फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Warp: शूटिंग के दौरान घायल हुए अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी ने सुशांत को किया याद, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Mon, 22 May 2023 07:57 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया चकाचौंथ से भरी हुई है और यहां पर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
सरथ बाबू - फोटो : social media
साउथ के दिग्गज एक्टर सरथ बाबू का निधन हो गया है। उन्होंने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। साउथ सिनेमा में गम का माहौल पसरा हुआ है। इस खबर से हर किसी को धक्का लगा है और कोई इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहा है। सरथ अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते थे। दर्शक भी उनकी फिल्म का खूब लुत्फ उठाते हैं, लेकिन अब यह सिलसिला और नहीं चल पाएगा क्योंकि अभिनेता हमारे बीच नहीं रहें।

दुखद: साउथ के दिग्गज अभिनेता सरथ बाबू का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
विज्ञापन

3 of 11
आदित्य सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
'गंदी बात' और 'स्प्लिट्सविला' फेम एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर की लाश सोमवार, 22 मई को उनके मुंबई के अंधेरी स्थित फ्लैट के बाथरूम से बरामद हुई। बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर रहने वाले आदित्य की लाश सबसे पहले उनके एक दोस्त ने देखी। रिपोर्ट की मानें तो, एक्टर बाथरूम में अचेत अवस्था में जमीन पर पड़े हुए थे। दोस्त ने आनन-फानन में वॉचमैन को इसकी खबर दी। एक्टर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही आदित्य का निधन हो गया था।

 Aditya Singh Rajput Death: 'गंदी बात' फेम एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत, बाथरूम से बरामद शव

4 of 11
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
लोकप्रिय मूवी डेटाबेस आईएमडीबी ने 40 फिल्मों की सूची के साथ एक समर मूवी गाइड जारी किया है, जिसमें केवल दो भारतीय फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों का नाम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'आदिपुरुष' हैं, जिसे जानकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। 

IMDB Guide 2023: आईएमडीबी ने जारी किया 40 फिल्मों का समर मूवी गाइड, लिस्ट में इन दो भारतीय फिल्मों का जलवा
विज्ञापन

5 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों लगातार लाइमलाइट बटोर रहे हैं। एक्टर हाल में 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। हाल ही में खबर सामने आई है कि सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब भाईजान ओटीटी पर अपना दबंग अंदाज दिखाने वाले हैं। जी हां, एक्टर अपने ओटीटी डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से सलमान के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं। 

Salman Khan: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दिखेगा भाईजान का दबंग अंदाज, इस वेब सीरीज में नजर आएंगे अभिनेता
विज्ञापन

6 of 11
जूनियर एनटीआर और एनटी रामा राव - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हैदराबाद में अपने दादा एनटी रामा राव के शताब्दी समारोह में नहीं पहुंचे। जिसके बाद हर कोई हैरान है, क्योंकि इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि राम चरण की वजह से उन्होंने ऐसा किया, क्योंकि राम चरण शताब्दी समारोह में शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के समय दोनों अभिनेताओं के बीच दूरियां आ गईं।

Jr NTR: जूनियर एनटीआर अपने दादा एनटी रामा राव के शताब्दी समारोह में नहीं हुए शामिल, क्या राम चरण हैं वजह?
विज्ञापन

7 of 11
गौहर खान-जैद दरबार - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस ओटीटी 2' इन दिनों चर्चा में हैं। पिछली बार इस शो को करण जौहर होस्ट करते नजर आए थे। अब खबर है कि इस बार सलमान खान ही इसे होस्ट कर सकते हैं। वहीं शो में प्रतिभागियों को लेकर भी खबरों का बाजार गर्म है। फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि इस बार कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार गौहर खान के पति जैद दरबार भी इस शो में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर जैद दरबार को ओटीटी बिग बॉस के मेकर्स ने अप्रोच किया है। हाल ही में जैद खान पिता बने हैं। गौहर खान ने बेटे को जन्म दिया है। 

Bigg Boss OTT 2: रियलिटी शो में नजर आएंगे गौहर खान के पति? शो के मेकर्स ने की जैद से बात

8 of 11
रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय - फोटो : social media
रणबीर कपूर को चॉकेलेटी बॉय कहा जाता है। वह अपनी फिल्म में रोमांटिक किरदार निभाना बखूबी जानते हैं। अभिनेता ने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ए दिल है मुश्किल में रोमांटिक किरदार निभाया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। हालांकि अब इसकी रिलीज के कई साल बाद रणबीर ने ऐश्वर्या राय के साथ सीन करने को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वह ऐश के साथ रोमांटिक सीन करने पर शरमा गए थे, फिर ऐश्वर्या ने उनको सीन फिल्माने में मदद की थी।

Ranbir Kapoor: ऐश्वर्या संग रोमांटिक सीन के समय कांप रहे थे रणबीर के हाथ, फिर अभिनेता ने मार दिया मौके पे चौका

9 of 11
नयनतारा - फोटो : social media
अभिनेत्री नयनतारा साउथ सिनेमा की सफलतम एक्ट्रेस में शुमार हैं। ‘नेट्रिकान’, ‘गॉडफादर’, ‘इरु मुगन’, ‘गोल्ड’, और ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुकीं नयनतारा एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। नयनतारा के हाथ अब एक और बड़ी उपलब्धि लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'गॉडफादर' एक्ट्रेस ने अब फिल्म थिएटर बिजनेस में एंट्री की है। इसके लिए उन्होंने चेन्नई में एक प्रॉपर्टी भी खरीदी है।

Nayanthara: नयनतारा ने चेन्नई में खरीदा पुराना थिएटर, यह है एक्ट्रेस की फ्यूचर प्लानिंग

10 of 11
मनोज बाजपेयी-सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 23 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी एक वकील के किरदार में नजर आएंगे, जो एक बलात्कार पीड़िता के न्याय की लड़ाई लड़ते हैं। मनोज बाजपेयी इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने इंडस्ट्री में व्याप्त राजनीति पर बात की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र किया और बॉलीवुड में पसरे भाई-भतीजावाद की पोल खोलते नजर आए। 

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, बोले- इंडस्ट्री की राजनीति नहीं झेल पाए वह
विज्ञापन

11 of 11
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह जानकारी फैंस से साझा की है। बता दें कि एक्टर फिल्म 'विजय 69' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए हैं। उनके कंधे पर गंभीर चोट आई है। 

Anupam Kher: फिल्म 'विजय 69' की शूटिंग के दौरान घायल हुए अनुपम खेर, बोले- कंधे में आई है चोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें