फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: रुबीना के चेहरे का हुआ बुरा हाल और कानूनी पचड़े में फंसे 'भल्लालदेव', पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 11 Feb 2023 07:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
रुबीना दिलैक, राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन फिल्मों और सेलेब्स से जुड़ी खबरें आती रहती हैं। फैंस को भी अपने फेवरेट सितारों से जुड़े अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज पूरे दिन मनोरंंजन जगत में क्या-क्या हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान "पठान" के ब्लॉकबस्टर होने से काफी खुश हैं। उन्होंने शानदार एक्शन फिल्म बनाने के लिए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की जमकर तारीफ की है। 25 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने से महज कुछ ही दूरी पर है। फिल्म को मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स  से शाहरुख काफी ज्यादा खुश है और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ सफलता का श्रेय सिद्धार्थ आनंद और निर्माता आदित्य चोपड़ा को दिया है।
Pathaan: 'पठान' की सफलता से बेहद खुश हैं शाहरुख खान, फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के लिए कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन

3 of 11
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। वह एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने की कोशिश में लगे हुए हैं। पिछले साल अभिनेता की फिल्म भूल भुलाया 2 रिलीज हुई थी, जिसने की रिकॉर्ड बनाए थे। कार्तिक की वह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म की कहानी, गाने और कार्तिक-कियारा की जोड़ी भी फैंस को खूब पसंद आई थी। अब इस साल कार्तिक आर्यन अपनी एक और फिल्म शहजादा के साथ तैयार हैं। 
Shehzada: सेंसर बोर्ड ने 'शहजादा' को दिखाई हरी झंडी, कार्तिक आर्यन सिल्वर स्क्रीन पर छा जाने के लिए तैयार

4 of 11
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम
छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद रुबीना झलक दिखला जा 7 में भी नजर आई हैं। वहीं, एक्ट्रेस कई शोज का हिस्सा रही हैं, लेकिन इस बार वह अपने काम नहीं अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रुबीना ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देख फैंस की चिंता बढ़ गई है। अभिनेत्री की तबीयत ठीक नहीं है और ऐसे में उनके चेहरे का बुरा हाल हो गया है।
Bigg Boss: बिग बॉस की इस विनर के मुंह का हुआ बुरा हाल, तस्वीरें देख फैंस भी हो गए परेशान
विज्ञापन

5 of 11
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही फैंस भाईजान को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब है। वहीं, अब फिल्म के पहले गाने 'नइयो लगदा' का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में सलमान खान और पूजा हेगड़े का रोमांटिक अवतार देखने को मिल रहा है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'नइयो लगदा' के टीजर में दिखा सलमान-पूजा का रोमांटिक अंदाज, कल रिलीज होगा गाना
विज्ञापन

6 of 11
राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'बाहुबली' के भल्लाल देव यानि एक्टर राणा दग्गुबाती को लेकर एक खबर सामने आ रही है। एक्टर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर और उनके पिता सुरेश बाबू के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया गया है। मामला प्रॉपर्टी विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। जल्द ही राणा दग्गुबती को इस मामले में नोटिस जारी किए जाने की जानकारी भी आ रही है।
Rana Daggubati: कानूनी मुसीबत में फंसे राणा दग्गुबाती! जमीन विवाद में दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

7 of 11
गुलमोहर - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर 12 साल बाद 'गुलमोहर' से फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं। 'गुलमोहर' में अभिनेत्री मनोज बाजपेयी की मां के किरदार में एक अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। डिज्नी हॉटस्टार पर आनी वाली इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है, जिसमें अपने ही घर में आखिरी रात बिता रहे परिवार की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म का ट्रेलर दिल को छू लेने वाला है और साथ ही पेचीदा भी है। 
Gulmohar: 'ब्रह्मास्त्र' के बाद स्टार स्टूडियोज का एक और फैमिली एंटरटेनर, शर्मिला टैगोर की धमाकेदार वापसी

8 of 11
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता आमिर खान इन दिनों ब्रेक पर हैं। उन्होंने बीते वर्ष रिलीज हुई अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद ब्रेक का एलान किया था। उनके चाहने वाले इससे काफी निराश हुए। हर कोई यह जानने के लिए बेकरार दिखा कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लिया है। 'लाल सिंह चड्ढा' के जरिए आमिर ने करीब चार साल बाद तो पर्दे पर दस्तक दी थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने फिर ब्रेक ले लिया। आखिर क्यों? इस क्यों का जवाब हाल ही में आमिर खान ने दे दिया है। 
Aamir Khan: आमिर खान ने बताई इंडस्ट्री से ब्रेक लेने की वजह, बोले- वो मेरा मजाक बनाते हैं...

9 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना आए दिन अपने किसी न किसी बयान को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में कंगना ने आमिर खान को लेकर ट्वीट किया। एक्ट्रेस के इस ट्वीट ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। अपने ट्वीट में कंगना आमिर को बेचारा कह रही हैं। दरअसल, आमिर खान से हाल ही में एक सवाल पूछा गया कि राइटर शोभा डे की भूमिका के लिए कौन सी अभिनेत्री परफेक्ट हैं, जिसके जवाब में आमिर ने इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस के नाम लिए, जिनमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के नाम शामिल थे।
Kangana Ranaut : पंगा गर्ल कंगना रनौत ने आमिर खान पर साधा निशाना, इस बात पर एक्टर को कहा 'बेचारा'

10 of 11
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। एक्टर का यह रिकवरी वीडियो है। इसमें उनकी फिजियोथैरेपी सेशन की झलक दिखाई दे रही है। बता दें कि रणदीप हुड्डा जनवरी में घुड़सवारी के दौरान घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और वह बेहेश हो गए थे। एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हालिया वीडियो इस बात का सबूत है।
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने शेयर किया अपना रिकवरी वीडियो, यूजर बोले- 'शेर की बात ही अलग है'
विज्ञापन

11 of 11
सुकेश चंद्रशेखर, चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस को 100 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेज दिया है। सुकेश ने आरोप लगाया है कि चाहत खन्ना उनकी छवि खराब कर रही हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सुकेश ने उन्हें तिहाड़ जेल में शादी के लिए प्रपोज किया था। अब इसी को लेकर सुकेश ने एक्ट्रेस को लीगल नोटिस भेजा है।
Sukesh Chandrashekhar: सुकेश ने चाहत खन्ना को भेजा 100 करोड़ का लीगल नोटिस, छवि खराब करने का लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें