फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: देश के लिए भावुक नजर आए किंग खान, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखी दिल छू लेने वाली बात

Thu, 26 Jan 2023 06:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की पठान टिकट खिड़की पर जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लोगों का बेशुमार प्यार मिल रहा है, जिसकी वजह से यह अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। फिल्म में शाहरुख खान देश के दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आए हैं। किंग खान का एक्शन अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच उन्होंने ट्विटर पर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।  
Mrs Chatterjee vs Norway: सरस्वती पूजा पर फिल्म से रानी मुखर्जी का नया लुक जारी, मेकर्स ने बताई नई रिलीज डेट
विज्ञापन

2 of 4
झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''देश के लिए क्या कर सकते हो...सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। हमें वह सब संजोना चाहिए जो हमारे संविधान ने हमें दिया है, जिससे हमारा देश नई ऊंचाइयों पर जाए। जय हिन्द। शाहरुख के इस ट्वीट पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। यूजर्स अपने फेवरेट सितारे को गणतंत्र की शुभकामनाएं देते हुए उनकी  फिल्म पठान की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
Gandhi Godse Ek Yudh: विवादों में घिरी गांधी गोडसे एक युद्ध के पक्ष में एआर रहमान, निर्देशक को लेकर कही यह बात
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''पठान ने मौसम बिगाड़ दिया है।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''किंग वापस आ चुका है। इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस ट्वीट पर जय हिंद भी लिख रहे हैं। बता दें कि ओपनिंग डे पर ही पठान को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने बुधवार को कुल 57 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। 
Athiya-KL Rahul: 1.64 करोड़ की ऑडी से लेकर हीरे का कंगन तक, अथिया-केएल राहुल को शादी में मिले बेशकीमती तोहफे
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शानदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने की वजह से माना जा रहा है कि यह फिल्म गुरुवार को कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। दिग्गजों की मानें तो यह फिल्म दो दिनों में आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार लेगी। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख के अलावा इसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो है, जो दर्शकों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।
Kangna Ranaut: पठान को लेकर बदले कंगना के सुर, कल की थी खिंचाई तो आज बांधे तारीफों के पुल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें