फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ओटीटी डेब्यू करेंगे शाहरुख और फ्री कोचिंग देंगे सोनू सूद, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sun, 11 Sep 2022 07:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। मौजूदा समय में भी कई स्टार्स की फिल्में रिलीज की कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
मनोरंजन जगत से हर दिन कोई न कोई नई खबरें सामने आती रहती हैं। मौजूदा समय में भी कई स्टार्स की फिल्में रिलीज की कतार में हैं तो वहीं कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसी क्रम में जहां आज शाहरुख खान के ओटीटी डेब्यू की खबर सामने आई तो वहीं सोनू सूद एक बार फिर अपने काम के लिए चर्चा में हैं। बॉलीवुड से जुड़ी आज कई बड़ी अपडेट्स सामने आईं हैं, तो आइए बताते हैं आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता शाहरुख खान काफी लंबे वक्त से पर्दे दूर हैं। हालांकि, इस बार वह आर. माधवन की 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' में नजर आए और रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी उनकी उपस्थिति है। मगर दोनों ही फिल्मों में वह गेस्ट अपीयरेंस में ही नजर आए हैं। बतौर लीड एक्टर फैंस उनकी पर्दे पर वापिसी का इंतजार कर रहे हैं। फिल्मों से अलग शाहरुख को लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान जल्द ही ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं।

Shah Rukh Khan: ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं शाहरुख खान, इस प्लेटफॉर्म पर आएगी वेब सीरीज!
विज्ञापन

3 of 11
jubin nautiyal
बॉलीवुड फिल्मों से लेकर म्यूजिक एलबम्स में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लेकिन इस बार वह अपने गाने के लिए नहीं, बल्कि एक कॉन्सर्ट के पोस्टर के चलते लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उनके पोस्टर को लेकर बवाल खड़ा हो गया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जानी है। ट्विटर पर शनिवार से ही #ArrestJubinNautiyal ट्रेंड कर रहा है। अब इस पूरे मामले पर जुबिन नौटियाल का रिएक्शन सामने आया है।

Jubin Nautiyal: गिरफ्तारी की मांग के बीच जुबिन ने की फैंस से निराश न होने की अपील, बोले- मुझे देश से प्यार है

4 of 11
SONU SOOD - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनू सूद कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे थे। अभिनेता आज भी लाखों लोगों की मदद करते रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं हर वीकएंड पर उनके घर के बाहर जिला अस्पताल जैसा हाल रहता है। मदद मांगने वालों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती हैं। अभिनेता भी उनके पास जाकर सभी से पूछकर मदद करते हैं। इसी कड़ी में सोनू सूद ने स्टूडेंट्स के लिए एक नई पहल की है। 

Sonu Sood: सोनू सूद ने IAS के छात्रों के लिए शुरू की फ्री कोचिंग, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
विज्ञापन

5 of 11
Vivek Agnihotri - फोटो : amar ujala, mumbai
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पर्दे पर आते ही फिल्म ने बढ़िया कारोबार किया है। हालांकि रिलीज से पहले 'ब्रह्मास्त्र' को बायकॉट गैंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिल्म का कलेक्शन सामने आने के बाद इसके शायद अब बायकॉट गैंग शांत हो गया है। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही इस पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई फिल्मी सितारे भी इस फिल्म की काफी प्रसंशा कर रहे हैं। वहीं फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म को लेकर एकबार फिर बड़ा बयान दे दिया है। 

Vivek Agnihotri: 'हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन..', ‘ब्रह्मास्त्र’ पर फिर विवेक अग्निहोत्री का कटाक्ष
विज्ञापन

6 of 11
Raju Srivastav
 पॉपुलर अभिनेता और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते एक महीने से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। लंबे समय से वह वेंटिलेटर पर हैं। हालांकि, डॉक्टर्स की एक पूरी टीम उन्हें पहले की तरह ठीक करने की कोशिश में लगी है। 

Raju Srivastav Health Live: 32 दिन बाद भी वेंटिलेटर पर राजू, डॉक्टर बोले- कई बार आ चुका बुखार
विज्ञापन

7 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म अभिनेता कमाल आर खान यानि केआरके जेल से बाहर आ चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट से केआरके को एक पुराने ट्वीट के मामले में कुछ दिनों पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। फिल्मी सितारों और उनकी मूवीज की बखिया उधेड़ने वाले केआरके ने सोशल मीडिया पर दमदार वापसी कर ली है। जेल से बाहर आने के बाद केआरके ने पहली बार ट्वीट भी कर दिया है।

KRK: 'मैं बदला लेने के लिए वापस आ गया हूं', जेल से बाहर आते ही पुराने रूप में लौटे कमाल आर खान

8 of 11
uv krishnam raju, prabhas - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री यू.वी कृष्णम राजू ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। यू.वी कृष्णम का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीबन तीन बजकर 45 मिनट पर अपनी आखिरी सांस ली। कृष्णम राजू साउथ सिनेमा के रेबल स्टार माने जाते थे और उन्होंने सिनेमा में सक्रिय रहते हुए एक से एक हिट फिल्म में काम किया है। लेकिन शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

UV Krishnam Raju Death: दिग्गज एक्टर और प्रभास के चाचा कृष्णम राजू का निधन, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

9 of 11
ओटीटी प्ले अवार्ड 2022 में कार्तिक आर्यन, तापसी पन्नू - फोटो : insta
ओटीटी आज के समय में लोगों के मनोरंजन का सबसे अच्छा साधन बनकर उभरा है, क्योंकि यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर अनगिनत वेब सीरीज से लेकर शोज और फिल्में सब दर्शक के हाथ में ही मौजूद हैं। दर्शकों को ओटीटी पर अपनी चॉइस, अपनी भाषा के हिसाब से कंटेंट मिल जाता है। ओटीटी से दर्शकों का एंटरटेनमेंट तो होता ही है, इससे कई कलाकारों को सामने आने का मौका भी मिला। न सिर्फ छोटे कलाकार बल्कि अब जाने-माने सेलेब्स भी ओटीटी का रुख कर चुके हैं। हालांकि ओटीटी के लिए आज भी बहुत कम अवार्ड शो रखे जाते हैं लेकिन इस बार (OTT Play Awards 2022) में कलाकारों समेत कई वेब सीरीज और शोज को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया। ओटीटी पर भी कार्तिक आर्यन के सितारे बुलंद रहे उन्होंने धमाका फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता, वहीं तापसी को हसीन दिलरुबा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड दिया गया। तो चलिए देखते हैं ओटीटी प्ले अवार्ड की पूरी लिस्ट।

OTT Play Awards 2022: कार्तिक से लेकर तापसी तक इन सितारों का रहा जलवा, यहां देखें ओटीटी अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

10 of 11
हंसल मेहता, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। देशभर में फिल्म बंपर कमाई कर रही है। इस बीच मशहूर निर्देशक हंसल मेहता ने फिल्म को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लोगों को बताया है कि दर्शकों में इस फिल्म को देखने का इतना उत्साह है कि उन्हें नाइट शो का टिकट तक नहीं मिल सका। 

Brahmastra: हाउसफुल की वजह से मशहूर निर्देशक को नहीं मिला ब्रह्मास्त्र का टिकट, सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव
विज्ञापन

11 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद अपने उल्टे-सीधे ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर ट्रोल होती हैं। वह अक्सर अपने ट्रोल्स को करारा जवाब भी देती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद की तस्वीर पर दो लड़कों ने कुछ भद्दे कमेंट्स कर दिए। जिसके बाद उर्फी ने उन लड़कों के कमेंट्स के स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके अलावा उर्फी ने उन लड़कों की शिकायत पुलिस में करने की भी बात कही है।

Urfi Javed: उर्फी को ट्रोल करना हेटर्स को पड़ा भारी, स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा- डियर सोसाइटी लड़कों को सिखाएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें