फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पीएम मोदी ने की कश्मीर फाइल्स की तारीफ और रनवे 34 का टीजर जारी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Tue, 15 Mar 2022 08:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Kashmir Files फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हर कोई विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहा है। पीएम मोदी ने हाल ही में फिल्म की टीम से मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन
1 of 10
The Kashmir Files - फोटो : Social media
The Kashmir Files फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हर कोई विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहा है। पीएम मोदी ने हाल ही में फिल्म की टीम से मुलाकात भी की थी। अब मंगलवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में भी पीएम मोदी ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स की चर्चा की है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया है उसे दबाने की कोशिश की गई।

KashmirFiles: पीएम मोदी बोले- सत्य को दबाने के लिए एक इकोसिस्टम काम करता है, कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म की चर्चा आजकल चारों तरफ हो रही है। विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की खूब तारीफ मिल रही है। कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को बयां करती ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स प्रमोशन के दौरान मीडिया से अपने अनुभवों को शेयर कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस फिल्म के लिए उनकी पूरी टीम ने काफी मेहनत की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्हें 4 साल तक रिसर्च करनी पड़ी।

The Kashmir Files: कश्मीरी पंडितों पर वेब सीरीज बनाने की तैयारी में विवेक अग्निहोत्री, अभी भी बची हैं कई दर्दनाक कहानियां
विज्ञापन

3 of 10
अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 का टीजर हुआ रिलीज - फोटो : social media
इस साल बड़े बजट की कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' का नाम भी शामिल है। फिल्म 'रनवे 34' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब फिल्म का टीजर भी सामने आ गया है। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान ने अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' का टीजर रिलीज किया है। यह फिल्म इस साल 29 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Runway 34 Teaser: सलमान खान ने शेयर किया फिल्म 'रनवे 34' का टीजर, अजय देवगन का धांसू अंदाज जीत लेगा आपका दिल

4 of 10
मुकेश खन्ना ने किया द कश्मीर फाइल्स को सपोर्ट - फोटो : social media
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कशमीर फाइल्स' रिलीज से पहले जितनी चर्चाओं में थी उससे ज्यादा चर्चाओं में रिलीज के बाद बनी हुई है। इस फिल्म के सपोर्ट में कई सितारे बोल चुके हैं और अब इसी लिस्ट में 'शक्तिमान' का रोल प्ले करने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की। साथ ही अभिनेता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन सेलेब्स को भी निशाने पर लिया है, जिन्होंने फिल्म पर चुप्पी साध रखी है। 

The Kashmir Files : 'द कश्मीर फाइल्स' के पक्ष में खड़े हुए मुकेश खन्ना, बॉलीवुड पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

5 of 10
विद्या बालन - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ कमाल की कॉमेडियन भी हैं। प्रशंसक उनके अभिनय के साथ-साथ उनके सेंस ऑफ ह्यूमर के भी दिवाने हैं। विद्या ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन का आयोजन किया था। इस दौरान अभिनेत्री ने प्रशंसकों से बातचीत करते हुए अपने बेबाक जवाब से फैंस को हैरान कर दिया। एक यूजर ने विद्या से पूछा कि वह हॉट फोटोशूट क्यों नहीं कराती हैं? पढ़िए अभिनेत्री का जवाब...

Vidya Balan: हॉट फोटोशूट क्यों नहीं करातीं? विद्या बालन ने दिया प्रशंसक के सवाल का मजेदार जवाब
विज्ञापन

6 of 10
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram
बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म द कश्मीर फाइल्स देश भर में छाई हुई है। फिल्म में दिखाई गई कश्मीरी पंडितों की सच्चाई हर किसी की आंखें नम कर रही है। फिल्म के सामने आते ही एक बार फिर देश भर में कश्मीरी पंडित और उनके साथ हुए अत्याचारों का मुद्दा सुर्खियों में है। ऐसे में फिल्म देखने के बाद हर कोई इस फिल्म और कश्मीरी पंडितों का समर्थन करता नजर आ रहा है। साथ ही आम लोगों से लेकर कई जानी-मानी हस्तियां भी इस फिल्म की तारीफ करती नजर आ रही हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

The Kashmir Files: स्वरा भास्कर ने बिना नाम लिए विवेक अग्निहोत्री पर कसा तंज, लोगों ने जमकर किया ट्रोल
विज्ञापन

7 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने कश्मीरी पंडितों के मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। इस फिल्म में 1990 के दशक में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दिखाया है, जिसने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। देशभर में इस फिल्म की तारीफ हो रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत भी इस फिल्म का जमकर सपोर्ट  कर रही हैं। वहीं, अब कंगना ने ये फिल्म देख भी ली है। इस फिल्म को देखने के बाद कंगना रणौत ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री ने लोगों से इस फिल्म को देखने की गुजारिश करते हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन और मुस्लिम आबादी पर कमेंट कर दिया है। 

The Kashmir Files: कंगना रणौत ने लोगों से की ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने की अपील, वीडियो शेयर कर मुस्लिम आबादी पर कह डाली ये बात

8 of 10
करणवीर बोहरा लॉकअप - फोटो : insta
कंगना रणौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' में हर रोज हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिससे फैंस के बीच यह शो काफी पॉपुलर है। शो में आए प्रतिभागी अपने जीवन के बारे में कई बड़े-बड़े खुलासे कर रहे हैं। इस बार करणवीर बोहरा ने अपने करियर के सबसे खराब समय के बारे में बताया है, जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए हैं।
 
Lock Upp: फ्लॉप करियर की वजह से कर्ज में डूबे करणवीर बोहरा, लॉकअप में छलका अभिनेता का दर्द

9 of 10
कपिल शर्मा, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का पॉपुलर रियलिट शो ‘द कपिल शर्मा शो’ इन दिनों विवादों में फंसा हुआ है। 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कपिल शर्मा पर आरोप लगाया था कि कपिल शर्मा ने अपने शो में 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम को बुलाने से इनकार कर दिया था। निर्देशक के इस आरोप के बाद से ही कपिल शर्मा ट्रोल हो रहे हैं। हालांकि, इस विवाद के बीच अनुपम खेर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें अनुपम खेर ने कपिल शर्मा के शो में फिल्म को प्रमोट ना करने की वजह बताई है। इस वीडियो को कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने अनुपम खेर को धन्यवाद भी कहा। वहीं, अब इस वीडियो पर अनुपम खेर ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे कपिल शर्मा फिर से बुरी तरह फंस गए हैं।
 
The Kashmir Files: ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर फिर विवादों में कपिल शर्मा, अनुपम खेर ने लगाया आधा सच बताने का आरोप
विज्ञापन

10 of 10
शमा सिकंदर और जेम्स मिलिरॉन - फोटो : social media
टीवी अभिनेत्री शमा सिकंदर आखिरकार शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम अमेरिकन बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरॉन से शादी कर ली है। 14 मार्च को क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधीं अभिनेत्री ने अपनी शादी की पहली फोटो अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। तस्वीरों में शमा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Shama Sikander Wedding: सफेद जोड़े में बेहद खूबसूरत लगीं शमा सिकंदर, शादी की तस्वीरें साझा कर लिखी ये बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें