तार दी है इसे बनाए रखें
विज्ञापन

7 of 11
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम के निधन के बाद ज्योति सिंह के साथ शादी करके नई जिंदगी शुरू की। मगर, कुछ वक्त बाद इन दोनों के बीच अनबन की खबरें आनी शुरू हो गईं। शादी के कुछ ही वक्त बाद ज्योति एक्टर से अलग हो गईं। ज्योति सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट साझा किया है, जिसके साथ इमोशनल कैप्शन लिखा है। यूजर्स इसे पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं।
Jyoti Singh: पवन सिंह के नाम ज्योति ने लिखा खुला खत? बोलीं- 'दुआ है इस साल तेरे सामने ही न आऊं'

8 of 11
यश - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। केजीएफ और केजीएफ 2 में उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर महफिल लूट ली थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में इसका नाम शामिल है। हालांकि केजीएफ चैप्टर 2 के बाद यश ने अपनी अगली फिल्म का एलान तो नहीं किया है, लेकिन अब खबर है सुपरस्टार को एक फिल्म निर्माता ने अप्रोच किया है। 
Yash: अब 'रावण' के किरदार में नजर आएंगे रॉकी भाई? इस फिल्ममेकर ने अगली मूवी के लिए किया अप्रोच

9 of 11
फिल्म पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान की 'पठान' का डंका हर ओर बज रहा है। पहले ही दिन से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और चार दिनों में दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। देश-विदेश में 'पठान' को शानदार रिस्पांस मिल रहा है और कमाई के मामले में दिन-ब-दिन 'पठान' कामयाबी के रथ पर सवार होती जा रही है। वहीं, राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में भी 'पठान' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई।
Pathaan: शाहरुख खान की 'पठान' का जलवा, राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में रखी गई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग

10 of 11
स्टारडस्ट के सेलिब्रेशन में पहुंचे सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
स्टारडस्ट ने इंडस्ट्री में अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर एक इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें बी टाउन के सेलेब्स ने जलवा बिखेरा। सोशल मीडिया पर रेड कार्पेट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें सितारों का बेस्ट अवतार देखने को मिला। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भूमि पेडनेकर के लुक की रही, जिन्होंने कटआउट गाउन में अपने एब्स फ्लॉन्ट किए।
Stardust: स्टारडस्ट के 50 साल पूरे होने पर सितारों ने रेड कार्पेट पर बांधा समां, भूमि के लुक ने लूट ली महफिल
विज्ञापन

11 of 11
अपनी मां और राखी सावंत के साथ राकेश सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस राखी सावंत की मां जया भेड़ा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से पीड़ित थीं। जया भेड़ा का इलाज टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में चल रहा था। राखी सावंत मां के बेहद करीब थीं। सिर से मां का साया हटने से वह बुरी तरह टूट गई हैं। सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उनका करुण रुदन देख किसी की भी आंखे नम हो जाएंगी। राखी सावंत सलमान खान का नाम ले-लेकर रो रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस सलमान खान को अपना भाई मानती हैं। दुख की इस घड़ी में राखी को उन्हीं की याद आई।
Rakhi Sawant: दुख की घड़ी में राखी सावंत को याद आए सलमान खान, करुण रुदन करते हुए लिया भाई का नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें