जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज मौजूद हैं, जिसमें डिजिटल क्रिएटर बॉलीवुड स्टार्स की नकल उतारते हैं या फिर उनकी फनी हरकतों को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। बीते दिनों, सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो देखने को मिला था, जिसमें वह 'ब्रह्मास्त्र' से आलिया भट्ट की मिमिक्री करती नजर आई थीं। लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आया था। वहीं, अब इंटरनेट पर डिजिटल क्रिएटर एनाली सेरेजो (Analee Cerejo) का वीडिया छाया हुआ है, जिसमें वह जया बच्चन की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो की मजेदार बात यह है कि एनाली जया बच्चन का एक्सेंट तक कॉपी कर लेती हैं।
Jaya Bachchan: जया बच्चन की मिमिक्री करती नजर आई यह लड़की, सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ वीडियो