फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: महावीर फोगाट ने आमिर से मांगी मदद और दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर लगी रोक, पढ़ें फिल्म जगत की खबरें

Wed, 03 May 2023 07:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आमिर खान, महावीर फोगाट, दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होते रहता है। अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े हर अपडेट के लिए फैंस बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
दहाड़ ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही प्राइम वीडियो की वेब सीरीज दहाड़ में नजर आने वाली हैं। इस क्राइम ड्रामा में उनके साथ विजय वर्मा और गुलशन देवैया भी दिखेंगे। अभिनेत्री ने सीरीज में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी की भूमिका निभाई है, जिन्हें 27 महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर की तलाश है। तीन मई को रिलीज हुए इस ट्रेलर में विजय वर्मा हत्यारे के रोल में नजर आए हैं।
Dahaad Trailer Event: तमन्ना के नाम पर इशारों में विजय को चिढ़ाते नजर आए सोनाक्षी-गुलशन, वीडियो आया सामने
 
विज्ञापन

3 of 11
नम्रता मल्ला, पिता कृष्णा भल्ला - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला ने बीते दिन बेहद ही दुखद भरी खबर साझा की। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए नम्रता मल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता कृष्णा मल्ला का निधन हो गया है। 30 अप्रैल के दिन नम्रता मल्ला के पिता ने आखिरी सांस ली। नम्रता मल्ला के पिता काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिता के निधन के बाद नम्रता मल्ला पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। फैंस उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने के लिए कह रहे हैं।
Namrata Malla: पिता के निधन के बाद गम में डूबीं नम्रता मल्लाह ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, फैंस ने दिया हौसला

4 of 11
नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया
आग, आवारा और बरसात जैसी फिल्मों में राज कपूर संग बड़े पर्दे पर जोड़ी जमाने वालीं बेहतरीन एक्ट्रेस नरगिस दत्त आज हमारे बीच नहीं हैं। हालांकि, नरगिस अपनी खूबसूरती और बेहतरीन काम से सिने प्रेमियों के दिलों में जिंदा हैं। एक्ट्रेस की 42वीं पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। वहीं, संजय दत्त और उनकी बहन प्रिया दत्त ने भी मां के साथ संजोए पुरानी यादों को ताजा करते हुए इमोशनल पोस्ट साझा किया है। 
Sanjay Dutt: नरगिस की 42वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए संजय और प्रिया दत्त, खास पोस्ट के जरिए मां को किया याद
विज्ञापन

5 of 11
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। रामायण पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। जब से इसका टीजर रिलीज हुआ है, तब से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 16 जून को यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यही वजह है कि फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि बहुत जल्द इसका ट्रेलर रिलीज होने वाला है। 
Adipurush Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर
विज्ञापन

6 of 11
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
लुधियाना की एक स्थानीय अदालत ने पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला और उनकी दूसरी पत्नी अमरजोत कौर के जीवन पर बन रही बायोपिक की रिलीज पर रोक लगाने का आदेश दिया है। दिलजीत दोसांझ और निम्रत खैरा के साथ अमनदीप सिंह द्वारा निर्मित पंजाबी फिल्म 'जोड़ी तेरी मेरी' पांच मई को रिलीज होने के लिए तैयार थी।
Diljit Dosanjh: दिलजीत की फिल्म 'जोड़ी तेरी मेरी' की रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक, गायक चमकीला की है ये बायोपिक
विज्ञापन

7 of 11
आमिर खान, महावीर फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के कई जाने माने पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कुश्ती संघ अध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप लगयाा है। उनकी मांग है कि बृजभूषण को जल्द से जल्द पद से हटाया जाए। साथ ही, खिलाड़ी उनके खिलाफ गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।
Wrestlers Protest: महावीर फोगाट ने आमिर खान से मांगी मदद, जानें दूसरे सितारों पर पूर्व पहलवान ने क्या कहा?

8 of 11
सनी देओल, करण देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उनका परिवार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। अब उनके बेटे करण देओल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरें हैं कि सनी देओल के लाडले बेटे करण देओल ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है और जल्द ही वह शादी करने वाले हैं। हालांकि किस लड़की से उन्होंने सगाई की है अभी तक इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
Sunny Deol: सनी देओल के बेटे करण देओल ने गुपचुप तरीके से कर ली सगाई, जानें कब सजेगा सेहरा

9 of 11
बैकस्ट्रीट बॉयज - फोटो : सोशल मीडिया
बैकस्ट्रीट बॉयज अपने डीएनए वर्ल्ड टूर के लिए मंगलवार रात भारत पहुंचे। विश्व प्रसिद्ध कलाकार इस सप्ताह के अंत में मुंबई और दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे, जिसके टिकट पहले ही बिक चुके हैं। तक के सबसे  ज्यादा बिकने वाले बैंड्स में से एक, 'बैकस्ट्रीट बॉयज' ने हाल ही में अपने 'डीएनए वर्ल्ड टूर' की घोषणा की थी। अपने पसंदीदा बैंड की परफॉर्मेंस देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
Backstreet Boys: डीएनए वर्ल्ड टूर के लिए 13 साल बाद भारत पहुंचे बैकस्ट्रीट बॉयज, करेंगे धमाकेदार परफॉर्मेंस

10 of 11
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वसई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान शीजान खान को उनकी प्रोफेशनल लाइफ को देखते हुए उन्हें काम के सिलसिले में देश से बाहर जाने की इजाजत दे दी है। मामले में उनके वकिल शैलेंद्र मिश्रा ने कहा, 'हम हॉनरेबल कोर्ट का बहुत बहुत शुक्रिया करना चाहेंगे कि उन्होंने शीजान को 'खतरों के खिलाड़ी' शो के लिए अब्रॉड ट्रैवल करने की इजाजत दी है। 
Sheezan Khan: शीजान को कोर्ट से मिली देश से बाहर जाने की इजाजत, अब रोहित शेट्टी के स्टंट शो का बनेंगे हिस्सा!
विज्ञापन

11 of 11
शाकुंतलम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
पौराणिक फैन्टेसी पर आधारित फिल्म शाकुंतलम हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु ने मुख्य भूमिका अदा की थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। खबरों के मुताबिक फिल्म 65 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी, जिसमें से फिल्म को 20 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, बिना किसी आंकड़े का खुलासा किए, फिल्म के निर्माता दिल राजू ने इसको लेकर स्वीकार किया है कि शाकुंतलम उनके करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक रही है।
Dil Raju: शाकुंतलम को दिल राजू ने बताया करियर का सबसे बड़ा झटका, फिल्म को हुआ इतने करोड़ का घाटा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें