सायशा शिंदे, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' अपने पहले दिन से सुर्खियों में बना हुआ है। शो में खेल लगातार अत्याचारी हो रहा है, जिस वजह से जेल में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स के बीच भी कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में, जेल में चेतन हंसराज ने एंट्री की थी, लेकिन नियम तोड़ने की वजह से उन्हें कुछ ही घंटों बाद जेल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं, अब कंगना रणौत की जेल में एक और शॉकिंग एविक्शन हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। शो से सायशा शिंदे को बाहर कर दिया गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Lock Upp: सायशा शिंदे और कंगना रणौत के बीच हुई तीखी बहस, अभिनेत्री ने चिल्लाते हुए कहा- दफा हो जाओ