फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली के साथ अभद्रता और राजामौली की RRR को झटका, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 19 Jan 2023 07:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अपर्णा बालामुरली, आरआरआर - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया में कुछ न कुछ नया होता रहता है। किसी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होता है, तो किसी फिल्म की शूटिंग का एलान। यहां तक कोई-कोई दिन तो बुरी खबर भी आती हैं और आज भी ऐसा ही कुछ हुआ है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हर खबर की जानकारी रखना चाहते हैं। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ हुआ है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में..
विज्ञापन

2 of 11
जूलियन सैंड्स - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जूलियन सैंड्स को लेकर एक खबर सामने आ रही है। 'अ रूम विद अ व्यू'  सहित कई ऑस्कर-नामांकित फिल्मों के लिए प्रसिद्ध जूलियन सैंड्स दक्षिणी कैलिफोर्निया के पहाड़ों में पांच दिनों से लापता हैं। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वह अमेरिकी माउंटेन रेंज में हाइकिंग कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि जूलियन सैंड्स पिछले हफ्ते शुक्रवार को माउंट बाल्दी से लापता हो गए हैं।
Julian Sands: अ रूम विद अ व्यू फेम जूलियन सैंड्स पांच दिन से लापता, अमेरिकी माउंटेन रेंज में कर रहे थे हाइकिंग

विज्ञापन

3 of 11
अपनी मां और राखी सावंत के साथ राकेश सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

शर्लिन चोपड़ा की ओर से दर्ज कराए गए केस में अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मॉडल की अनुचित तस्वीरें और वीडियो लीक करने को लेकर फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। अब इस मामले में राखी के भाई राकेश सावंत का बयान सामने आया है। इस पूरे मामले पर बात करते हुए राकेश ने कहा कि उसकी बहन अपनी मां की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण जांच में सहयोग नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा, " मां आईसीयू में हैं, क्रिटिकल स्टेज पर हैं। पुलिस इन्वेस्टिगेशन पूरी नहीं कर पाई थी इस लिए शायद वो क्रॉस कर गई वो लिमिट। इसलिए राखी को अरेस्ट किया है।"
Rakhi Sawant: राखी को हिरासत में लिए जाने के बाद शर्लिन पर भड़के राकेश सावंत, बोले- समाज सेवा करती है मेरी बहन

4 of 11
सेल्फी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी सुपरस्टार अक्षय कुमार का बीता साल फिल्मों अच्छा नहीं रहा है। बड़े पर्दे पर अभिनेता की रिलीज हुई सभी मेगा बजट फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप रही थीं। लेकिन अक्षय इन असफल फिल्मों की बुरी यादें पीछे छोड़कर नए साल यानी 2023 की अपनी पहली फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।   राज मेहता के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'सेल्फी' से अक्षय कुमार इस साल बड़े पर्दे पर अपना खाता खोलने जा रहे हैं। इस कॉमेडी फिल्म में पिछले कई वर्षों से बड़े पर्दे से दूर इमरान हाशमी मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि दोनों की जोड़ी कितना कमाल कर पाती है। सभी को इस जोड़ी को पर्दे पर देखनी की उत्सुकता है, ऐसे में सभी की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए 'सेल्फी' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है।
Selfiee Trailer: सामने आई अक्षय और इमरान की 'सेल्फी' के ट्रेलर की रिलीज डेट, इस दिन दिखेगी फिल्म की पहली झलक 
विज्ञापन

5 of 11
निर्मल मुखर्जी - फोटो : social media

बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आ रही है। सिनेमा जगत के मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक निर्मल को दिल का दौरा पड़ने के बाद बीते मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। दिग्गज संगीतकार ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
Nirmal Mukherjee: मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

6 of 11
अपर्णा बालामुरली - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ की एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। कॉलेज के एक कार्यक्रम के दौरान एक्ट्रेस के साथ एक छात्र ने बदतमीजी की। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर इसका घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस अपनी नई फिल्म थैंकम के प्रचार के लिए केरल के एक लॉ कॉलेज पहुंची थीं, जहां उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया।
Aparna Balamurali: साउथ एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली को इवेंट में जबरन छूने लगा स्टूडेंट, कैमरे में कैद हुई घटना

विज्ञापन

7 of 11
अनुराग कश्यप, पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के आते ही उनका बॉयकॉट शुरू हो जाता है। देश में काफी दिनों से लगातार ही फिल्मों को लेकर बॉयकॉट ट्रेंड चल रहा है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का बॉयकॉट हो रहा है, जिसकी वजह है फिल्म का गाना 'बेशरम रंग।' कई दिनों से गाने में दीपिका की 'भगवा बिकिनी' को लेकर विवाद जारी है। वहीं, बीते दिनों पहले बॉयकॉट ट्रेंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। पीएम मोदी ने पार्टी के नेताओं से कहा था कि फिल्मों पर गैर जरूरी बयान देने से बचना चाहिए। अब इस पर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Anurag Kashyap: पीएम मोदी के फिल्म वाले बयान पर अनुराग ने दी प्रतिक्रिया, बोले- अब फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि...

8 of 11
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर खूब चर्चा में हैं। शाहरुख और दीपिका इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसके लिए शाहरुख खान अक्सर सोशल मीडिया पर आस्क एसआरके सेशन चला चुके हैं। इस फिल्म का ट्रेलर, टीजर और गाने भी खूब पसंद किए गए हैं। हालांकि बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर जमकर बवाल हुआ था। सिर्फ इतना ही नहीं गुजरात में तो बजरंग दल के लोगों ने ये तक कह दिया है कि फिल्म को थियेटर में रिलीज नहीं होने देंगे। हालांकि इन सबके बीच अब पठान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। 
Pathaan Advance Booking: शुरू हो गई 'पठान' की एडवांस बुकिंग, कुछ ही घंटों में तीन करोड़ का आंकड़ा पार

9 of 11
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब राखी को एक और झटका लगा है। दरअसल अब राखी गिरफ्तार हो चुकी हैं। आज यानी 19 जनवरी को अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा यह राखी के खिलाफ यह एक्शन अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद लिया गया है। कुछ समय बाद पुलिस राखी सावंत को अंधेरी कोर्ट में पेश करेगी।
Rakhi Sawant Arrested: शर्लिन चोपड़ा मामले में गिरफ्तार हुईं राखी सावंत, मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

10 of 11
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले के मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में जैकलीन ने पटियाला कोर्ट में महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ अपने बयान दर्ज कराए हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि सुकेश ने उनके इमोशंस के साथ खेला है और उनके करियर को बर्बाद कर दिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें सुकेश का असली नाम भी नहीं पता था।
Jacqueline Fernandez: 'मेरी भावनाओं के साथ खेला...करियर बर्बाद किया', सुकेश के खिलाफ जैकलीन ने दिया बयान
विज्ञापन

11 of 11
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर बाफ्टा 2023 में नामाकंन पाने से चूक गई है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि यह बाफ्टा के लिए भी नॉमिनेशन पाने में सफल होगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है।
RRR: एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को झटका, बाफ्टा 2023 में नामांकन पाने से चूकी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें