फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: चित्रा वाघ पर उर्फी ने किया केस और शीजान की जमानत याचिका खारिज, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Fri, 13 Jan 2023 07:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
उर्फी जावेद, शीजान खान - फोटो : social media
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। कभी किसी स्टार से जुड़ी अपडेट सामने आती हैं तो कभी किसी फिल्म से जुड़ी खबरें चर्चा बटोरती हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
संजय चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘पान सिंह तोमर’ जैसे बेहतरीन फिल्म के राइटर संजय चौहान का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। चौहान ने 12 जनवरी यानी गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से लीवर की पुरानी बीमारी से पीड़ित थे। संजय चौहान अपने पीछे पत्नी सरिता और बेटी सारा को छोड़ गए हैं। 
दुखद: ‘पान सिंह तोमर’ के राइटर संजय चौहान का 62 वर्ष की आयु में निधन, लीवर संबंधी बीमारी से थे पीड़ित

विज्ञापन

3 of 11
ट्रायल बाई फायर - फोटो : insta

दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड पर बनी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'ट्रायल बाई फायर' पर रोक नहीं लगेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को रियल एस्टेट कारोबारी सुशील अंसल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने इस सीरीज की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की थी। बता दें कि यह सीरीज आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज में अभय देओल और राजश्री देशपांडे लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
Trial By Fire: नहीं लगेगी 'ट्रायल बाई फायर' पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की सुशील अंसल की मांग

 

4 of 11
फर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर की वेब सीरिज फर्जी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वेब सीरिज में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति, केके मेनन और राशि खन्ना नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देखने में काफी दमदार लग रहा है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। ट्रेलर एक्शन और ड्रामा से भरपूर है। ट्रेलर की शुरुआत में शाहिद कपूर पैसों के साथ खेलते हुए नजर आते हैं। जिसमें वह कहते हैं कि पैसों से खुशियां नहीं खरीद सकते हैं, ये डायलॉग वो लोग बोलते हैं जिनके पास पैसे होते नहीं है।
Farzi Trailer Out: सामने आया फर्जी का असली ट्रेलर, दमदार एक्शन में दिखे शाहिद कपूर

 

विज्ञापन

5 of 11
Bigg Boss 16 promo - फोटो : social media

बिग बॉस 16 अभी तक के सबसे हिट सीजन में से एक है। इस बार के सीजन में कंटेस्टेंट अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। जिसमें लाफ्टर क्वीन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया नजर आए हैं। इस एपिसोड में भारती के साथ उनके बेटे गोला भी नजर आने वाले हैं। जिसके साथ होस्ट सलमान खान मस्ती करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही उन्होंने भारती के बेटे गोला को लोहड़ी के मौके पर एक स्पेशल गिफ्ट भी दिया है। 
Bigg Boss 16: सलमान ने लोहड़ी पर भारती के बेटे को दिया स्पेशल गिफ्ट, जानें क्यों उड़ा टीना का मजाक

विज्ञापन

6 of 11
Shahrukh Khan-John Abraham - फोटो : social media

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टार फिल्म पठान का ट्रेलर 3 दिन पहले रिलीज हो चुका है। पठान के ट्रेलर की लोग जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को दर्शकों का भी खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की रिलीज से पहले एक और विवाद सामने आ रहा है। दरअसल, खबरों की मानें तो जॉन अब्राहम पठान के ट्रेलर से कुछ नाराज दिखाई दिए हैं। कहा जा रहा है कि शाहरुख और जॉन के बीच कुछ ठीक नहीं है। इसके बाद जॉन अब्राहम ने इंस्टा पर एक पोस्ट साझा किया।
Pathaan: शाहरुख खान और जॉन के बीच अनबन? इस सवाल का जवाब न देने पर लगाए जा रहे कयास

 

विज्ञापन

7 of 11
तुनिशा शर्मा, शीजान खान - फोटो : social media
तुनिशा शर्मा मामला तो सुलझने का नाम नहीं ले रहा है।आज इस मामले पर सुनवाई होनी थी। बता दें कि तुनिशा शर्मा 24 दिसंबर को मुंबई में शो-'अली बाबा:दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर बाथरूम में मृत मिली थीं। तुनिशा की मां वनिता शर्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को उसी दिन आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में हिरासत में ले लिया था। इस मामले में शीजान ने जमानत याचिका दी थी, जिसे कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया है।
Tunisha Sharma Case: नहीं कम हो रहीं शीजान खान की मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

8 of 11
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस समय रणदीप हुड्डा मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल, घुड़सवारी करने के दौरान रणदीप हुड्डा बेहोश हो गए थे, जिसमें उन्हें गंभीर रूप से चोटें आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणदीप के साथ यह घटना कुछ समय पहले घटी थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने रणदीप हुड्डा को पूरी तरह से बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।
Randeep Hooda: घुड़सवारी करते समय बेहोश हुए रणदीप हुड्डा, गिरने से आईं गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती

 

9 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस' ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके कपड़ों में किए गए तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट आए दिन उनके लिए दिक्कत खड़ी कर देते हैं। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर नेटिजन्स उनके ऊपर निशाना साधते रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के बड़े-बड़े लोग भी उर्फी को कटघरे में खड़े करते रहते हैं। पिछले काफी दिनों से उर्फी जावेद और बीजेपी की महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष चित्रा वाघ के बीच मामला गर्माया हुआ है। दोनों की लड़ाई अब पुलिस स्टेशन तक पहुंच गई है। जहां आज उर्फी जावेद ने चित्रा वाघ द्वारा दी गई धमकी के तहत उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। वहीं अब अभिनेत्री बीजेपी नेता चित्रा वाघ के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद मुंबई में महाराष्ट्र महिला आयोग के दफ्तर के बाहर स्पॉट किया गया है।
Urfi Javed: चित्रा वाघ पर केस करने के बाद महाराष्ट्र महिला आयोग पहुंचीं उर्फी, रूपाली चाकणकर से करेंगी मुलाकात

10 of 11
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : amar ujala
राखी सावंत ऐसी शख्सियत हैं, जो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। बचपन बेहद गरीबी में बीता, फिर छोटी उम्र से काम की शुरुआत। तमाम रिजेक्शन के बावजूद कई फिल्मों में भी नजर आईं और खूब आइटम नंबर किए। राखी एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है आदिल दुर्रानी के साथ उनकी शादी। पिछले दिनों राखी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके फैंस को शॉक लगा। राखी अब अपने पति आदिल पर शादी से इनकार करने का आरोप लगा रही हैं। इस मामले में अमर उजाला ने राखी सावंत से बात की और सच जानने की कोशिश की।
Rakhi Sawant: शादी... निकाह... और इस्लाम... राखी की जुबानी उनके और आदिल के रिश्ते की पूरी कहानी
विज्ञापन

11 of 11
नोरा फतेही - फोटो : insta
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आज यानी 13 जनवरी को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थीं। कोर्ट में उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज करवाया। दरअसल, कोर्ट में अभिनेत्री से पूछताछ की है कि वह महाठग सुकेश चंद्रशेखर के संपर्क में कैसे आईं और उन्होंने सुकेश से कई महंगे तोहफे भी लिए थे? रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा फतेही ने खुद ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से संपर्क किया था और अपना बयान दर्ज कराने की बात कही थी।
Nora Fatehi: 200 करोड़ की ठगी के मामले में बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंचीं नोरा, अभिनेत्री के वकील ने कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें