फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अभी भी आईसीयू में लता मंगेशकर और कंगना पर विधायक ने दिया विवादित बयान, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 15 Jan 2022 08:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोरोना संक्रमण से जूझ रहीं मशहूर गायिका लता मंगेशकर मुंबई के कैंडी अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
1 of 10
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva
कोरोना संक्रमण से जूझ रहीं मशहूर गायिका लता मंगेशकर मुंबई के कैंडी अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर ने शनिवार को यह जानकारी दी। डॉक्टर का कहना है कि अभी उन्हें देखभाल की जरूरत है, यही वजह है कि उन्हें आईसीयू में रखा गया है। लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया दोनों हुआ है। 92 वर्षीय गायिक को कोरोना वायरस के हल्के लक्षणों के बाद पिछले सप्ताह दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। लता मंगेशकर के डॉ प्रतीत समदानी ने कहा, गायिका कुछ समय अस्पताल में ही रहेंगी। वह अभी भी आईसीयू में हमारी निगरानी में हैं। हमें इंतजार करना होगा। उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।

Lata Mangeshkar Health Update: जानें अब कैसी है कोरोना संक्रमण से जूझ रहीं लता मंगेशकर की सेहत?
 
विज्ञापन

2 of 10
इरफान अंसारी, कंगना रणौत - फोटो : Instagram
जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने अभिनेत्री कंगना रणौत को लेकर विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि जामताड़ा की सड़कें कंगना रणौत के गालों से भी ज्यादा चिकनी होंगी। जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में कांग्रेस नेता को यह कहते हुए सुना जाता है कि कंगना के गाल जैसी चिकनी सड़कों का उपयोग आदिवासी समुदाय के बच्चे और राज्य के युवा करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी 14 विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा।

विवाद: 'कंगना के गाल से भी ज्यादा चिकनी सड़कें बनवाऊंगा', कांग्रेस विधायक का विवादित बयान
 
विज्ञापन

3 of 10
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली बीते काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'लुकाछिपी-2' की शूटिंग के लिए मध्यप्रदेश के इंदौर में हैं। इस फिल्म में सारा अली खान विक्की कौशल के अपोजिट नजर आने वाली हैं। फिल्म लुकाछिपी-2 का कुछ हिस्सा उज्जैन में भी फिल्माया जा रहा है। सारा अली खान उज्जैन में मौजूद थी इसलिए वह महाकाल के दर्शन करने भी पहुंची। इस दौरान सारा अली खान की मां अमृता भी सिंह भी साथ में महाकाल के दर्शन करने गईं थी। सारा अली खान ने अपनी मां के साथ उज्जैन से एक तस्वीर शेयर की है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।

Instagram: मां अमृता संग महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, फैंस बोले- धर्म का ज्ञान देने वाले आते होंगे

4 of 10
कार्तिक आर्यन, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखते  हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पल बॉलीवुड में अपना नाम कमाने वाले कार्तिक आर्यन आज बॉलीवुड के जाने- माने अभिनेताओं में से एक हैं। एक्टर ने भले ही अपने करियर ही शुरुआत छोटे बजट वाली फिल्मों से की हो, लेकिन अपने बेहतरीन अभिनय के कारण कार्तिक जल्द ही इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं में अपना नाम शामिल करा चुके हैं। लेकिन अभिनेता के जीवन में एक दौर ऐसा भी जब वह स्ट्रगल कर रहे हैं। 

खुलासा: कार्तिक आर्यन ने याद किए अपने संघर्ष के दिन, शाहरुख खान के साथ सेल्फी के लिए मन्नत के बाहर किया था इंतजार
 
विज्ञापन

5 of 10
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की अभिनेत्री शुभांगी अत्रे एक बार फिर ट्रोलर्स का शिकार बन गईं हैं। दरअसल, मकर संक्रांति के अवसर पर अंगूरी भाभी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इसमें अभिनेत्री सूर्य को अर्घ्य देते हुए नजर आ रहीं हैं। पूजा में मग्न शुभांगी मंत्रों का उच्चारण करते हुए दिखाई दे रहीं हैं। हालांकि अभिनेत्री इस दौरान एक बड़ी गलती कर बैठीं, जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं हैं। 

Troll: सैंडल पहनकर सूर्य को अर्घ्य देने पर ट्रोल हुईं 'अंगूरी भाभी', यूजर्स बोले- मूर्ख कम से कम भगवान पर तो दया करो…
 
विज्ञापन

6 of 10
पोकेमॉन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत में मनोरंजन सामग्री की इंटरनेट के विस्तार के साथ तेजी से बढ़ती खपत के बीच दशकों से बच्चों को लुभाता रहा किरदार पोकेमॉन अब और अधिक भारतीय भाषओं में बच्चों से सीधा संवाद करेगा। पोकेमॉन के यूट्यूब पर लॉन्च हुए हिंदी चैनल को मिले आठ लाख से अधिक ग्राहकों ने कंपनी को भारत में अपने विस्तार की दीर्घकालीन योजनाओं बनाने के लिए और उत्साहित किया है। कंपनी ने अब इस चैनल पर पोकेमॉन जर्नीज नामकी सीरीज लॉन्च की है। पोकेमॉन जल्द ही तमिल और तेलुगू के साथ सथ जल्द ही पहली बार बंगाली भाषा में भी बच्चों के बीच बातें करता नजर आएगा।

Pokemon: पोकेमॉन की खूब बढ़ी लोकप्रियता, जल्द ही तमिल,तेलुगू और बंगाली बोलता दिखेगा बच्चों का पसंदीदा किरदार
विज्ञापन

7 of 10
बड़े अच्छे लगते हैं 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर दिखाए जा रहे लोकप्रिय धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' ने 100 एपिसोड्स का पड़ाव पार कर लिया है। ऑनस्क्रीन कपल - राम (नकुल मेहता) और प्रिया (दिशा परमार) के फैंस इस खबर से उत्साहित हैं। खुद नकुल और दिशा को भी लगता है कि उनका सफर सही दिशा में जा रहा है और अगर दर्शकों का प्रेम ऐसे ही मिलता रहा तो ये धारावाहिक जल्द ही हजार एपीसोड्स की अपनी पहली मंजिल भी पा लेगा। धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' उन चंद धारावाहिकों में से है जिनके सीक्वेल को लेकर दर्शकों ने सकारात्मक रुचि दिखाई है। धारावाहिक में नकुल और दिशा की केमिस्ट्री भी लोगों का काफी पसंद आ रही है।

Bade Achhe Lagte Hain 2: राम और प्रिया की कहानी हुई सौ एपीसोड सयानी, नकुल और दिशा ने जताई ये नई उम्मीद

8 of 10
खेसारी लाल यादव भोजपुरी गीत - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को कोई भी गाना आते ही इंटरनेट पर छा जाता है। इन दिनों भी खेसारी लाल अपने नए गाने 'दो घूंट' को लेकर सुर्खियों में आ गए है। खेसारी लाल का नया गाना 'दो घूंट' रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही फैंस के बीच ये हिट हो गया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के इस गाने के साथ ही अगर किसी बात की चर्चा हो रही है तो वो हैं इस गाने में उनके अपोजिट एक्ट्रेस।  'दो घूंट' गाने की एक्ट्रेस की अदाओं और खूबसूरती ने फैंस का दिल लूट लिया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं वो एक्ट्रेस जिसने इंटरनेट का पारा चढ़ा दिया है।

Bhojpuri: खेसारी लाल के गाने 'दो घूंट' की एक्ट्रेस ने लूटा फैंस का दिल, फोटोज देखकर उड़ जाएंगे होश

9 of 10
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 के फिनाले से दो हफ्ते पहले अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने तेजस्वी प्रकाश को वीआईपी स्टेट्स से डाउनग्रेड कर दिया था। जिसके विरोध में अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने शमिता पर कई भद्दे कमेंट्स किए। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने बिग बॉस पर भी भेद-भाव का आरोप लगा दिया। उनके इस व्यवहार से नाराज सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' पर तेजस्वी प्रकाश को फटकार लगाई।

Bigg Boss 15: वीकेंड के वार पर सलमान ने लगाई तेजस्वी प्रकाश को फटकार, कहा - "जिस थाली में खाते हैं, उसी में..."
विज्ञापन

10 of 10
नेहा धूपिया, कबीर खान - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी की थी। शादी में शामिल हुए मेहमानों को वहां की तस्वीरें लेने पर पाबंदी थी हालांकि अब दोनों की शादी के एक महीने बाद नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने उनकी शादी की नई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वे अपने पति अंगद बेदी के साथ दिखाई दे रही हैं। 

Throwback: कटरीना और विक्की की शादी में बाराती बनकर पहुंचे थे नेहा और अंगद, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें