फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अंजलि के MMS पर बॉयफ्रेंड का बयान और KRK ने आमिर से लिया बदला, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 15 Aug 2022 08:01 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बायफ्रेंड के साथ अंजलि, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेप्रेमी की नजरें अपने पसंदीदा सितारों पर बनी रहती हैं और आज 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मनोरंजन जगत में ऐसा बहुत कुछ हुआ है, जिसे जानकर आप लोग खुश हो जाएंगे। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कई तस्वीरें शेयर कीं। इसके अलावा, आज के दिन बिग बजट फिल्म 'टाइगर' और 'सालार' से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए आपको इन दो फिल्मों के बारे में बताते हुए आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं, जो मनोरंजन जगत से जुड़ी हुई हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म एक था टाइगर के 10 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म के दो भाग रिलीज हो चुके हैं। ऐसे में फैंस बेसब्री से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार रहे हैं। फिल्म को लेकर पहले जानकारी सामने आई थी कि सलमान और कटरीना की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसी क्रम में फिल्म के दस साल पूरे होने के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नया टीजर कर दिया है। बता दें कि बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' अगले साल 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Tiger 3: फिल्म 'टाइगर 3' का नया टीजर जारी, दमदार एक्शन करते दिखे सलमान खान और कटरीना कैफ
विज्ञापन

3 of 11
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
'केजीएफ चैप्टर 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, प्रशांत नील की आगामी फिल्म 'सालार', भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे चर्चित फिल्म बन गई है। सोशल मीडिया यूजर्स केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील और 'बाहुबली' स्टार प्रभास जोड़ी का कमाल देखने के लिए बेताब हैं। इसी बीच मेकर्स ने 76वें स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर 'सालार' का एक नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख घोषित की है।

Prabhas Vs Hrithik Roshan: बड़े पर्दे पर होगी ऋतिक रोशन-प्रभास की टक्कर, अगले साल रिलीज होने जा रही है 'सालार'

4 of 11
फिल्म पिप्पा का टीजर जारी - फोटो : Social media
देशभर में आज आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। इस साल आजादी का दिन कई मायनों में काफी अहम है। इस साल देश ने अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर हर कोई जश्न में डूबा हुआ है। इसी बीच स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर की फिल्म पिप्पा का टीजर जारी कर दिया है। सामने आया फिल्म टीजर काफी धमाकेदार है। देशभक्ति के रंग में रंगा फिल्म का यह टीजर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो रहा है।

Pippa Teaser Release: ईशान खट्टर की फिल्म 'पिप्पा' का दमदार टीजर रिलीज, भारत-पाकिस्तान युद्ध की दिखी झलक
विज्ञापन

5 of 11
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग कश्यप हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। कई बार उनकी बातें लोगों को बुरी भी लग जाती हैं। इस समय अनुराग कश्यप तापसी पन्नू के साथ अपनी आने वाली फिल्म दोबारा को लेकर चर्चा में हैं। अनुराग को सुनना और उनकी फिल्में देखना दर्शक काफी पसंद करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्ममेकर ने हिंदी फिल्मों के न चलने पर अनोखा बयान दिया है, उन्होंने इसके बारे में अच्छी तरीके से समझाया भी है।

Anurag Kashyap: फिल्मों के फ्लॉप होने पर अनुराग कश्यप का तीखा बयान, कहा- लोग पनीर पर GST दे रहे तो फिल्म...
विज्ञापन

6 of 11
राहुल जैन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कपोंजर राहुल जैन के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मुंबई स्थित अपने फ्लैट में एक 30 वर्षीय महिला कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट का कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। वहीं खुद पर लगे बलात्कार के आरोपों को सिंगर ने फर्जी और निराधार बताया है।

Singer Rahul Jain: मशहूर सिंगर राहुल जैन के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने लगाया रेप का आरोप
विज्ञापन

7 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके बॉलीवुड की खान तिकड़ी यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को निशाने पर लेने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इन दिनों केआरके आमिर खान और उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए जमकर ट्वीट कर रहे हैं। केआरके ने आमिर की इस फिल्म का निगेटिव में रिव्यू किया था और अब उन्होंने आमिर खान के साथ अपने विवाद पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी और आमिर खान के बीच परेशानी की वजह क्या है। 

KRK On Aamir Khan: केआरके ने आमिर खान से ले लिया बदला, वीडियो में बोले- आपने गलत इंसान से...

8 of 11
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बायकॉट ट्रेंड की वजह से बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप होने की कगार पर है। 180 करोड़ के बजट में बनी 'लाल सिंह चड्ढा' अपने पहले वीकएंड (शुक्रवार से लेकर रविवार तक) तक 30 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। यदि हम आमिर खान की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड की बात करें तो इतना तो अभिनेता की फिल्में फर्स्ट डे पर कमा लेती हैं। शायद यही कारण है कि आमिर खान सदमे में हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डिस्ट्रीब्यूटर्स को 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने मेकर्स से मुआवजे तक की मांग कर डाली है।

Laal Singh Chaddha Flop: 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने पर सदमे में आमिर खान, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने मांगा मुआवजा

9 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया के साथ वह आए दिन अतरंगी कपड़े पहने मुंबई की सड़कों पर भी घूमती नजर आ जाती हैं। हमेशा अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा बटोरने वाली उर्फी ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया था, जिसे देख सभी चौंक गए थे। दरअसल, उर्फी ने पोस्ट के जरिए बताया था कि एक शख्स उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। इतना ही नहीं उर्फी ने दावा भी किया था कि उन्होंने उस  शख्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अब उर्फी ने जिस पर आरोप लगाया है उसका पक्ष सामने आया है। 

Urfi Javed: उर्फी के आरोपों पर आया पंजाब के कास्टिंग डायरेक्टर का रिएक्शन, बोले- 'उसमें दिमाग...'

10 of 11
दीपिका चिखलिया - फोटो : इंस्टाग्राम
15 अगस्त 2022 यानी आज के दिन भारत को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। आजादी के इस खास दिन को देशभर में जश्न की तरह मनाया गया। सरकार ने हर घर तिरंगा लगाने की मुहिम चलाई तो लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सिनेमा जगत से जुड़े सितारों ने भी आज अपने घर में तिरंगा फहराया। अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने भी अपने घर में तिरंगा फहराया, जिसकी तस्वीर सामने आई है। लेकिन इस मौके पर उनसे एक गलती भी हो गई, जिस वजह से वह ट्रोल हो रही हैं।

Dipika Chikhlia Trolled: आजादी के जश्न के बीच दीपिका चिखलिया ने पाक PMO को टैग किया ट्वीट, लोगों ने लगाई क्लास
 
विज्ञापन

11 of 11
अंजलि अरोड़ा, आकाश संसनवाल - फोटो : सोशल मीडिया
कच्चा बादाम फेम अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा एमएमएस लीक होने के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियां बटोर रही थीं, इसके बाद कंगना रणौत के शो लॉक अप में उनकी एंट्री हो गई। अभिनेत्री ने लॉक अप के जरिए खूब पॉपुलरिटी हासिल की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एमएमएस को लेकर भी अंजलि अरोड़ा ने सफाई दी थी। अंजलि अरोड़ा के बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल का भी इस बारे में रिएक्शन सामने आया है। 

Anjali Arora: एमएमएस लीक कांड पर ऐसा था अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड का रिएक्शन, कहा- जो मेरे अपने...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें