फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: 'पठान 2' का हुआ एलान और 'शहजादा' की रिलीज डेट टली, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Mon, 30 Jan 2023 08:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पठान, शहजादे - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होते रहता है। कभी कोई फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होती है तो कभी सितारों से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट देखने को मिलता है। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन की दुनिया में क्या कुछ हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म हर दिन एक नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म की बंपर कमाई को देखकर दिग्गज भी हैरान है। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है कि पहले वीकएंड में कोई फिल्म इतना जबर्दस्त कलेक्शन भी कर सकती है। आइए जानते हैं कि छठवे दिन फिल्म ने कितना बिजनेस किया है। 
Pathaan Box Office Collection: टिकट खिड़की पर 'पठान' की दहाड़, छह दिन में कलेक्शन 300 करोड़ के पार
विज्ञापन

3 of 11
आमिर खान, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज सितारे हैं। उनको आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। लेकिन आमिर का किरदार लोगों को पसंद आया था। लेकिन आमिर खान को सार्वजनिक समारोह में बहुत कम स्पॉट किया जाता है। हाल ही में अभिनेता अपनी एक्स वाइफ किरण राव के साथ एक शादी समारोह में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कार्तिक आर्यन भी थे। 
Aamir Khan: पत्नी किरण राव संग भोपाल पहुंचे आमिर खान, कार्तिक आर्यन संग जमकर किया डांस

4 of 11
सोना महापात्रा, बेशरम रंग - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म पठान ब्लॉबस्टर साबित हो रही है। यह फिल्म हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फैंस को इस फिल्म में शाहरुख का अंदाज खूब पसंद आ रहा है, जिसकी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं पठान की सफलता के बीच अब बायकॉट गैंग शांत है, लेकिन पिछले दिनों पठान के गाने बेशरम रंग पर हुए विवाद के बीच अब सोना महापात्रा ने बयान दिया है। 
Sona Mahapatra: सोना महापात्रा ने 'बेशरम रंग' के खिलाफ उठाई आवाज, गाने को बताया 'औसत'
विज्ञापन

5 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान की बंपर सफलता और हाउसफुल चल रहे सिनेमाघरों के कारण फिल्म शहजादा के मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने यह फैसला पठान के क्रेज को देखते हुए लिया है। पहले यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होनी थी, लेकिन अब यह फिल्म 17 फरवरी को रिलीज की जाएगी। शहजादा में कार्तिक आर्यन और कीर्ति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। जिसको रोहित धवन ने डायरेक्ट किया है। जिसे भूषण कुमार ने किया है।
Shehzada: कार्तिक की ‘शहजादा’ की रिलीज टली, 10 फरवरी नहीं अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन

6 of 11
फिल्म-पठान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर ‘पठान’ बनकर धमाल मचा दिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपुर ‘पठान’ को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म अभी तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अभी तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर सामने आई है। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में पहुंच चुकी है। हाल ही में, पठान की टीम फिल्म की सफलता के बाद शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मीडिया से रूबरू हुए, जिसमें  सिद्धार्थ आनंद ने ‘पठान 2’ की घोषणा कर डाली है।
Pathaan: 'पठान 2' लेकर आएंगे सिद्धार्थ आनंद, 'पठान' की सफलता के बाद किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन

7 of 11
फिल्म- दशहरा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म दशहरा का टीजर आ चुका है। लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार था। हाल ही में फिल्म का दमदार पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्सुक थे। 
Dasara Teaser: पुष्पा को टक्कर देने आ गई नानी की यह फिल्म, टीजर देख लोगों ने बताया सुपरहिट

8 of 11
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की। इसमें अभिनेत्री अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आईं और उनके हाथ की नसों में IV फ्लूइड इंजेक्ट था। पोस्ट में उन्होंने बताया कि IV फ्लूइड के तीन बैग लेने थे, जो खास तरीके से तैयार किए गए फ्लूइड हैं। इसे नसों में इंजेक्ट किया जाता है। 
Ileana D'cruz: तबीयत बिगड़ने पर इलियाना डिक्रूज अस्पताल में भर्ती, स्टोरी साझा कर बताया सेहत का हाल

9 of 11
ऑपरेशन एएमजी - फोटो : इंस्टाग्राम
एबिना एंटरटेनमेंट की ओर से अपने नए प्रोजेक्ट 'ऑपरेशन एएमजी' का एलान किया है। ध्रुव लाठर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीयों को देश वापस लाने के लिए चलाए गए ऑपरेशन के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Operation AMG: अब पर्दे पर दिखेगी यूक्रेन में फंसे भारतीयों की कहानी, 'ऑपरेशन एएमजी' की रिलीज डेट का हुआ एलान

10 of 11
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की 'पठान' महज पांच दिनों  2023 की पहली ब्लॉकबस्टर हिट है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में धुआंधार कमाई कर बॉक्स ऑफिस का मौसम बिगाड़ दिया है। अब आने वाली हर फिल्म के आगे एक बहुत बड़ी चुनौती है, जिसे तोड़ना इतना आसान नहीं है। 'पठान' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। अब तक, यह दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह फिल्म जहां सभी की जुबान पर है, वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी ऐसे कई सेलेब्स हैं जो इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इन्हीं में निर्देशक अनुराग कश्यप भी शामिल हैं। अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में 'पठान' की सफलता की तारीफ की है।
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने 'पठान' को किया 'सलाम', बोले- SRK ने काम से दिया जवाब
विज्ञापन

11 of 11
कंगना, उर्फी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की पठान इन दिनों सिनेमाघरों में चांदी कूट रही है। एक हफ्ते से पहले ही इस फिल्म ने देशभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 500 करोड़ रुपये हो चुका है। हर तरफ सिर्फ पठान ही पठान छाया हुआ है। इस फिल्म के कलेक्शन ने बाहुबली 2 और केजीएफ चैप्टर 2 को पछाड़ दिया है। शाहरुख खान के फैंस में उनकी फिल्म को दीवानगी इस कदर है कि टिकट न मिलने पर वह इसके लिए मुंहमांगी कीमत देने को तैयार बैठे हैं। वहीं कोई फैन बिहार से बंगाल पैदल फिल्म देखने के लिए पहुंच रहा है। पठान की खुमारी के बीच बायकॉट गैंग भले ही ठंडे बस्ते में चला गया है, लेकिन कंगना रणौत की आवाज दहाड़ रही है। 
Kangana-Urfi: 'पठान' को लेकर कंगना-उर्फी में छिड़ी ट्विटर वॉर, बहस में पीएम मोदी का भी नाम शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें