मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया हर रोज किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है। फिल्मों की अपडेट से लेकर सेलिब्रिटीज से जुड़ी जानकारी तक फैंस इन सभी खबरों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं।
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया हर रोज किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है। फिल्मों की अपडेट से लेकर सेलिब्रिटीज से जुड़ी जानकारी तक फैंस इन सभी खबरों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। फिल्मी दुनिया की इन्हीं छोटी- बड़ी खबरों के लिए हम हर रोज आपको फिल्मी रैप के जरिए मनोरंजन जगत की जानकारी देते हैं। तो आइए 10 बड़ी खबरों के जरिए जानते हैं आज फिल्मी दुनिया में क्या कुछ नया हुआ।
विज्ञापन
2 of 11
अजय देवगन, सूर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय कलाकारों के लिए हमेशा से खास रहा है और आज दिल्ली में 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हुई, जिसमें देशभर के कलाकारों को सम्मानित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बेस्ट एक्टर से लेकर सिंगर तक को सम्मानित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के नाम पर हर किसी की निगाहें बनी रहीं और अब यह नाम भी सामने आ गया है। इस साल यह पुरस्कार दो अभिनेताओं को मिला है। अजय देवगन और साउथ अभिनेता सूर्या ने बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया है।
तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इस समय अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में हैं। गुरुवार को वह इस पैन इंडिया फिल्म के ट्रेलर इवेंट में पहुंचे थे। जहां उन्होंने बॉलीवुड में अपने काम करने के अनुभव को साझा किया, इसी के साथ ही उन्होंने बॉलीवुड बनाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री पर भी अपनी बात रखी। उनके बेबाक जवाब से यकीनन उन लोगों की बोलती बंद हो गई होगी, जो बॉलीवुड सिनेमा और भारतीय सिनेमा में भेद की राजनीति खेलते हैं।
सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि सुबह से सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए दो ही नामों की चर्चा चल रही थी। इसमें पहला नाम तमिल फिल्म 'सूरराई पोटरू' का था और दूसरा नाम तमिल अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली का। ऐसा लग रहा है जैसे सूचना प्रसारण मंत्रालय ने फैंस के दिल की बात मना ली है। जी हां, शुक्रवार को सूचना प्रसारण मंत्रालय ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड तमिल अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली को दिया गया है। वहीं सूरराई पोटरू को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इतना ही नहीं इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले सूर्या को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए बिना कपड़ों के फोटोशूट करवाया है, जिसमें अभिनेता ने काफी बोल्ड पोज दिए हैं। रणवीर की इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए हैं और हर कोई अभिनेता की इन तस्वीरों पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अब रणवीर सिंह के इस फोटोशूट पर टीएमसी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोगों से एक बड़ा सवाल किया है।
शानदार अभिनेता प्रकाश राज अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। अभिनेता सिनेमा जगत में चल रहे मुद्दे पर हमेशा बोलते हुए नजर आते हैं लेकिन वह राजनीतिक विषय पर भी खुलकर अपनी बात रखते हैं। वह अक्सर केंद्र की बीजेपी सरकार को घेरते हुए दिखे हैं और एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। प्रकाश राज ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर 'अच्छे दिन आएंगे' के नारे के द्वारा तंज कसा है।
क्राइम पर आधारित वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे सीजन की घोषणा हो गई है। दूसरा सीजन रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का टीजर जारी हो गया है। इस सीरीज को 26 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस वेब सीरीज में एक बार फिर शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और राजेश तेलांग दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। इस सीरीज का पहला सीजन दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड पर आधारित था, जिसको दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।
कपिल शर्मा पॉपुलर कॉमेडियन हैं, जिनका चैट शो 'द कपिल शर्मा शो' दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इस चैट शो के कई सीजन आ चुके हैं, जिसमें हमेशा ही सिनेमा जगत के सितारे अपनी फिल्म या फिर गानों का प्रमोशन करने आते हैं। लेकिन इन दिनों कपिल शर्मा का यह शो ऑफ एयर है। ऐसे में फैंस इस शो के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब दर्शकों का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।
साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर के ट्रेलर लॉन्च को 24 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन लोगों के दिमाग से अभिनेता का खूमार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां मुंबई में आयोजित फिल्म ‘लाइगर’ के म्यूजिक रिलीज इवेंट में पहुंचे विजय की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं दूसरी तरफ विजय देवरकोंडा की पहली हिंदी फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर को लोगों 'ट्रेलर ऑफ द ईयर' बता रहे हैं। यही कारण है कि विजय देवरकोंडा की पहली पैन इंडिया फिल्म के ट्रेलर ने 24 घंटों में ही आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', सलमान खान अभिनीत 'सुल्तान' और अजय देवगन स्टारर 'रनवे 34' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए सुष्मिता सेन और ललित मोदी का जिक्र किया। शुक्रवार को सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, सुष्मिता सेन को ललित मोदी मिल गए लेकिन हमारे मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) को नहीं मिल रहे हैं। बता दें कि आईपीएल में गड़बड़ियों की बात सामने आने के बाद जब ललित माेदी पर प्रवर्तन निदेशालय शिकंजा कसने की तैयारी कर रही थी तब ललित मोदी लंदन भाग गए थे। 2010 में भारत छोड़ने के बाद ललित मोदी देश वापस नहीं आए और उन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया गया। इसके बाद उन्हें पकड़ने की कई कोशिशें की गईं लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ये अभिनेत्री बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने जा रही हैं। अभिनेत्री बहुत जल्द अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म 'द लीजेंड' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसका नाम पोपोपो है। इस गाने में अभिनेत्री के डांस स्टेप्स कमाल के हैं। फैंस उर्वशी के डांस स्टेप्स पर फिदा हो रहे हैं।