शाहरुख खान, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
'पठान' के साथ किंग खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, जो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। 'पठान' और 'टाइगर 3' दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं। 'पठान' में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। वहीं, 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं।