राखी सावंत
- फोटो : social media
बता दें कुछ समय पहले राखी ने दावा किया था कि उन्होंने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी खान के साथ शादी कर ली है। उन्होंने शादी के बाद धर्म बदल लिया है और अपना नाम फातिमा कर लिया है। शुरुआत में आदिल इस कोर्ट मैरिज और निकाहनामा पर चुप थे। हालांकि, कुछ दिन बाद आदिल ने भी इस शादी पर हामी भरी थी। बता दें कि 28 जनवरी 2023 को राखी की मां जया का मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर अस्पताल में निधन हुआ था, जिसके बाद वह काफी दुखी नजर आ रही हैं।