फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: महजबी सिद्दीकी ने छोड़ी इंडस्ट्री और 'गहराइयां' की सक्सेस पार्टी कर ट्रोल हुईं दीपिका, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 21 Feb 2022 08:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जायरा वसीम और सना खान ने फिल्मी दुनिया को अचानक ही अलविदा कहकर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। दोनों ने हिजाब पहनने का फैसला लिया। वहीं, अब ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट रही महजबी सिद्दीकी ने भी हिजाब पहनने के एलान किया है।
विज्ञापन
1 of 10
महजबी सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

जायरा वसीम और सना खान ने फिल्मी दुनिया को अचानक ही अलविदा कहकर अपने फैंस को हैरान कर दिया था। दोनों ने हिजाब पहनने का फैसला लिया। वहीं, अब ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट रही महजबी सिद्दीकी ने भी हिजाब पहनने के एलान किया है। इस बात की जानकारी महजबी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर दी है। इस पोस्ट में महजबी ने बताया है कि उन्होंने अल्लाह के रास्ते पर चलने का फैसला किया है और अब वह हमेशा ही हिजाब में रहेंगी। महजबी सिद्दीकी ‘बिग बॉस 11’ में बतौर कॉमनर नजर आई थीं। इस शो के बाद ही उन्हें पॉपुलैरिटी हासिल हुईं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं ये इसलिए लिख रही हूं क्योंकि मैं 2 साल से बहुत परेशान थी। मुझे कुछ नहीं समझ आ रहा था कि ऐसा क्या करूं जिससे मुझे सुकून मिले।'

Mehjabi Siddiqui: मजहब के लिए अब इस एक्ट्रेस ने छोड़ी ग्लैमर इंडस्ट्री, हमेशा हिजाब पहनने का लिया फैसला

विज्ञापन

2 of 10
निशा रावल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कंगना रणौत ने अपनी बेबाकी से अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ाए हैं। कंगना के अंदाज के आगे अब तक कोई नहीं टिक पाया है और अब कंगना अपने इसी धाकड़ अंदाज के साथ रियलिटी शोज की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा, जिसमें कंगना अपनी जेल में मनोरंजन जगत से जुड़े सितारों पर अत्याचार करती हुई नजर आएंगी। कंगना की जेल में 16 सेलिब्रिटीज कैद होंगे, जिन्हें कंगना अपने इशारों पर नचाती हुई नजर आएंगी। कंगना की जेल की पहली कंफर्म कैदी का नाम सामने आ गया है।

Lock Upp: कंगना रणौत की जेल में पहली कैदी बनीं निशा रावल, पति करण मेहरा संग विवाद को लेकर बटोर चुकी हैं लाइमलाइट
 
विज्ञापन

3 of 10
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गहराइयां' रिलीज होने के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ लोगों ने फिल्म की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों को ये एडल्ट ड्रामा पसंद नहीं आया। हालांकि फिल्म रिलीज होने से पहले ही इसके इंटिमेट सीन्स चर्चा में थे। इस फिल्म से फैंस को जितनी उम्मीदें आई थीं, फिल्म उसपर खरी नहीं उतर पाई। वहीं दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के लिए सक्सेज पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। जिसकी तस्वीरें आने के बाद लोग दीपिका को ट्रोल करने में लगे हैं।

Gehraiyaan: दीपिका ने होस्ट की 'गहराइयां' की सक्सेस पार्टी, भड़के यूजर्स बोले-फ्लॉप फिल्म को जबरदस्ती हिट का नाम मत दो

4 of 10
फिल्म गंगूबाई का नया गाना ‘मेरी जान’ - फोटो : यूट्यूब
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की अगली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज को लेकर फैंस काफी बेताब हैं। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं आलिया भी इस समय अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सेक्स वर्कर गंगूबाई की बायोपिक है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ चुकी है। फैंस को ट्रेलर में अभिनेत्री का दमदार अभिनय और बोल्ड लुक बेहद पसंद आ रहा है। इसी बीच अब इस फिल्म का एक और नया गाना रिलीज कर दिया गया है।

Gangubai Kathiawadi New Song Out: रोमांस से भरा ‘मेरी जान’ गाना रिलीज, आलिया भट्ट के प्यार में बेकाबू दिखे शांतनु
विज्ञापन

5 of 10
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी अपने बेबाक अंदाज और लाखों दिलों की धड़कने बढ़ाने वाले ठुमकों के लिए जानी जाती हैं। सपना इस समय स्टेज शो से तो दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में सपना ने  सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल रंग की ड्रेस में हैं और कह रही हैं कि उन्हें अपने बलम की याद सता रही है।

Sapna Choudhary: म्यूजिक वीडियो में सपना चौधरी ने खूब दिखाए लटके-झटके, वायरल हुआ ‘देसी क्वीन’ का गाना ‘बलम की याद में आवे हिचकी’
विज्ञापन

6 of 10
काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ - फोटो : instagram
साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में नए साल की शुरुआत में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने आधिकारिक तौर पर ये खुशखबरी दी थी और काजल ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया। इसके बाद से काजल अग्रवाल लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अब उनकी गोद भराई की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। जाहिर तौर पर ये तस्वीरें उनके फैंस के लिए ये बेहद ही खुश कर देने वाली खबर है।

Kajal Agrawal pregnancy: काजल अग्रवाल की हुई गोदभराई, पति गौतम संग एक्ट्रेस ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
विज्ञापन

7 of 10
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी फिल्म पुष्पा को बंपर सफलता मिली है। रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। अब खबर है कि रश्मिका भी जल्द शादी करने जा रही हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी सबको काफी पसंद है। हाल ही में दोनों को मुंबई में एक साथ देखा गया है। जिसके बाद खबरें आईं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों के इस साल शादी करने की खबरें जोरों पर हैं। हालांकि, न रश्मिका और न ही विजय ने अभी तक इसके बारे में खुलासा किया है। 

Wedding bells: शादी करने वाले हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना? अफेयर की चर्चा जोरों पर

8 of 10
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' जिस  फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है उसका ट्रेलर आ गया है। कश्मीरी पंडितों पर बनी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उतावले हो रहे हैं। दर्शकों के इंतजार पर पूर्णंविराम लगाते हुए फिल्म के निर्देशक ने इसका ट्रेलर आउट कर दिया है। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है और उन्होंने ही इसे निर्देशित भी किया है। इस फिल्म में आपको अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 'द कश्मीर फाइल्स' की शुरुआत कश्मीर विद्रोह के कारण 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द से होती है। 

The Kashmir Files: अनुपम खेर की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज, कश्मीरी पंडितों की दर्द भरी दास्तां हिलाकर रख देगी

9 of 10
maddock films, emmay entertainment - फोटो : Social media
हिंदी सिनेमा के निर्माताओं के बीच इनदिनों अजब सा आलम है। जबसे ये तथ्य सामने आया है कि हिंदी सिनेमा का कारोबार बीते दो साल में आधे से भी कम पर आ गया है, फिल्म निर्माताओं के बीच अपनी कंपनी की साझेदारी बेचने की होड़ सी लग गई है। रविवार को फिल्म निर्माता दिनेश विजन के अपनी चर्चित कंपनी मैडॉक फिल्म्स की आधी हिस्सेदारी एक फाइनेंस कंपनी को बेच देने की जानकारी आई और अब हफ्ते के पहले ही दिन एम्मे एंटरटेनमेंट नाम की कंपनी की हिस्सेदारी बेचने को लेकर बातचीत शुरू होने की जानकारी मिली है।

Emmay Entertainment: हिंदी सिनेमा की दिग्गज कंपनियों की बिकने लगी हिस्सेदारी, मैडॉक के बाद अब एम्मे एंटरटेनमेंट का नंबर
विज्ञापन

10 of 10
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खंडाला के एक फॉर्महाउस में दोनों ने रिंग सेरेमनी करके शादी की रस्में पूरी कीं। दोनों  की शादी में सिर्फ परिवार के खास लोग और बहुत ही करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरों पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया  था। दोनों की शादी में ह्रितिक रोशन ने भी जलवा बिखेरा था। फरहान ने अपनी शादी में काले रंग का सूट और शिबानी ने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी। 
 
Farhan-Shibani wedding: फरहान संग कोर्ट मैरिज के लिए तैयार हुईं शिबानी, खंडाला में धूमधाम से वेडिंग कर चुका है कपल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें