फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: केबीसी में नकली कार्तिक आर्यन और बेटी की सगाई में डांस कर आमिर ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Sat, 19 Nov 2022 08:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कार्तिक आर्यन-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में रोजाना कुछ नया होता है। फैंस भी चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में हर जानकारी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
वैभव रेखी - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 14 इन दिनों काफी सुर्खियों में है। नए सीजन में इस बार एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट पहुंच रहे हैं जिनके बारे में जानकर महानायक भी हैरान रह जा रहे हैं। 14वें सीजन के ताजा एपिसोड में इस बार कार्तिक आर्यन के हमशक्ल हॉट सीट पर बैठे नजर आने वाले हैं। इस कंटेस्टेंट का नाम वैभव रेखी है। एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अमिताभ वैभव से कार्तिक आर्यन से जुड़ा सवाल पूछते नजर आते हैं।
केबीसी की हॉट सीट पर नजर आए कार्तिक के हमशक्ल, अपनी फैन फॉलोइंग के बारे में कही यह बड़ी बात
विज्ञापन

3 of 11
आमिर खान बेटी इरा की सगाई में - फोटो : insta

आमिर खान की बेटी आयरा खान लंबे समय से अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में इरा ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में नुपुर शिखरे से सगाई कर ली हैं। दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अपनी बेटी की सगाई में आमिर खान काफी खुश दिखाई दिए और जमकर डांस किया। उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर  तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसमें अभिनेता को देखकर लोग हैरान रह गए, जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते दिखाई दिए।
Aamir Khan: बेटी आयरा की सगाई में डांस करते हुए आमिर खान का वीडियो वायरल, यूजर्स ने किया ट्रोल

4 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद सोशल मीडिया की स्टार हैं, जो अपने फैशन सेंस से रोज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं। उर्फी मनोरंजन जगत के उन कुछ चुनिंदा सितारों में से एक हैं, जिन्हें लोग कभी अनदेखा नहीं कर सकते। अक्सर बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे उर्फी जावेद के बारे में कुछ अच्छी तो कुछ बुरी बातें करते नजर आए हैं। वहीं, अब मशहूर लेखक चेतन भगत ने उर्फी जावेद पर अपनी राय रखी है। उन्होंने मुताबिक, आज के समय में लोग अपने बिस्तर में घुसकर उर्फी जावेद की तस्वीरें देखते हैं। 
Urfi Javed: 'लोग बिस्तर में छुपकर फोटो देखते हैं', चेतन भगत ने उर्फी जावेद पर दी राय, कही यह बड़ी बात
विज्ञापन

5 of 11
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या आपको ओम राउत के निर्देशिन में बन रही 'आदिपुरुष' का टीजर याद है? हां, प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म का वही टीजर जो 2 अक्तूबर को अयोध्या में रिलीज हुआ था। यदि आपको टीजर याद है तो उस पर मचा बवाल भी याद होगा! जब फिल्म में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स की आलोचना हुई थी। मीम्स बनाए गए थे। सोशल मीडिया पर मेकर्स के बारे में बहुत कुछ लिखा गया था। अब इस पूरे बवाल पर कृति सेनन ने अपना रिएक्शन दिया है।
Adipurush: 'फिल्म में टीजर के अलावा भी बहुत कुछ...', आदिपुरुष की आलोचना करने वालों पर फूटा कृति सेनन का गुस्सा
विज्ञापन

6 of 11
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित और अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 2' जबरदस्त चर्चा में है। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग ली। फिल्म को क्रिटिक्स की भी खूब अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों को भी फिल्म पसंद आ रही है। फिल्म के प्रति दर्शकों के रुझान का सोशल मीडिया के जरिए तो पता चल ही रहा है, साथ ही फिल्म का कलेक्शन भी इसकी पुष्टि करता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो और भी शानदार है।
Drishyam 2 Box Office Collection: 'दृश्यम 2' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, इतना हुआ कलेक्शन
विज्ञापन

7 of 11
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 13' के बाद शहनाज गिल की किस्मत पूरी तरह पलट गई है। आज के समय में वह अपने फैंस की जान हैं और शहनाज गिल की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों तक इंतजार भी कर लेते हैं। दूसरी तरफ शहनाज भी अपने फैंस से मिलने का एक भी मौका नहीं छोड़तीं। इन दिनों शहनाज दुबई में हैं। यहां पर अभिनेत्री ने अपने फैंस से मुलाकात की। लेकिन इसी बीच, शहनाज के बॉडीगार्ड ने अभिनेत्री के फैंस के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिस वजह से शहनाज का गुस्सा अपने बॉडीगार्ड पर ही फूट पड़ा।
Shehnaaz Gill: फैंस के बीच अपने ही बॉडीगार्ड पर फूटा शहनाज गिल का गुस्सा, चिल्लाकर पूछा- क्या समस्या है?

 

8 of 11
तबस्सुम - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा से एक दुखभरी खबर सामने आई है। सिनेमा जगत की दिग्गज अदाकारा तबस्सुम गोविल ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अभिनेत्री 78 वर्ष की थीं। जानकारी के मुताबिक, कल शाम दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ है। वह अपने शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' के लिए लोकप्रिय थीं। 21 नवंबर को उनके लिए सांताक्रुज के आर्या समाजमें प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।
Tabassum Govil: दिग्गज अदाकारा तबस्सुम का कार्डिएक अरेस्ट से हुआ निधन, 78 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

9 of 11
हेरी फेरी 3 में परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों 'हेरा फेरी 3' में काम न करने की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार फिल्म न करने के पीछे की अपनी वजह भी बता चुके हैं, लेकिन उनके इस फैसले से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। वहीं, सुनील शेट्टी भी अक्षय के इस फैसले से दंग रह गए हैं और उन्होंने निर्देशकों के साथ बैठकर बात करने का फैसला किया है। अब 'हेरा फेरी' में बाबू राव का किरदार निभा चुके परेश रावल ने भी इस मामले पर अपना बयान दिया है।
Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार के नहीं होने पर परेश रावल ने दिया बयान, बोले- मुझे फर्क नहीं पड़ता

 

10 of 11
मिस्ट्री मैन के साथ दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोर लेती हैं। पिछले दिनों टाइगर श्रॉफ के साथ ब्रेकअप की खबरों के चलते दिशा लाइमलाइट में बनी रही थीं, तो अब उन्हें एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया है। मिस्ट्री मैन के साथ दिशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस दिशा की इस तस्वीर पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
Disha Patani: मिस्ट्री मैन के साथ दिशा पाटनी की तस्वीर वायरल, फैंस बोले- ‘टाइगर’ अभी जिंदा है
विज्ञापन

11 of 11
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वहीं, अब अभिनेत्री को उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
Sushmita Sen Birthday: एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने किया सुष्मिता सेन को बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें