फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: नवाजुद्दीन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज और OMG 2 पर आया नया अपडेट, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Wed, 26 Apr 2023 07:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ओएमजी 2 का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिन भर में इंडस्ट्री में क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
हर्षवर्धन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर जल्द ही ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह लीड रोल में दिखेंगे। हाल ही में ट्विटर पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए फिल्म को बहुत ही ज्यादा अवास्तविक बताया था। अब यूजर को करारा जवाब  देते हुए अभिनेता ने खुलकर अपनी बात रखी है।
Harshvardhan Kapoor: अभिनव बिंद्रा की बायोपिक को अवास्तविक बताने वाले यूजर पर भड़के हर्षवर्धन, दिया करारा जवाब
विज्ञापन

3 of 11
न्यारा एम बनर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छोटे पर्दे के लोकप्रिय रियली 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 13' के लिए अब तक कई टीवी स्टार के नाम सामने आ चुके है। पिछले कुछ समय से छोटे पर्दे की अभिनेत्री न्यारा एम बनर्जी का भी नाम 'खतरों के खिलाड़ी' से जुड रहा है अब आधिकारिक तौर पर उनके नाम की घोषणा हो चुकी है। इस शो में न्यारा एम बनर्जी अपनी ताकत दिखाने और साहस की बुनियादी चुनौती लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
KKK13: ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए न्यारा के नाम पर भी लगी मुहर, अब तक कन्फर्म हो चुके इन प्रतिभागियों के नाम

4 of 11
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिश्ते की अफवाहें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल होने के बाद अफवाहें शुरू हुईं और फैंस को यकीन हो गया कि दोनों के बीच में कुछ चल रहा है। दोनों इस साल एक साथ गोवा में छुट्टियां मनाने नजर आए थें। इसके बाद से उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। हाल ही में दोनों को डिनर डेट एन्जॉय करते हुए भी स्पॉट किया गया था, लेकिन अफेयर की अफवाहों पर अभी तक न तो तमन्ना और न ही विजय ने चुप्पी तोड़ी है। हालांकि, विजय वर्मा की पोस्ट पर गुलशन देवैया की एक हालिया टिप्पणी ने विजय और तमन्ना की डेटिंग अफवाहों को और हवा दी है।
Vijay Varma: गुलशन देवैया ने विजय-तमन्ना के रिश्ते पर लगाई मुहर? एक्टर की पोस्ट पर दिया यह रिएक्शन
विज्ञापन

5 of 11
प्रियंका चोपड़ा, पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके प्रमोशन के लिए वह पिछले दिनों मुंबई में भी नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने क्राफ्ट और किरदार चुनने के बारे में खुलकर बात की। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने उनको एक सलाह दी थी, जिसे वह आज भी मानती हैं। एक बातचीत के दौरान प्रियंका ने पंकज कपूर के साथ हुई मुलाकात का खुलासा किया।
Priyanka Chopra: पंकज कपूर की एक सलाह ने बदल दी प्रियंका की जिंदगी, कहा- उसके बाद मेरे दिमाग की खिड़की खुल गई 
विज्ञापन

6 of 11
मोनालिसा,अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह के साथ तस्वीर शेयर कर अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया एक वीडियो साझा कर लोगों को अपने नए प्रोजेक्ट की झलक दिखाई है।
Bhojpuri : मोनालिसा के पति संग इश्क फरमाएंगी अक्षरा सिंह, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने की फिल्म की घोषणा
विज्ञापन

7 of 11
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के नामी फिल्मकार संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों में हर छोटी-बड़ी चीज पर बहुत बारीकी से ध्यान देते हैं। खासतौर से वह फिल्मों के भव्य सेट निर्माण के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों भंसाली अपनी आगामी वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे बनाने में भंसाली किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 
Heeramandi: 'हीरामंडी' के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे भंसाली, तैयार हो रहा डेढ़ लाख स्क्वायर फीट का सेट

8 of 11
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने पिछले साल एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में ही दी हैं। बच्चन पांडे से लेकर इस साल आई सेल्फी तक सभी फिल्में फ्लॉप की कैटेगरी में गई हैं। अब अभिनेता ओह माई गॉड 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर अभी यह विचार विमर्श चल रहा है कि इसे सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहिए या फिर ओटीटी पर। कुछ हफ्ते पहले ऐसी खबरें थीं कि ओएमजी 2 को वूट और जियो सिनेमा जैसे प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, लेकिन अभी तक निर्माता की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है। 
OMG 2: तो क्या थिएटर में नहीं रिलीज होगी अक्षय कुमार की ओएमजी 2? फिल्म की रिलीज पर मेकर्स ने लिया यह फैसला

9 of 11
कैथी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार कार्तिक शिवकुमार (कार्ति) की वर्ष 2019 में आई फिल्म 'कैथी' खूब पसंद की गई। बीते वर्ष नवंबर में इस फिल्म के सीक्वल का एलान किया गया। तभी से यूजर्स 'कैथी 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शकों का इंतजार अभी लंबा हो सकता है। दरअसल, कार्ति फिलहाल अपनी 25वीं फिल्म 'जापान' और अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। इस चक्कर में 'कैथी 2' पर काम शुरू होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। 
Kaithi 2: 'कैथी 2' के लिए करना होगा इंतजार! एक्टर कार्ति के पास नहीं फिलहाल फुरसत

10 of 11
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पत्नी आलिया के साथ चल रहे घरेलू झगड़े को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी नवाज का यह मसला सुलझा भी नहीं था कि अब वह एक और मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। अभिनेता पर एक विज्ञापन के जरिए लोगों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। इस मामले में अभिनेता के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज कराई गई है। 
Nawazuddin Siddiqui: पत्नी से विवाद के बीच नई मुश्किलों में घिरे नवाज, अब कोलकाता के वकील ने दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

11 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के बेटे के साथ चिल करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सानिया मिर्जा की बहन अनम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
Salman Khan: सानिया मिर्जा के बेटे के साथ चिल करते नजर आए सलमान खान, वीडियो वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें