फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: सऊदी अरब के मंत्री को सलमान का तोहफा और आशिकी 3 से कार्तिक हुए आउट? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Fri, 31 Mar 2023 07:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सलमान खान, कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
फिल्मी दुनिया और छोटे पर्दे से जुड़ीं नई जानकारियां हर दिन सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने फेवरेट सितारों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिन भर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं की आज दिन भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या कुछ नया हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
tom holland, zendaya - फोटो : social media
मायानगरी मुंबई के हवाई अड्डे पर आज सितारों का मेला नजर आया। जहां एक तरफ बॉलीवुड की देसी गर्ल से हॉलीवुड स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई पहुंची। वहीं दूसरी तरफ 'स्पाइडरमैन: नो वे होम' के स्टार्स अभिनेत्री जेंडाया और टॉम हॉलैंड को भी आज मुंबई के निजी हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया। दोनों के भारत आने की वजह खास है। क्या है चलिए बताते हैं..  
Zendaya Tom Holland: 'स्पाइडर मैन' स्टार्स टॉम हॉलैंड-जेंडाया मुंबई में हुए स्पॉट, इस इवेंट का होंगे हिस्सा
विज्ञापन

3 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जाने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज अभिनेता की फिल्म का गाना बटुकम्मा रिलीज हुआ है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा अभिनेता इन दिनों अपने उदार स्वभाव के लिए भी चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता ने सऊदी अरब के शाही दरबार में मंत्री तुर्की अललशिख को अपनी बनाई एक पेंटिंग भेंट की है।
Salman Khan: सऊदी अरब के मंत्री को सलमान खान ने तोहफे में दी पेंटिंग, Turki Alalshikh ने ऐसे जताया आभार

4 of 11
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मालती मैरी चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साथ ही एक्ट्रेस हॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचाती हुई ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। एक्टिंग के साथ ही प्रियंका ने सिंगिंग में भी अपना सफल हाथ आजमाया। इसके अलावा वह एक लेखक और सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी हैं। हाल ही में एक यूके स्थित सौंदर्य तुलना मंच की एक रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें हालिया सालाना रेवेन्यू के आधार पर 2023 के सबसे धनी सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रांड की सूची शामिल है। इस लिस्ट में रिहाना के कॉस्मेटिक ब्रांड के ठीक बाद प्रियंका चोपड़ा का हेयर केयर ब्रांड है। 
Priyanka Chopra: विदेश में फिर बजा प्रियंका चोपड़ा के नाम का डंका, इस मामले में दी काइली-सेलेना को मात
विज्ञापन

5 of 11
कॉफी विद करण 8 - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर बतौर फिल्ममेकर तो मशहूर ही हैं। साथ ही वह अपने चर्चित टॉक शो 'कॉफी विद करण' के लिए बतौर होस्ट भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके हैं। वहीं, अब इसके अगले सीजन यानी 'कॉफी विद करण 8' को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो यह शो इसी साल के अगस्त या सिंतबर महीने में स्ट्रीम हो सकता है। मेकर्स अब इसके डेट लॉक करने की तैयारी कर रहे हैं। 
Koffee With Karan 8: 'कॉफी विद करण 8' के पहले मेहमान होंगे किंग खान, शो में साउथ सितारों का भी लगेगा जमावड़ा

विज्ञापन

6 of 11
Shekhar Suman-Priyanka Chopra - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड के नेपोटिज्म के खेल का खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि किस प्रकार से फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें अलग थलग कर दिया था। इसपर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी प्रियंका का समर्थन किया था। साथ कई और सेलेब्स ने प्रियंका के समर्थन में अपनी बात रखी थी। वहीं अब एक्टर शेखर सुमन ने भी इसको लेकर रिएक्ट किया है।
Shekhar Suman: प्रियंका के बाद शेखर सुमन ने खोली मूवी माफियाओं की पोल, गैंगस्टर बता ऐसे लगाई लताड़
विज्ञापन

7 of 11
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने टैलेंट के दम पर पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने बीते दिनों अपनी एक तस्वीर से फैंस को चिंता में डाल दिया। दरअसल, साझा की गई फोटो में मृणाल की आंखें सूजी नजर आईं, जिन्हें देख ऐसा लगा कि वह बहुत रोई हैं। इतना ही नहीं मृणाल को लेकर यह माना जाने लगा कि वह डिप्रेशन की शिकार हो गई हैं। हालांकि, खुद मृणाल ने अपनी उस तस्वीर को लेकर खुलकर बात की है, साथ ही अपने दिल का हाल बयां कर फैंस का दिल हल्का करती नजर आई हैं।
Mrunal Thakur: 'कम महसूस करने और मदद मांगने...', मृणाल ठाकुर ने डिप्रेशन में होने की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी 

8 of 11
परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा इन दिनों राघव चड्ढा के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। आजकल दोनों अक्सर एयरपोर्ट पर तो कभी रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किए जा रहे हैं। जिसके बाद इनकी शादी की खबरें भी सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द परिणीति और राघव का रोका होने वाला है। खबरें यह भी हैं कि दोनों के रोका के लिए प्रियंका चोपड़ा भी भारत आ सकती हैं, उनकी उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा। इन सबके बीच परिणीति संग फिल्म कोड नेम तिरंगा में काम कर चुके सिंगर और अभिनेता हार्डी संधू ने एक्ट्रेस को फोन करके बधाई दी है।
Parineeti Raghav: जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं राघव-परिणीति? हार्डी संधू ने भी दे दी बधाई

 

9 of 11
Kangana Ranaut- Munmun Dutta - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कंगना अक्सर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इन दिनों कंगना अपने विवादित शो लॉक अप 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। लॉक अप का यह दूसरा सीजन है। एकता कपूर के पहले सीजन को लोगों को ने खूब पसंद किया था। पिछली बार की तरह ही कंगना इस शो को होस्ट करने वाली हैं और अभी तक शो में कई सेलिब्रिटीज का नाम शामिल हो चुका है। वहीं अब इस लिस्ट में एक और फेमस नाम शामिल हो सकता है। यह किरदार टीवी के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा का है। 
Lock Up 2: लॉक अप 2 में नजर आएंगी बबीता जी? एक्ट्रेस ने कंगना के विवादित शो को लेकर किया खुलासा

10 of 11
Sunil Grover - फोटो : सोशल मीडिया

द कपिल शर्मा शो के किरदार गुत्थी को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस किरदार में सुनील ग्रोवर ने जान डाल दी थी। गुत्थी ने लोगों को जमकर एंटरटेन किया था। हालांकि कपिल के साथ झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने यह शो छोड़ दिया था। बीते काफी वक्त से सुनील ग्रोवर टीवी की दुनिया से गायब चल रहे हैं। इस बात को लगभग छह साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है और एक्टर इस बीच किसी भी टीवी शो में नजर नहीं आए हैं। हालांकि वह जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म जवान में अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं, एक्टर ने टीवी इंडस्ट्री पर वापसी को लेकर बात की है। 
Sunil Grover: सुनील ग्रोवर छह साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने को तैयार! बस रखी है यह छोटी सी डिमांड

 

विज्ञापन

11 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से एक्टिंग डेब्यू करने वाले कार्तिक आर्यन ने चंद सालों के अंदर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। एक्टर ने कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर तीनों जॉनर की फिल्में कर खुद को साबित किया है। हालांकि, उनकी हालिया रिलीज मूवी 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। वहीं, अब एक्टर के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों पर नजरें गड़ाए हुए हैं, जिनमें एक बड़ा नाम 'आशिकी 3' का है। बीते दिन इस मूवी को लेकर रिपोर्ट आई कि कार्तिक आर्यन ने इसे छोड़ दिया है। इस रिपोर्ट का सच क्या है आइए जान लेते हैं।
Aashiqui 3: 'आशिकी 3' का हिस्सा नहीं होंगे कार्तिक आर्यन? जानें वायरल रिपोर्ट का पूरा सच  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें