फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारियां तेज और महाकाल की शरण में अनुपमा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 01 Feb 2023 08:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सिद्धार्थ, कियारा, रुपाली - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। बॉक्स ऑफिस पर कभी कोई फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होती है तो कभी सितारों से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट देखने को मिलता है। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' को देश ही नहीं, विदेश में भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में शाहरुख को एक्शन अवतार में देख फैंस और भी एक्साइटेड हो गए हैं। रिलीज के बाद से ही 'पठान' कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। अब भी फिल्म का विरोध जारी है। सोशल मीडिया पर बिहार की राजधानी पटना के एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जो आया तो विरोध करने था, लेकिन फिल्म देखकर पठान का दीवाना हो गया।
Pathaan: 'धुरविरोधी' युवक फिल्म देखकर बना 'पठान' का फैन, शाहरुख ने खुद शेयर किया वीडियो
विज्ञापन

3 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों 'शेरशाह' फिल्म में साथ नजर आए थे और अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं, अब दोनों की शादी की खबरों ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। बताया जा रहा है सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच कियारा और सिद्धार्थ का वीडियो वायरल हो रहा, जिसके बाद शादी की बातों ने जोर पकड़ लिया है।
Kiara-Sidharth: सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारियां तेज! मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दुल्हन बनेंगी अभिनेत्री

4 of 11
पति आकाश के साथ एक्ट्रेस हंसी परमार - फोटो : अमर उजाला
फिल्म और टीवी क्षेत्र में अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री हंसी परमार शादी के बंधन में बंध गई हैं। अभिनेत्री लंबे समय से मुंबई में रह रही हैं, लेकिन उन्होंने अपने जीवनसाथी के रूप में ग्वालियर के  आकाश श्रीवास्तव को चुना। विवाह समारोह ग्वालियर में आयोजित किया गया।
Hansi Parmar: शादी के बंधन में बंधी फिल्म अभिनेत्री हंसी परमार, ग्वालियर के रहने वाले आकाश को बनाया जीवन साथी
विज्ञापन

5 of 11
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ एक्टर महेश बाबू एक बार फिर बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि महेश बाबू ने बीते वर्ष एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बॉलीवुड डेब्यू को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने बॉलीवुड के लिए खुद को अफॉर्ड न कर पाने की बात कही थी। इसके बाद खूब हंगामा हुआ। अब एक बार फिर एक्टर के हिंदी इंडस्ट्री में डेब्यू की खबरें जोरों पर हैं। वह एसएस राजामौली के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। एक मीडिया इंटरव्यू में खुद राजामौली ने इसका खुलासा किया है।
Mahesh Babu: महेश बाबू की 'एसएसएमबी 28' ने रिलीज से पहले तोड़ा रिकॉर्ड, इतने में बिके ओटीटी राइट्स
विज्ञापन

6 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद बेहद बोल्ड एक्ट्रेस हैं, जो अपने काम के साथ-साथ अपने बोल्ड कपड़ों, अतरंगी फैशन सेंस और बेबाक स्टेटमेंट्स और इन्टरव्यूज के लिए जानी जाती हैं। जिन चीजों के इस्तेमाल के बारे में आप सोच भी नहीं सकते, उर्फी उसे अपना फैशन बना लेती हैं। रैपिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली सिल्वर फॉइल से लेकर कचरा फैंकने वाली पॉलीथीन, मोटर साइकिल चेंस, रिस्ट वॉच और पेबल्स। आसमान के नीचे शायद ही कुछ ऐसा बचा हो, जिससे उर्फी ने कोई ड्रेस न बनाई हो।
Urofi Javed: इंसान की चमड़ी से बनेगी उर्फी की अगली ड्रेस? बोलीं- किसी को मारकर उसकी...
विज्ञापन

7 of 11
द रोमांटिक्स - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले यश चोपड़ा पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'द रोमांटिक्स' का ट्रेलर आज जारी हो गया है। 'द रोमांटिक्स' में यश चोपड़ा और वाईआरएफ की 50 साल की समृद्ध विरासत का जश्न मनाया जाएगा। इस सीरीज में पहली बार आदित्य चोपड़ा कैमरे के सामने आएंगे और अपने पिता यश चोपड़ा के सिनेमा में दिए गए योगदान को सलाम करेंगे। साथ ही बॉलीवुड की 35 हस्तियां भी इस सीरीज में नजर आएंगी।
The Romantics: 'द रोमांटिक्स' का ट्रेलर जारी, पहली बार पिता को कैमरे पर सलाम करते नजर आएंगे आदित्य चोपड़ा

8 of 11
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची रुपाली गांगुली - फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक अनुपमा की मुख्य किरदार रूपाली गांगुली ने सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची, उन्होंने सीरियल के साथी कलाकारों के साथ सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में दर्शन किए। 
Anupamaa: महाकालेश्वर दर्शन करने पहुंची 'अनुपमा', कहा-  बाबा महाकाल के आशीर्वाद से मिला सीरियल में काम का मौका

9 of 11
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता वरुण धवन अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह अपनी सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह सामंथा रुथ प्रभु के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वर्क फ्रंट से अलग देखें तो वरुण काफी बेबाक हैं और तमाम मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं। हाल ही में वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की सफलता पर बात करते नजर आए। इतना ही नहीं, वरुण धवन ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर भी अपनी राय दी। 
Varun Dhawan: 'बायकॉट ट्रेंड' पर तंज कसते नजर आए वरुण धवन, बोले- हम इसे महत्व क्यों दें?

10 of 11
असित मोदी-शैलेष लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, लेकिन इसके साथ ही काफी समय से यह शो विवादों में भी घिरा हुआ है। इस शो को कई कलाकार छोड़ चुके हैं, जिसमें शैलेश लोढ़ा भी हैं। शैलेश लोढ़ा और मेकर्स के बीच अक्सर तनातनी की खबरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में शैलेश लोढ़ा ने आरोप लगाया था कि शो के मेकर्स ने उन्हें बकाया पैसे नहीं दिए हैं। अब इस पर शो से जुड़ी टीम के सदस्यों ने शैलेश लोढ़ा के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम ने शैलेश लोढ़ा के आरोपों का दिया जवाब, बताया- क्यों रुका है पेमेंट
विज्ञापन

11 of 11
कांग द कान्करर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मार्वल स्टूडियोज की रची काल्पनिक दुनिया मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की नई फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया' में मार्वल अपना अब तक का सबसे खतरनाक विलेन कांग: द कांकरर पेश करने जा रहे हैं। ये किरदार जोनाथन मेजर्स ने निभाया है। फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया' भारत में 17 फरवरी को सिनेमाघरों में अंग्रेजी और हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होने जा रही है। ‘अमर उजाला’ के पाठकों के लिए जोनाथन मेजर्स जल्द ही एक खास बातचीत भी करने वाले हैं। इससे पहले वह 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' में नजर आए थे और अब 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया' में तहलका मचाने को तैयार हैं। एमसीयू के खलनायकों का अपना एक अलग ही दबदबा रहा है। फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया' की रिलीज से पहले आइए आपका बताते हैं एमसीयू के 10 और खतरनाक खलनायकों के बारे में..
Kang The Conqueror: आ रहा एमसीयू का सबसे खतरनाक विलेन, बाकी के इन 10 दुर्दांत खलनायकों को जानते हैं क्या आप?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें