नागिन 6
- फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी प्रकाश और रियलिटी शो बिग बॉस 15 में उनका सफर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच उन्होंने अपने नए शो 'नागिन 6' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह शो 12 फरवरी, 2022 से शुरू होने जा रहा है। इस शो में तेजस्वी प्रकाश के अलावा बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट सिम्बा नागपाल और महक चहल भी नजर आएंगे। हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, जब 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास' के अभिनेता सिम्बा नागपाल से तेजस्वी प्रकाश के साथ काम करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे एक अद्भुत अनुभव बताया। सिम्बा ने कहा, "तेजस्वी के साथ शूटिंग करना शानदार रहा और मैं उनके साथ काम करके खुश हूं। वह मेहनती और जुनूनी है। एक अच्छे सह-कलाकार के साथ काम करना खुशी की बात है और मुझे यकीन है कि मुझे उनसे सीखने को मिलेगा।”
Naagin 6: तेजस्वी प्रकाश इस वजह से 'नागिन 6' के लिए नहीं कर पाईं मना, सिंबा ने किया अभिनेत्री के साथ अपने रिश्ते का खुलासा