फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक पर FIR और आलिया के नाना की हालत गंभीर, पढ़ें फिल्म जगत की खबरें

Sat, 27 May 2023 08:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल, नाना के साथ आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया चकाचौंथ से भरी हुई है और यहां पर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
कृष्णा भट्ट, वेदांत सारदा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्म मेकर विक्रम भट्ट की बेटी और डायरेक्टर कृष्णा भट्ट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां, खबर है कि कृष्णा अपने बॉयफ्रेंड वेदांत सारदा के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की तारीख भी पक्की हो गई है। एक मीडिया संस्थान के रिपोर्ट के अनुसार, दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं। कृष्णा और वेदांत 11 जून को शादी के बंधन में बंधेंगे।
Krishna Bhatt: विक्रम भट्ट के घर से इस दिन उठेगी बेटी कृष्णा की डोली, शादी की डेट और वेन्यू फाइनल
विज्ञापन

3 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं, जहां एक तरफ फिल्म को लेकर वह उत्साहित नजर आ रही हैं। वहीं, उन पर और उनकी फैमिली पर संकट के बादल छाए हुए हैं। दरअसल, राजदान और भट्ट परिवार इन दिनों कठिन समय से गुजर रहा है, क्योंकि सोनी राजदान के पिता नरेंद्र राजदान गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
Alia Bhatt: आलिया के नाना नरेंद्र राजदान गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने रद्द की विदेश यात्रा

4 of 11
ओह माय गॉड 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉड' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वहीं, अब इसके सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बीते दिनों खबरें आई थीं कि बैक-टू-बैक फ्लॉप के कारण खिलाड़ी कुमार डर गए हैं, और वह 'ओह माय गॉड 2' को सीधा ओटीटी पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, नई रिपोर्ट ने एक्टर के फैंस को खुश कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, 'ओह माय गॉड 2' सिनेमाघरों में ही दस्तक देगी। 
OMG2: ओटीटी नहीं पर्दे पर ही होगी 'ओह माय गॉड 2' की वापसी, अक्षय कुमार समेत लीड रोल में होंगे ये सितारे
विज्ञापन

5 of 11
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभावान कलाकारों में होती है। अभिनेता ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इनमें से एक स्त्री भी है। पिछले महीने ही मेकर्स ने इस फिल्म के सीक्वल बनाने का एलान किया था। अब अभिनेता ने इस पर बात करते हुए कहा है कि इसे स्त्री के जैसे ही ईमानदारी और प्यार से बनाया जाएगा। 
Stree 2: 'स्त्री 2' को लेकर राजकुमार राव ने कह दी बड़ी बात, बोले- दवाब में नहीं पूरी इमानदारी से बनाएंगे फिल्म
विज्ञापन

6 of 11
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' 2022 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म को हाल ही में IIFA अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम ने फिल्म का बहिष्कार करने का फैसला किया। विवेक अग्निहोत्री और उनकी टीम की अनुपस्थिति के बारे में सूचित करते हुए फिल्म निर्माता के एक करीबी सूत्र ने कहा कि फिल्म निर्माता और टीम को आयोजकों द्वारा यह कहते हुए आमंत्रित किया गया था कि वे फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म काल्पनिक श्रेणी में नामांकित करेंगे।
Vivek Agnihotri: 'द कश्मीर फाइल्स' को काल्पनिक श्रेणी में किया गया नामांकित, विवेक ने किया अवॉर्ड शो का बायकॉट
विज्ञापन

7 of 11
द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। कोलकाता पुलिस ने फिल्म के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर ने विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक एमहर्स्ट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है और निदेशक सनोज मिश्रा को एक कानूनी नोटिस भेजा गया है, जिसमें उन्हें 30 मई को मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
The Diary of West Bengal: विवादों में आई द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल,निर्देशक के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR

8 of 11
कमल हासन - फोटो : social media
द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शाहरुख खान की पठान के बाद यह इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। साथ ही, यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला प्रधान फिल्म भी बन चुकी है। हालांकि, फिल्म पर अब तक काफी विवाद भी हो चुका है। कई विपक्षी दलों ने इसे गलत तथ्यों बनाई गई प्रोपेगेंडा फिल्म  बताया है। हाल ही में तमिल सुपरस्टार कमल हासन भी इस फिल्म पर जमकर निशाना साधा। जब उनसे फिल्म पर सवाल किया गया तो अभिनेता ने खुलकर इस पर अपनी बात रखी। 
Kamal Haasan: द केरल स्टोरी पर कमल हासन ने जमकर साधा निशाना, कह दी यह बड़ी बात

9 of 11
'सत्यप्रेम की कथा' - फोटो : Social media
फिल्म 'भूल भुलैया 2' में अपनी खूबसूरत ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतने वाली जोड़ी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक बार फिर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के साथ धमाल मचाने आ रहे हैं। फिल्म के बेहतरीन टीजर के बाद इसका पहला गाना 'नसीब से' रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक गाने के बोल के साथ कार्तिक-कियारा का रोमांस दिल जीतने वाला है।
Naseeb Se Song: सत्यप्रेम की कथा का पहला गाना 'नसीब से' रिलीज, कार्तिक-कियारा का रोमांस सुपरहिट

10 of 11
विवेक अग्निहोत्री-नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द केरल स्टोरी' तमाम विवादों में घिरने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस मूवी को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के जरिए बैन कर दिया गया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस बैन को हटा दिया। वहीं, इस मुद्दे पर कई हस्तियों ने अपनी राय रखी, लेकिन इस पर दिया गया नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बयान खूब लाइमलाइट में रहा। जहां पहले नवाज को फिल्म के बैन का समर्थन करते देखा गया तो वहीं, बाद में उन्होंने अपने बयान से यूटर्न लेते हुए पूरा ठिकरा मीडिया पर फोड़ दिया। नवाज के इसी रवैये को देखकर फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री उन पर ट्वीट कर तंज कसते नजर आए, लेकिन बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट भी कर दिया। 
The Kerala Story: नवाजुद्दीन के यूटर्न पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, ट्वीट कर साधा निशाना फिर डिलीट किया पोस्ट
विज्ञापन

11 of 11
वैभवी उपाध्याय का निधन। - फोटो : Instagram
साराभाई वर्सेस साराभाई' शो में जैस्मिन का किरदार निभाकर घर-घर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय ने महज 32 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगलवार को एक्ट्रेस की मौत हिमाचल प्रदेश में एक कार दुर्घटना में हुई। इस खबर से वैभवी के परिजन, इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस के मंगेतर ने जय गांधी ने वैभवी उपाध्याय को याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। साथ ही पहली बार वैभवी उपाध्याय के साथ वाली तस्वीर को भी शेयर किया।
Vaibhavi Upadhyaya: मंगेतर जय ने वैभवी के लिए लिखा इमोशनल नोट, पोस्ट साझा करते ही अकाउंट किया प्राइवेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें