फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पठान के लिए बदले KRK के सुर और सलमान-आमिर की कोल्ड वॉर हुई खत्म! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 25 Jan 2023 08:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
केआरके, सलमान खान और आमिर खान - फोटो : social media
मनोरंजन की दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। चकाचौंध से भरी इस दुनिया में फैंस की भी पूरी दिलचस्पी रहती है। अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हर खबर पर प्रशंसकों की नजर रहती है। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
केआरके ने पठान के पोस्टर को चोरी का बताया - फोटो : social media

कमाल आर खान उर्फ केआरके अक्सर अपने ट्वीट्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। केआरके आए दिन फिल्म और फिल्मी हस्तियों पर तीखी टिप्पणी करते नजर आते हैं। बीते कुछ वक्त से वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पर तंज कसते नजर आ रहे थे। कभी वह फिल्म के कलेक्शन को लेकर नकारात्मक टिप्पणी कर रहे थे तो कभी टिकट बिक्री को लेकर। हालांकि, आज जब फिल्म रिलीज हो गई है तो अचानक केआरके के सुर बदले-बदले से लग रहे हैं। वह खुद को फिल्म की तारीफ करने से नहीं रोक पाए हैं। इंटरवल तक का हाल बताते हुए उन्होंने फिल्म को मनोरंजन से भरपूर करार दिया है। केआरके के मुंह से 'पठान' की तारीफ सुनने के बाद यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा और वह काफी मजेदार कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं।
KRK On Pathaan: 'पठान' को लेकर अचानक बदले केआरके के सुर! दिल खोलकर की तारीफ, यूजर्स बोले- चमत्कार हो गया

विज्ञापन

3 of 11
उर्फी जावेद, चाहत खन्ना - फोटो : insta
चर्चित टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना और उर्फी जावेद के बीच कुछ वक्त पहले जमकर झगड़ा हुआ था। दरअसल, चाहत खन्ना ने उर्फी के बोल्ड लुक्स पर कमेंट किया था। इसके बाद उर्फी ने चाहत की निजी जिंदगी पर कमेंट किया। उन्होंने चाहत खन्ना की दो टूटी शादियों पर कटाक्ष किया था। हाल ही में इस बारे में चाहत खन्ना ने चुप्पी तोड़ी है। चाहत का कहना है कि अपनी पर्सनल लाइफ पर उर्फी की टिप्पणी से वह बेहद आहत हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने और भी कई बातें कहीं।
Chahatt Khanna: उर्फी के कमेंट पर चाहत खन्ना ने जाहिर की नाराजगी, बोलीं- निजी जिंदगी पर कमेंट की क्या जरूरत

4 of 11
सलमान खान-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और आमिर खान एक वक्त पर काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। हालांकि, काफी समय से दोनों के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिल रही है। बताया जाता है कि दोनों के बीच इस कोल्ड वॉर की शुरुआत तब हुई, जब उनकी फिल्म दंगल और सुल्तान एक साथ रिलीज हुईं। हालांकि सलमान का कहना था कि उनके और आमिर के बीच किसी भी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। इसके बावजूद उसके बाद से दोनों ही कलाकार एक साथ नहीं दिखे। इन्हीं सब चीजों के बीच बीती रात यानी 24 जनवरी को सलमान खान आमिर खान के घर जाते दिखे, जिसके बाद सभी लोग हैरान रह गए।
Salman Khan: सात साल बाद आमिर के घर क्यों पहुंचे सलमान खान, क्या खत्म हो गई कोल्ड वॉर?
विज्ञापन

5 of 11
Paris Hilton - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और बिजनेसवुमन पेरिस हिल्टन और उनके पति कार्टर रियम के घर किलकारी गूंजी है। दोनों अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। पेरिस हिल्टन ने सरोगेसी के जरिए बेटे को जन्म दिया है। पेरिस हिल्टन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। पेरिस हिल्टन के इस पोस्ट पर किम कार्दशियन समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है।
Paris Hilton: पेरिस हिल्टन के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी के जरिए दिया बेटे को जन्म

विज्ञापन

6 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म ‘पठान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लंबे समय से फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस आज अपने फेवरेट स्टार को स्क्रीन पर देख कर बेहद खुश हैं। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म का पहला शो सुबह छह बजे हुआ था। शाहरुख खान की फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग ने अब तक के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए है। फिल्म पठान के टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि कुछ शहरों में इस फिल्म के टिकट के दाम काफी कम हैं।
Pathaan: इन शहरों में 'पठान' के टिकट सबसे सस्ते, महज 75 रुपये में देख सकते हैं फिल्म

विज्ञापन

7 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को एक बार फिर से ट्विटर पर वापस लौट आई हैं। इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री एक क्रैश है, जहां पर एक कला परियोजना की सफलता पैसों से की गई है। बता दें कि कंगना ने यह ट्वीट पठान फिल्म की रिलीज वाले दिन किया। 
Kangana Ranaut: ट्विटर अकाउंट बहाल होते ही दिखे कंगना के तेवर, फिल्म इंडस्ट्री पर ऐसे साधा निशाना

8 of 11
'किसी का भाई किसी की जान' - फोटो : social media
शाहरुख खान के लिए आज बेहद खुशी का दिन है। आज सिनेमाघरों में उनकी फिल्म पठान रिलीज हो गई है। एक तरफ जहां इस फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म का जमकर विरोध भी हो रहा है। वहीं दूसरी ओर आज सलमान खान के लिए भी काफी खुशी का दिन है। एक तरफ जहां पठान रिलीज हुई है, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान का टीजर भी रिलीज हो गया है। बता दें 24 जनवरी को सलमान खान ने खुद फिल्म का पोस्टर साझा करके फैंस को इस बात की जानकारी दी थी।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser: सलमान की फिल्म का टीजर रिलीज, बड़े पर्दे पर साथ आए 'भाईजान' और 'किंग खान'
 

9 of 11
अक्षय कुमार-इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सेल्फी' का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार आज यानी बुधवार, 25 जनवरी को शिरडी के साईं मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। अक्षय कुमार ने साईं बाबा के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान अक्षय कुमार को देखने के लिए फैंस का जमावड़ा भी लगा हुआ था, तभी अक्षय ने एक फैंस के साथ कुछ ऐसा किया कि लोग अब उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Akshay Kumar: 'सेल्फी' की रिलीज से पहले साईं बाबा के मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, भीड़ में गिरा फैन तो खुद उठाया

 

10 of 11
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

तजाकिस्तान के अब्दु रोजिक ने बिग बॉस 16 से अपनी खास पहचान बना ली है। जो लोग उन्हें पहले नहीं जानते थे इस शो से अब्दु उन्हें भी अपनी फैन बना दिया है। शो में हिस्सा लेने के बाद देशभर में अब्दु ने जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल की है। उनके फैन फॉलोइंग में भी इस शो की वजह से बड़ा इजाफा देखने को मिला है। इस बीच खबर है कि बिग बॉस के बाद अब उनके हाथ एक इंटरनेशनल शो लग गया है।
Abdu Rozik: बिग बॉस 16 के बाद अब्दु रोजिक के हाथ लगा बड़ा शो, बिग ब्रदर में आएंगे नजर!

विज्ञापन

11 of 11
अरविंद अकेला, शिवानी पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड के सितारों की तरह अब भोजपुरी के सितारे भी अपनी शादी की खबर की किसी को कानों कान तक पता नहीं होने देते हैं। गुरुवार को भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू बनारस में शादी कर रहे हैं, अपनी शादी में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कुछ खास लोगों को आमंत्रित भी किया है,लेकिन सबसे गुजारिश भी की है कि उनकी शादी की खबर कहीं लीक न होने पाए। जबकि उनकी शादी दोनों परिवार की रजामंदी से हो रही है।
Exclusive: कल शादी के बंधन में बंधेंगे भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू, शिवानी संग लेंगे सात फेरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें