फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: दो साल बाद काम पर लौटीं रिया चक्रवर्ती और सामने आया ‘हीरोपंती 2’ का नया पोस्टर, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 12 Feb 2022 07:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में रही हैं। अभिनेता के निधन के बाद ड्रग्स केस में रिया का नाम सामने आने के बाद से ही वह लाइमलाइट से दूर रह रही थीं। 
विज्ञापन
1 of 10
रिया चक्रवर्ती,हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में रही हैं। अभिनेता के निधन के बाद ड्रग्स केस में रिया का नाम सामने आने के बाद से ही वह लाइमलाइट से दूर रह रही थीं। इसी बीच अब रिया ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने यह भी बताया कि वह 2 साल बाद काम पर वापस लौट चुकी हैं। सामने आए इस वीडियो में अभिनेत्री वॉइस रिकॉर्डिंग करती नजर आ रही हैं। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा, कल 2 साल बाद में काम पर गई थी। मेरे लिए मेरे सबसे कठिन समय में खड़े रहने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। कोई बात नहीं, सूरज हमेशा चमकता रहता है। कभी हार मत मानो। सामने आए इस वीडियो में रिया एक रेडियो चैनल के स्टूडियो में स्क्रिप्ट पढ़ते और इसे रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं। साथ ही वह कैमरे को देखते हुए मुस्कुराती भी दिख रही हैं।

Rhea Chakraborty: दो साल बाद काम पर वापस लौटीं रिया चक्रवर्ती, पोस्ट शेयर कर कहा- मेरे सबसे कठिन समय में….
 
विज्ञापन

2 of 10
भारती सिंह की गोद भराई - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। कुछ समय पहले ही भारती सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह और हर्ष लिंबाचिया माता-पिता बनने वाले हैं। इसके बाद भारती और हर्ष को सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने बधाई दी थी। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दिनों में भी भारती काम कर रही हैं। वह और हर्ष रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ को होस्ट कर रहे हैं और अब इस रियलिटी में ही भारती सिंह की गोद भराई की रस्म को मनाया गया है। सोशल मीडिया पर इस खास मौके का एक खूबसूरत वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शो के जज के साथ मिलकर हर्ष लिंबाचिया भारती सिंह को खूबसूरत सरप्राइज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Bharti Singh: ‘हुनरबाज’ में सेट पर हुई भारती सिंह की गोद भराई रस्म, परिणीति चोपड़ा के गिफ्ट को देखकर भड़कीं कॉमेडियन
विज्ञापन

3 of 10
मुड़ मुड़ के न देख - फोटो : social media
अपने टीजर से तहलका मचाने के बाद नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ का गाना 'मुड़ मुड़ के न देख' आज रिलीज हो गया। जहां नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के शानदार ट्रैक ने धूम मचा दी है तो वहीं जैकलीन ने इसमें ग्लैमर का तड़का लगाया है। नेहा के इस नए गाने में जैकलीन के अपोजिट '365 डेज' स्टार मिशेल मोरोन नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। मिशेल मोरोन एक इटालियन अभिनेता है। इस गाने से उन्होंने भारतीय इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा है। इस गाने को मिहिर गुलाटी ने निर्देशित किया है तो वहीं इस गाने को शक्ति मोहन ने कोरियोग्राफ किया है।

Mud Mud ke Na Dekh: नेहा कक्कड़ का नया गाना 'मुड़ मुड़ के न देख' रिलीज, जैकलीन और मिशेल मोरोन के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

4 of 10
रवीना टंडन अपने पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता और फिल्म निर्देशक रवि टंडन का शुक्रवार 11 फरवरी 2022 को निधन हो गया। वह 87 साल के थे और उन्हें उम्र संबंधी समस्याएं थीं। रवीना टंडन ने ही अपने पिता के अंतिम संस्कार के सारे रीति-रिवाज पूरे किए और उन्हें मुखाग्नि दी। इस बात की जानकारी उन्होंने एक सोशल मीडिया के जरिए दी थी और एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। यह रवीना के लिए काफी मुश्किल घड़ी है, अब उन्होंने अपने पिता को लेकर बेहद ही भावुक पोस्ट शेयर की है।

Raveena Tandon: रवीना टंडन ने पिता के लिए लिखी भावुक पोस्ट, कहा-'आप मेरा हिस्सा थे, मुझे आपका दर्द महसूस होता है'
विज्ञापन

5 of 10
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्टर साझा कर अपनी सुपरहिट फिल्म के सीक्वल का एलान कर दिया है।  साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित फिल्म 'हीरोपंती 2' ईद शुभ मौके पर यानी 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया अभिनीत यह फिल्म वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।

Heropanti 2: सामने आया टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ का नया पोस्टर, इसी साल ईद पर होगी रिलीज
विज्ञापन

6 of 10
केआरके ने दी दीपिका पादुकोण की फिल्म पर अपनी राय - फोटो : social media
कमाल राशिद खान इंडस्ट्री में अपने उल्टे सीधे बयानों को लेकर हमेशा ही सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है, जिसे सुनकर सब हैरान और परेशान हैं। उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' की समीक्षा करते हुए इसे 'दीपिका की बायोग्राफी' बताया है। फिल्म क्रिटिक्स और यूट्यूबर केआरके ने इससे पहले भी कई मौकों पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को फटकार लगाई है। दीपिका की इस फिल्म पर अपनी भड़ास निकालते हुए केआरके ने ट्विटर का सहारा लेते हुए फिल्म के कलाकारों और फिल्म निर्माता करण जौहर को खूब कोसा। उन्होंने अपने ट्वीट्स में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और निर्माता करण जौहर पर अभद्र टिप्पणी की। केआरके ने अपने अगले ट्वीट में लिखा,"गहराइयां को दीपिका की बायोग्राफी कहा जा सकता है, क्योंकि वह सिर्फ पैसा और मजा चाहती हैं।" इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के डायलॉग्स की भी जमकर बुराई की। 

KRK Gehraiyaan Review: केकेआर ने दीपिका पादुकोण और करण जौहर पर की अभद्र टिप्पणी, ट्वीट कर कह डाली ये बात
विज्ञापन

7 of 10
प्रभास, पुनीत राजकुमार - फोटो : social media
दिवंगत सुपरस्टार 'पुनीत राजकुमार' की आखिरी फिल्म 'जेम्स' का एक पावर-पैक टीजर बीते शुक्रवार को रिलीज किया गया है। यह उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद साउथ के सुपरस्टार प्रभास इसे देखकर खासा उत्साहित होने के साथ-साथ भावुक भी दिखे। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की फिल्म के 
लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा।

James: पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' का टीजर देख भावुक हुए प्रभास, कहा- "लाखों लोगों के लिए...

8 of 10
सुहाना खान और आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 से पहले शुक्रवार को प्री-आईपीएल नीलामी ब्रीफिंग का आयोजन किया गया था। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान को बेंगलुरु में देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। इन तस्वीरों में आर्यन खान और उनकी बहन सुहाना प्रबंधकीय टीम के सदस्यों और कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी के साथ गंभीर चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
IPL 2022: पहली बार आईपीएल ऑक्शन में नजर आईं सुहाना खान, आर्यन भी हुए स्पॉट, यहां देखिए तस्वीरें

9 of 10
माई नेम इज खान पर बोले करण जौहर - फोटो : social media
करण जौहर ने आज से 12 साल पहले फिल्म 'माय नेम इज खान' से बॉलीवुड की मशहूर रोमांटिक जोड़ी शाहरुख खान और काजोल की पर्दे पर वापसी कराई थी। फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान' ने आज (12 फरवरी ) को 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने इस फिल्म के बारे में बात की और इसे अपने जीवन का एक अनमोल हिस्सा बताया है।  यह फिल्म, भारत के एक मुस्लिम व्यक्ति (खान) के इर्द-गिर्द घूमती है। यह व्यक्ति एस्परगर सिंड्रोम से पीड़ित है। यह 9/11 के आतंकी हमलों के कारण अपनी दुनिया के बिखर जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने के लिए पूरे देश में घूमता है। अभिनेत्री काजोल ने इस फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका निभाई थी। 

My Name Is Khan: 'माय नेम इज खान' को पूरे हुए 12 साल, करण जौहर बोले- 'फिल्म को बनाने में लगा दी थी पूरी जान'
विज्ञापन

10 of 10
निधि झा और यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री निधि झा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और भोजपुरी अभिनेता यश कुमार से सगाई कर ली है। निधि और यश ने अपने परिवारवालों और खास दोस्तों के बीच सगाई की, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। निधि झा ने सोशल मीडिया पर अपनी और यश की सगाई की तस्वीर और एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दोनों अपनी सगाई की रस्मों को पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि निधि और यश अपने खास लोगों के बीच एक-दूसरे को रिंग पहनाते हैं, जिसके बाद सब खुशी से तालियां बजाते हैं।
 
Nidhi Jha Yash Kumar Engaged: भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने एक्टर यश कुमार संग की सगाई, तीन साल से कर रहे हैं डेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें