फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: जावेद अख्तर को कोर्ट ने किया तलब और ड्रीम गर्ल 2 की पहली झलक आई सामने, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 25 Jul 2023 07:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जावेद अख्तर, आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हर रोज कोई न कोई बड़ी खबर सामने आती है। मनोरंजन इंडस्ट्री से जुड़े सितारे रोजाना किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। कोई अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज को लेकर, तो कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
फ्रेडी दारूवाला - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता फ्रेडी दारूवाला अपने अभिनय से लाखों दिलों में जगह बना चुके हैं। 'हॉलीडे', 'फोर्स 2', 'कमांडो 2', 'धारावी बैंक' और 'क्रैकडाउन' जैसी फिल्मों से उन्होंने खास पहचान बनाई है। हिंदी और साउथ की फिल्मों में काम करने के बाद  अब अभिनेता ने बड़ी छलांग लगाई है। दरअसल, 'आइना' नाम की फिल्म के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 
Freddy Daruwala: फ्रेडी दारूवाला ने लगाई लंबी छलांग, इस फिल्म से इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे अभिनेता
विज्ञापन

3 of 11
हुमायूं सईद - फोटो : social media
पाकिस्तान के पॉपुलर एक्टर हुमायूं सईद की लोकप्रियता भारत में काफी है। पुलवामा और उरी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी आर्टिस्ट पर बैन लगा दिया है। अब दोनों मुल्क के कलाकारों का  एक दूसरे से कोई वास्ता नहीं है। हालांकि, उस समय पाक कलाकारों को इस फैसले ने काफी निराश किया था क्योंकि भारत में उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब हाल ही में, हुमायूं सईद ने इस फैसले पर अपने विचार साझा किए हैं।
Humayun Saeed: 'यहां तारीफ पर ही कंट्रोवर्सी हो जाती है', इंडिया में बैन पर बोले पाक अभिनेता हुमायूं सईद

4 of 11
राम चरण के साथ एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार राम चरण के लिए साल 2023 व्यक्तिगत और प्रोफेशनल तौर पर शानदार रहा है। इस साल की शुरुआत में 'आरआरआर' की टीम के साथ ऑस्कर में भाग लेना, जिसने 'नाटू नाटू' के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीता। अभिनेता के लिए यह एक शानदार अनुभव रहा। 'आरआरआर' की टीम अमेरिका में महीनों तक प्रमोशन से गुजरी और अब राम चरण ने खुलासा किया है कि कैसे निर्देशक एसएस राजामौली इस सब के दौरान एक सख्त टास्कमास्टर थे। यहां तक कि ऑस्कर समारोह के दिन, जो शाम को आयोजित होता है, राजामौली चाहते थे कि पूरी टीम सुबह सात बजे तक उठ जाए, ताकि वे समय पर तैयार हों।
Ram Charan: ऑस्कर के दिन एसएस राजामौली ने 'आरआरआर' की टीम को दिए थे ये सख्त निर्देश, राम चरण ने किया खुलासा
विज्ञापन

5 of 11
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यह फिल्म निर्माता- निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' साथ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रिपोर्ट्स  के मुताबिक अब फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब खबर आ रही है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ( सीबीएफसी) की रिवाइजिंग कमेटी ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म को विवादास्पद बताया है और फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है।
OMG 2: अक्षय कुमार की OMG 2 को सेंसर बोर्ड ने दिया ए सर्टिफिकेट? इन शर्तों के बाद फिल्म को दिया जाएगा प्रमाणन
विज्ञापन

6 of 11
कल्कि कोचलिन - फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि कोचलिन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का समय बिताया है। हालांकि, कल्कि के लिए इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना इतना आसान नहीं था। हाल ही में कल्कि ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के दौरान सामने आई परेशानियों को साझा किया। साथ ही नस्लवाद की शिकार होने की बात कहकर हर किसी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस का यह खुलासा एक बार फिर हिंदी सिनेमा पर सवालिया निशानिया खड़ा करता है। 
Kalki Koechlin: 'ड्रग्स लेने की वजह से है गोरी...,' इंडस्ट्री में नस्लवाद की शिकार हो चुकी हैं कल्कि कोचलिन
विज्ञापन

7 of 11
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI
जावेद अख्तर और कंगना रणौत के बीच चल रही कानूनी लड़ाई में एक नया मोड़ आ गया है। मजिस्ट्रेट अदालत ने अभिनेत्री की ओर से दायर शिकायतों के आधार पर प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर को भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) और 509 (एक महिला की विनम्रता का अपमान) के तहत तलब किया है। 
Kangana Ranaut: कंगना को धमकी देने के मामले में कोर्ट ने जावेद अख्तर को भेजा समन, इस तारीख को होना होगा पेश

8 of 11
भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
सरकार ने ओटीटी प्लेटफार्मों के लिए किसी कार्यक्रम में तंबाकू उत्पाद प्रदर्शित या उपयोग किए जाने की अवधि के दौरान स्क्रीन के नीचे एक प्रमुख स्थिर संदेश के रूप में तंबाकू विरोधी स्वास्थ्य चेतावनी प्रदर्शित करना अनिवार्य कर दिया है। इस बात की जानकारी मंगलवार को राज्यसभा को सरकार की तरफ से दी गई है।
OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए तंबाकू विरोधी चेतावनी दिखाना हुआ अनिवार्य, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी
 

9 of 11
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अन्नू कपूर ने हाल ही में नितेश तिवारी की रामायण पर टिप्पणी करके सुर्खियां बटोरी थीं। इस दौरान अभिनेता ने कहा था कि उसकी औकात क्या है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि अन्नू कपूर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर हावी हो रहे कंटेट से काफी नाराज नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि अभिनेता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। दरअसल अभिनेता अपना प्रतिष्ठित शो अंताक्षरी लेकर वापस लौट रहे हैं। लेकिन इसबार यह शो टीवी पर नहीं बल्कि रेडियो पर आने वाला है। इसी संबंध में उन्होंने बातचीत की है और इसबार उन्होंने ओटीटी पर भी अपने विचार साझा किए हैं। 
Annu Kapoor: 'जैसे ही आप कपड़े खोलना शुरू करते हैं वैसे ही...', OTT प्लेटफॉर्म्स पर जमकर भड़के अन्नू कपूर

10 of 11
जेबा बख्तियार, अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से काफी नाम कमाया। इन्हें ऋषि कपूर की फिल्म 'हिना' में देखा गया था और खासा पसंद किया गया था। फिलहाल ये चर्चा में हैं। इन्होंने अदनान सामी से अपनी शादी और बच्चे की कस्टडी के बारे में खुलकर बात की है।
Zeba Bakhtiar: 'मेरी सोचने की शक्ति खत्म हो गई थी', बेटे को पाना रहा मुश्किल,अदनान सामी से तलाक पर बोलीं जेबा
 
विज्ञापन

11 of 11
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का एक छोटा सा प्रोमो वीडियो जारी किया गया था, जिसमें आयुष्मान खुराना पूजा के किरदार में लोगों का मनोरंजन करते दिख रहे थे। इसके बाद हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर साझा किया गया था, उसमें भी आयुष्मान खुराना का दिलचस्प रूप दिखाया गया था। अब इस फिल्म का एक और पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें आयुष्मान खुराना दो रूपों में नजर आ रहे हैं। 
Dream Girl 2: सामने आ गई आशिकों की 'ड्रीम गर्ल', चार साल बाद इस दिन बजेगा 'दिल का टेलीफोन'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें