फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: नितिन गडकरी से मिली TKS की टीम और 60 की उम्र में आशीष ने की शादी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Thu, 25 May 2023 07:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आशीष विद्यार्थी, द केरल स्टोरी की टीम के साथ नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया चकाचौंथ से भरी हुई है और यहां पर रोज कुछ नया होता है। फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के साथ साथ कलाकारों के पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी भी सामने आती रहती है। वहीं अपने चहेते सितारे और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
शीजान खान - फोटो : social media
टीवी एक्टर शीजान खान ने टीवी शो अली बाबा दास्तान-ए-काबुल के एक-साल पूरे होने पर पोस्ट साझा किया है। एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा  की आत्महत्या के बाद शीजान  को इस शो से बाद निकाल दिया था। दिसंबर तक शीजान ने तुनिशा के साथ इस शो में काम किया था।
Sheezan Khan: ‘अली बाबा’ के एक साल होने पर शीजान ने लिखा भावुक पोस्ट, कहा- मेरे पास केवल 500 रुपये बचे थे
 
विज्ञापन

3 of 11
ओटीटी - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जल्द ही सिनेमाघरों और टीवी की तरह की तंबाकू से संबंधित चेतावनी और डिस्क्लेमर देखने को मिल सकते हैं। इस बारे में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द ही नियमों में संशोधन कर सकता है।
OTT: ओटीटी पर दिखानी होगी तंबाकू से संबंधित चेतावनी, नियमों में संशोधन की तैयारी में स्वास्थ्य मंत्रालय

4 of 11
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिली 'द केरल स्टोरी' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द केरल स्टोरी' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है और बॉक्स ऑफिस पर जमकर प्रदर्शन कर रही है। गुरुवार को इस फिल्म के निर्माता विपुल शाह, अभिनेत्री अदा शर्मा समेत पूरी टीम ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुंबई में मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें गडकरी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई हैं। 
The Kerala Story: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिली 'द केरल स्टोरी' की टीम, तस्वीरें की साझा
विज्ञापन

5 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : social media
शाहिद कपूर इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ब्लडी डैडी का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में वह जबर्दस्त एक्शन अवतार में मार-काट करते नजर आए हैं। लोगों को इस फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। वह शाहिद को एक अलग अवतार में देखने के लिए बेसब्र हैं। इसी बीच शाहिद को लेकर एक और खबर सामने आ रही है कि वह एक और एक्शन फिल्म के लिए तैयार हैं। 
Shahid Kapoor: मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयूज की फिल्म में एक्शन का तड़का लगाएंगे शाहिद, ऐसा होगा किरदार
विज्ञापन

6 of 11
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने खूब पसंद किया था। वहीं, फिल्म के पहले गाने 'जय श्री राम' ने तो नया रिकॉर्ड ही बना दिया। फैंस को यह गाना खूब पसंद आया था। वहीं, अब फिल्म के दूसरे गाने की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
Adipurush: 'जय श्री राम' के बाद 'आदिपुरुष' का दूसरा गाना धूम मचाने को तैयार, पांच भाषाओं में इस दिन होगा रिलीज
विज्ञापन

7 of 11
संगीता ओडवानी - फोटो : Social media
इन दिनों कई एक्ट्रेस कास्टिंग काउच का खुलासा कर चुकी हैं। इस कड़ी में अब टीवी और फिल्म अभिनेत्री संगीता ओडवानी का भी नाम शामिल हो गया है। उन्होंने भी खुलासा किया कि इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में वह कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। टीवी शो 'शुभ मंगल में दंगल' में अपने किरदार के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा कि एक शक्तिशाली और लोकप्रिय निर्माता ने उनसे अकेले में मिलने के लिए कहा और जब वह एक दोस्त के साथ गईं तो उन्होंने मीटिंग कैंसिल कर दी।
Sangeeta Odwani: संगीता ओडवानी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार, बोलीं- पावरफुल निर्माता साथ सोने के लिए...

8 of 11
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों को लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी हिट वेब सीरीज 'सिटाडेल' के जरिए फैंस का दिल जीता। इस सीरीज में दर्शकों को अभिनेत्री का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला था। अब अभिनेत्री ने एक बार फिर प्राइम वीडियो स्पाई सीरीज 'सिटाडेल' के लिए स्टंट करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया है।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने खून-पसीना बहाते हुए की थी 'सिटाडेल' शूटिंग, वीडियो साझा कर दिखाईं चोटें

9 of 11
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक अनुराग कश्यप ने हिंदी सिनेमा को तमाम कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं, जिनके लोग दीवाने हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर, बॉम्बे वेलवेट, गुलाल, सत्या ये कुछ ऐसी फिल्में हैं जो लोगों को बहुत पसंद आई हैं। अब वह अपनी अगली फिल्म कैनेडी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म का बीते दिन (बुधवार) को कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ है। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू दिया और इस दौरान कई जरूरी बातों पर भी चर्चा हुई है। 
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने ईस्ट इंडिया कंपनी से की OTT की तुलना, कहा- वह दोस्त की तरह आते हैं और फिर..

10 of 11
आर्यन खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता करण जौहर ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फर्स्ट लुक साझा कर दिया है। आलिया और रणवीर सिंह इस फिल्म में लीड रोल अदा करते दिखेंगे। दोनों का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा इस फिल्म को लेकर एक और चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के जरिए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। कितनी सच्चाई है इस बात में आइए जानते हैं...
Aryan Khan: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आर्यन खान की जगह पक्की? इस भूमिका में आ सकते हैं नजर
विज्ञापन

11 of 11
आशीष विद्यार्थी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम आशीष विद्यार्थी एक बार फिर से दूल्हा बने हैं। उन्होंने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई है। आशीष ने असम की रुपाली बरुआ से शादी कर ली है। बताया जा रहा है उन्होंने कुछ करीबियों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज की है। रुपाली फैशन के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं।
Ashish Vidyarthi: 60 साल की उम्र में दूसरी बार दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, लव स्टोरी को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें