फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सलमान ने की ममता बनर्जी से मुलाकात और अली बाबा के सेट पर लगी आग, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 13 May 2023 08:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान, ममता बनर्जी, अली बाबा का सेट - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी जगत के सितारे खुद भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को समय-समय पर अपडेट देते नजर आते हैं। वहीं, हम भी  फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। चलिए जानते हैं कि आज दिनभर में इंडस्ट्री में क्या-क्या खास हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
विक्की कौशल - फोटो : social media
विक्की कौशल जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग इसी साल की शुरुआत में खत्म हुई है। फिल्म में अभिनेता के साथ तृप्ति डिमरी और पंजाबी सुपरस्टार एमी विर्क भी नजर आने वाले हैं। 
Vicky Kaushal's Next: विक्की कौशल की नई फिल्म के नाम से उठा पर्दा, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी आएंगे नजर
विज्ञापन

3 of 11
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तुनिशा शर्मा की मौत को काफी दिन गुजर चुके हैं। तुनिशा आत्महत्या केस के कथित आरोपी शीजान खान को भी जमानत पर रिहा कर दिया गया है। अब हाल ही में, महाराष्ट्र के पालघर जिले में अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर अभिनेता तुनिशा शर्मा की मौत के स्टूडियो में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर यह हादसा कैसे हुई है।
Tunisha Sharma: 'अली बाबा- दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर लगी भीषण आग, इसी जगह मृत पाई गई थीं तुनिशा शर्मा

4 of 11
सलमान खान - फोटो : social media
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज (13 मई)  कोलकाता में हैं। यहां वह एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम से पहले वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिले। सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
Salman Khan: ममता बनर्जी से सलमान खान ने की मुलाकात, सामने आया वीडियो
विज्ञापन

5 of 11
कमल हासन - फोटो : social media
साउथ सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार कमल हासन धीरे-धीरे फिर से फिल्मों की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम' को मिली सफलता के बाद से ही कमल हासन लगातार फिल्मों की दुनिया में एक्टिव हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने कमल हासन ने ट्विटर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए एक नोट लिखा और उन्हें जीत की बधाई भी दी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर अभिनेता ने कहा क्या है।
Kamal Haasan: 'गांधीजी की तरह आप लोगों के दिलों में उतरे', कर्नाटक जीत के बाद कमल ने की राहुल गांधी की तारीफ
विज्ञापन

6 of 11
मूवी द केरल स्टोरी का पोस्टर। - फोटो : social media
विवादों के बीच निर्देशक सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' 12 मई को संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में 200 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हो चुकी है। अदा शर्मा स्टारर इस फिल्म को विदेशी धरती पर भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म को  37 देशों में रिलीज कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया में बॉक्स ऑफिस पर  द केरल स्टोरी ने 44.76 लाख रुपये का शानदार कारोबार किया है। 
The Kerala Story: ऑस्ट्रेलिया में द केरल स्टोरी की शानदार शुरुआत,अदा शर्मा की एक्टिंग के कायल हुए विदेशी दर्शक
विज्ञापन

7 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से फिल्ममेकर खबरों में बने हुए हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर विवेक का किसी न किसी से जुबानी लड़ाई देखने को मिलती है। कई बार को वह खुद ट्रोल होते हैं, तो कई बार कोई फिल्मी सितारा या राजनेता उनपर तंज कसता है। अब हाल ही में, गुलशन देवैया ने विवेक के हॉलीवुड लेखकों के समर्थन करने के ट्वीट को लेकर ट्रोल कर दिया है।
Vivek Agnihotri:'बदलाव की शुरुआत घर से करें...' हॉलीवुड लेखकों को दिए विवेक के समर्थन पर गुलशन देवैया का तंज

8 of 11
अब्दू रोजिक - फोटो : social media
बिग बॉस 16 सबसे चर्चित सीजन में से एक रहा है। ‘बिग बॉस’ के हाउस में कई ऐसी चीजें हुईं, जिन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी थी, इनमें से एक अब्दू रोजिक का नाम भी शामिल है। बिग बॉस के बाद भी अब्दू से खूब लाइमलाइट बटोरी थी। अब हाल ही में, अब्दू अपने कारनामों की वजह से मुसीबत में फंस गए हैं। खबर है कि वो लोडेड गन के साथ खेल रहे थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। अब अब्दू ने इस मामले में अपना रिएक्शन दिया है।
Abdu Rozik: लोडेड गन से खेलने के FIR पर अब्दू ने दिया बड़ा बयान, कहा- किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचाऊंगा

9 of 11
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की पठान इस साल की अब तक की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। जहां दुनियाभर में पहले ही सबके सिर 'पठान' का क्रेज चढ़ चुका है, वहीं अब बांग्लादेश में भी शाहरुख खान का जादू चल गया है। कई देशों में इसकी सफल रिलीज के बाद, 'पठान' आखिरकार बांग्लादेश में रिलीज हुई। बांग्लादेश में भी फिल्म को लेकर वैसा ही क्रेज देखने को मिला जैसा और देशों में देखा गया था। फैंस शाहरुख की फिल्म के गानों पर सिनेमा हॉल में झूमते नजर आए, जिसका सबूत इंटरनेट पर वायरल होता वीडियो है।
Pathaan: बांग्लादेश में भी जमकर झूमा 'पठान', सिनेमाघरों में नाचते नजर आए शाहरुख खान के फैंस

10 of 11
अजय देवगन, आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 'दृश्यम 2' और 'भोला' फिल्म के बाद अब वह 'मैदान' में नजर आने वाले हैं। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 2' के बाद अब अभिनेता एक बार फिर थ्रिलर फिल्म के साथ वापसी करने वाले हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ आर माधवन भी नजर आएंगे। दोनों अभिनेता पहली बार साथ स्क्रीन साझा करेंगे। इस खबर के बाद से उनके फैंस के बीच खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
Ajay-R Madhavan: अजय देवगन के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करेंगे आर माधवन, इस हॉरर थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर
विज्ञापन

11 of 11
कमाल राशिद खान - फोटो : Social media
देश में इन दिनों चुनावी माहौल चल रहा है। राज्यों का मतदान राष्ट्रीय राजनीति की दशा और दिशा तय करता है। वहीं फिलहाल कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया। कांग्रेस की सरकार ने भारी मतों के साथ अपनी जीत दर्ज की है। राहुल गांधी की पैदल यात्रा लगता है कमाल दिखा रही है, कर्नाटक चुनाव में परिणाम कुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं। इसी बीच खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले केआरके उर्फ कमाल राशिद खान ने अब कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर अपनी टिप्पणी की है।
KRK: ‘द केरल स्टोरी का प्रमोशन चुनाव नहीं जिता सकता’, कर्नाटक चुनाव को लेकर एक्टर ने बीजेपी पर कसा तंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें