फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अली बाबा से शीजान की छुट्टी और अनुष्का की सेल्स टैक्स विभाग को चुनौती, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 12 Jan 2023 07:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शीजान खान, अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
राजनीति की तरह मनोरंजन जगत में भी हमेशा कुछ न कुछ होता रहता है। इसी वजह से सिनेमा को पसंद करने वाले लोगों की नजर मनोरंजन जगत के सेलेब्स पर रहती है। हर कोई जानना चाहता है कि उनके पसंदीदा सितारे की पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ में क्या कुछ हो रहा है। कश्मीरी पंडितों और मॉब लिंचिंग पर बयान देने की वजह से साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। इसके अलावा आज कई अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी जानकारी सामने आई है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
सुनील शेट्टी- धारावी बैंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान सुनील शेट्टी ने उनसे 'बायकॉट ट्रेंड' से छुटकारा दिलाने में मदद की गुजारिश की थी। इसके बाद से एक्टर चर्चा में हैं। सुनील शेट्टी 90 के दशक के लोकप्रिय एक्टर रहे हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड फिल्मों की असफलता पर बात की और इसकी वजह भी बताई। सुनील शेट्टी का मानना है कि आज के दौर में दर्शक फिल्मों के नाम पर कचरे के लिए भुगतान करने को तैयार नहीं है। इसके अलावा उन्होंने और भी कई दिलचस्प बातें कहीं। आइए जातने हैं।
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने बताई बॉलीवुड फिल्मों के न चलने की वजह, बोले- लोग कूड़े के लिए खर्च नहीं करेंगे

विज्ञापन

3 of 11
अवतार- द वे ऑफ वॉटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवातर: द वे ऑफ वॉटर’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने विदेश में ही नहीं भारत में भी शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। यह ‘एवेंजर्स एंडगेम’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। वहीं, अब खबर आ रही है कि फिल्म जल्द ओटीटी पर भी दस्तक देने के लिए तैयार है।
Avatar 2 on OTT: जल्द ओटीटी पर दस्तक देगी ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’? जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

4 of 11
Sami Khan - फोटो : सोशल मीडिया

शादी-ब्याह में अक्सर लोग शानो शौकत दिखाने की चाह में पानी की तरह पैसा बहाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में देखा गया। यहां एक शादी में खूब फिजूलखर्ची हुई। इसे देखकर पाकिस्तान के मशहूर एक्टर समी खान का दिल टूट गया है। वह इस बात से बेहद खफा नजर आ रहे हैं। समी ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने गुस्से का इजहार किया है। उनका कहना है कि 'यह वही मुल्क है, जहां एक गरीब आदमी अपने बच्चों के लिए आटे की लाइन में मर जाता है।' 
Sami Khan: शादी में फिजूलखर्ची देख फूटा पाकिस्तानी एक्टर का गुस्सा, बोले- ये वही मुल्क है जहां...

विज्ञापन

5 of 11
जूनियर एनटीआर, राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
राजामौली द्वारा निर्देशित और साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' ने देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाई है। 'आरआरआर' ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड को अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। एक तरफ जहां, जूनियर एनटीआर और रामचरण की खूब तारीफ हो रही हैं, वहीं अब वह दोनों सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं। दरअसल, राम चरण और जूनियर एनटीआर अमेरिका में अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। स्क्रीनिंग के बाद राजामौली और जूनियर एनटीआर और रामचरण ने मीडिया को इंटरव्यू भी दिया। उनके इस इंटरव्यू की एक क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो के चलते जूनियर एनटीआर और राम चरण को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
RRR: जूनियर एनटीआर और रामचरण ने अमेरिका में बोली ऐसी इंग्लिश, लोगों ने किया ट्रोल, बोले- ये इतनी ओवरएक्टिंग..
विज्ञापन

6 of 11
सिमी ग्रेवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस 16' अब अपने अंतिम पड़ाव में चल रहा है और आज से ठीक एक महीने बाद शो का फिनाले भी हो जाएगा। ऐसे में रोजाना बिग बॉस के घर में अलग-अलग ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों बिग बॉस में फैमिली वीक चल रहा है और कंटेस्टेंट के परिवार वाले उनसे मिलने आ रहे हैं। वहीं, अब जारी हुए नए प्रोमो में सिमी ग्रेवाल शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।
Bigg Boss 16: बिग बॉस में होगी सिमी ग्रेवाल की एंट्री, क्या गेम में शालीन का जवाब सुन अपना आपा खो देंगी टीना?
विज्ञापन

7 of 11
गदर: एक प्रेम कथा - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
सनी देओल की फिल्में फैंस को खूब पसंद आती हैं। दरअसल फैंस को सनी देओल का एक्शन खूब भाता है। सनी देओल की अगली फिल्म गदर 2 आने वाली है। इस फिल्म में भी उनके अमीशा पटेल नजर आएंगी। बीते कुछ दिन पहले गदर 2 से सनी देओल का फर्स्ट लुक भी सामने आया था। जिसमें वह अपने पुराने अंदाज में नजर आए थे। जब से पहला लुक सामने आया है तब से फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। फैंस को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। हालांकि ट्रेलर कब रिलीज होना है, इसकी तो अभी तक कोई जानकारी नहीं है, लेकिन गदर को लेकर मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है।
Gadar: 22 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी 'गदर', मेकर्स ने सीक्वल से पहले इस वजह से लिया फैसला

8 of 11
Kartik Aaryan - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे बन रहे हैं। उन्होंने पिछले साल भूल भुलैया जैसी शानदार फिल्म की है, जो ब्लॉबस्टर साबित हुई थी। इस साल कार्तिक आर्यन शहजादा लेकर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले इस फिल्म का टीजर जारी हुआ था, जिसमें अभिनेता का दमदार लुक देखने को मिला था, तब से फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने शहजादा का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है। इसमें अभिनेता एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी करते भी नजर आ रहे हैं।
Shehzada Trailer: एक्शन से भरपूर 'शहजादा' का ट्रेलर रिलीज, RRR के निर्देशक का भी फिल्म से है मजेदार कनेक्शन

9 of 11
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा 'शेरशाह' के बाद एक बार फिर ओटीटी पर 'मिशन मजनू' के साथ वापसी कर रहे हैं। सिद्धार्थ ने इस फिल्म में एक जासूस की भूमिका निभाई है। इसका प्रीमियर 20 जनवरी को होगा, लेकिन फिल्म से ज्यादा वह अभिनेत्री कियारा आडवाणी के संग अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो रही है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी करने वाले हैं। इसके साथ ही उनकी शादी की तैयारियों से जुड़ी जानकारियां भी सामने आ रही हैं। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। 
Sidharth Malhotra: मुझे किसी ने इनवाइट ही नहीं किया..कियारा संग अपनी शादी की खबरों पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा

10 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार इसका कारण फिल्मी नहीं बल्कि लीगल है। बता दें कि अभिनेत्री ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। अनुष्का ने साल 2012-13 और 2013-2014 के टैक्स की वसूली के लिए सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के नोटिस को चुनौती दी है। मामले की सुनवाई 6 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है। कोर्ट ने सेल टैक्स विभाग को तीन हफ्ते में याचिका पर जवाब देने के लिए कहा है।
Anushka Sharma: सेल्स टैक्स विभाग के नोटिस को अनुष्का शर्मा ने दी चुनौती, बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दर्ज

विज्ञापन

11 of 11
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी शो अली बाबाः दास्तान-ए काबुल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मेकर्स को इस शो के लिए नया लीड एक्टर मिल गया है। जल्द ही यह एक्टर शीजान खान को रिप्लेस कर देगा। एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के सुसाइड के बाद इस सीरियल के मुख्य कलाकार शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तभी से शो के मेकर्स शीजान का रिप्लेसमेंट ढूंढ रहे थे। निर्माताओें की तलाश अब खत्म हो चुकी है। 
Sheezan Khan: 'अली बाबा दास्तान- ए- काबुल' में शीजान को रिप्लेस करेगा यह एक्टर, इस ट्विस्ट के साथ होगी एंट्री!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें