फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सलाखों के पीछे पहुंचे मुन्ना भाई-सर्किट और शाहरुख के जबरा फैन बने KRK! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 26 Jan 2023 07:51 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
संजय दत्त, अरशद वारसी, केआरके - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया से हर दिन नई खबरें सामने आती हैं। फैंस भी अपने फिल्मी सितारों और पसंदीदा फिल्मों से जुड़ी हर जानकारी पर नजर रखते हैं। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। किसी स्टार की फिल्म तो किसी स्टार की निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट सामने आई हैं। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में 95वें अकादमी पुरस्कारों के नामांकनों का एलान किया गया। इसमें एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' के नाटू नाटू गाने को सर्वश्रेष्ठ मूल गाने की श्रेणी में नामांकित किया गया है। वहीं, विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित द कश्मीर फाइल्स, आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी, ऋषभ शेट्टी की कांतारा जैसी फिल्में ऑस्कर 2023 की रेस से बाहर हो गईं। 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर के लिए नामांकित न किए जाने पर और आरआरआर की सफलता पर अब अनुपम खेर ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

3 of 11
Shaheer Sheikh - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी कलाकार शहीर शेख के परिवार के लिए बीती रात काफी मुश्किल गुजरी। दरअसल, एक्टर की बिल्डिंग में 25 जनवरी 2023 को भयंकर आग लग गई। इसकी जानकारी शहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। रुचिका कपूर ने एक लंबा नोट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी 16 माह की बेटी और माता-पिता के साथ घर में थीं। रात में करीब डेढ़ बजे उनके पास कॉल आया कि घर में आग लग गई है। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद पूरे परिवार को सुरक्षित बचा लिया गया है। एक्टर की पत्नी ने फायर फाइटर्स का शुक्रिया अदा किया है। 
Shaheer Sheikh: शहीर शेख की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद परिवार को सुरक्षित बचाया

4 of 11
शाहरुख खान-केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह अपने ट्वीट के जरिए सुर्खियों बटोरते हैं। फिल्म और फिल्मी हस्तियों पर तंज कसने वाले केआरके के सुर इन दिनों कुछ बदले-बदले से लग रहे हैं। आखिर मामला 'पठान' का जो है। 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई फिल्म पठान को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। ओपनिंग डे में इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात यह है कि चार दिन पहले तक 'पठान' और शाहरुख खान पर निशाना साधने वाले केआरके भी अब पलट गए हैं और फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं।
KRK: शाहरुख खान के जबरा फैन बने केआरके! अब किंग खान की तारीफ में कही यह बात

 

विज्ञापन

5 of 11
संजय दत्त, अरशद वारसी - फोटो : ट्विटर

मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई में संजय दत्त और अरशद वारसी ने शानदार किरदार निभाया था। दोनों ही फिल्में सुपरहिट हुई थीं। अब एक बार फिर सर्किट और मुन्नाभाई की जोड़ी पर्दे पर जल्द वापसी के लिए तैयार है। हाल ही में अरशद वारसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके जानकारी दी है कि वह बहुत जल्द संजय दत्त संग वापस आ रहे हैं। 
Arshad Warsi: जेल की सलाखों के पीछे नजर आए मुन्नाभाई और सर्किट, फिर जमेगी संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी

विज्ञापन

6 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के लिए फैंस के बीच क्रेज देखा जा रहा है। सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं और थिएटर्स के अंदर लोग शाहरुख खान को देखकर डांस कर रहे हैं। किंग खान की फैन लिस्ट यूं तो काफी बड़ी है। इसी क्रम में बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' की रैपअप पार्टी में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के बारे में बात की।
Kangna Ranaut: पठान को लेकर बदले कंगना के सुर, कल की थी खिंचाई तो आज बांधे तारीफों के पुल
विज्ञापन

7 of 11
एआर रहमान, गांधी गोडसे एक युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया

राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की मुलाकात होती तो क्या होती ये दिखाया गया है। ऐसे में ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह विवादों में आ गई थी। फिल्म में कथित रूप से महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने का आरोप लगा था। अब इस मामले पर एआर रहमान निर्देशक राजकुमार संतोषी के पक्ष में आ गए हैं।
Gandhi Godse Ek Yudh: विवादों में घिरी गांधी गोडसे एक युद्ध के पक्ष में एआर रहमान, निर्देशक को लेकर कही यह बात

 

8 of 11
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की पठान लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुल 57 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म को मिल रहे बेशुमार प्यार से बॉलीवुड के लोगों के साथ साउथ इंडस्ट्री की भी हस्तियां काफी खुश हैं। इस लिस्ट में प्रकाश राज का नाम भी शामिल हो गया है। 
Pathaan: पठान की रिकॉर्डतोड़ कमाई पर आया प्रकाश राज का रिएक्शन, बहिष्कार करने वालों पर जमकर साधा निशाना

9 of 11
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की पठान टिकट खिड़की पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लोगों का बेशुमार प्यार मिल रहा है, जिसकी वजह से यह अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। फिल्म में शाहरुख खान देश के दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आए हैं। किंग खान का एक्शन अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच उन्होंने ट्विटर पर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।
Shahrukh Khan: देश के लिए भावुक नजर आए किंग खान, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखी दिल छू लेने वाली बात 

10 of 11
पठान रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान की फिल्म पठान तमाम बवाल के बावजूद कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि बहुत जगहों पर कल भी इस फिल्म का जमकर विरोध किया गया। कहीं पठान के पोस्टर फाड़ दिए गए तो कहीं पर फिल्म का पहला शो ही रद्द करा दिया गया। हालांकि इन सबके बावजूद पठान पर किसी चीज का कोई असर नहीं पड़ा है। पहले ही दिन इस फिल्म ने प्रभास की बाहुबली, यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 और अल्लू अर्जुन की पुष्पा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि पहले ही दिन कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने वाली इस फिल्म को आईएमडीबी पर कितनी रेटिंग मिली है।
Pathaan: सिनेमाघरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही पठान, IMDb पर हुई फुस्स, मिली महज इतनी रेटिंग
विज्ञापन

11 of 11
पठान में शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान का फिल्मी पर्दे पर फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है। 25 जनवरी को चार साल बाद किंग खान 'पठान' बन सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक दे चुके हैं। पहले ही दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर रिकॉर्ड तोड़ दिए, तो सलमान खान के कैमियो को भी काफी पसंद किया जा रहा है। थिएटर में 'पठान' और 'टाइगर' को एक साथ देख खूब तालियां बजीं। वहीं, अब सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज है। 'पठान' में शाहरुख के 'टाइगर 3' में कैमियो का हिंट दे दिया गया, जिससे साफ है कि दोनों सुपरस्टार की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी।
Pathaan-Tiger 3: ‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान का कैमियो पक्का? सलमान खान ने ‘पठान’ में दिया बड़ा हिंट, फैंस खुश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें