फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: करण जौहर ने ट्विटर को कहा अलविदा और फोन भूत का ट्रेलर जारी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 10 Oct 2022 08:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मी जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : Social media
फिल्मी जगत में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है। सिने प्रेमी मनोरंजन जगत से जुड़ी हर खबर के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। लोगों की इसी उत्सुकता को देखते हुए हम फिल्मी रैप के जरिए आपको मनोरंजन जगत में दिन भर में होने वाली 10 बड़ी खबरें की जानकारी देते हैं। तो चलिए 10 खबरों से जानते हैं आज सिनेमा जगत में क्या कुछ हलचल हुई...
विज्ञापन

2 of 11
करण जौहर - फोटो : Social Media
करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक हैं, जो अपनी फिल्मों के अलावा, कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। करण कुछ न भी करें तब भी विवादों का हिस्सा बन जाते हैं और इसी वजह अक्सर ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड होता है। हालांकि, इन सबके बावजूद करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी बातें इंस्टाग्राम या ट्विटर पर बताते रहते हैं। लेकिन अब करण जौहर ने अचानक ही ट्विटर को अलविदा कह दिया है। करण के इस फैसले से उनके फैंस हैरान रह गए हैं।

Karan Johar: आखिर क्यों करण जौहर ने अचानक छोड़ा ट्विटर? बोले- 'शांति चाहता हूं...
विज्ञापन

3 of 11
फोन भूत ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए यह साल कुछ खास नहीं बीत रहा। हिंदी सिनेमा बायकॉट का सामना कर रही है। कई फिल्में बायकॉट की भेंट चढ़कर फ्लॉप हो चुकी हैं लेकिन इन सबके बीच, कटरीना कैफ, सिद्धार्थ चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' लोगों का मनोरंजन करने के लिए आ रही है। यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और रिलीज से कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है, जो काफी मजेदार है। ट्रेलर को देखकर डर से ज्यादा आप लोगों को हंसी आएगी क्योंकि ट्रेलर में कटरीना खूबसूरत भूतनी हैं, जो सबकी हालत खराब कर रही हैं।

Phone Bhoot Trailer: भूतनी बन कटरीना ने की सिद्धार्थ-ईशान की हालत खराब, जरूर देखें फोन भूत का मजेदार टीजर

4 of 11
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल साजिद खान की बिग बॉस में एंट्री को लेकर नाराज हैं। उन्होंने इस बारें में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर फिल्म निर्माता साजिद खान को रियलिटी शो बिग बॉस से हटाने की मांग की है। बता दें कि साजिद खान पर करीब 10 महिलाओं ने मीटू का आरोप लगाया था। 

Sajid Khan: बिग बॉस में साजिद खान की एंट्री से भड़कीं स्वाति मालीवाल, अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर कही ये बात
विज्ञापन

5 of 11
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' और 'दृश्यम 2'  की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्टर अपने एक ट्वीट की वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, अजय ने सोमवार को ट्वीट के जरिए अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे करने वाले हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए अजय ने ट्वीट किया, 'मैं और नीरज पांडे अपनी नई फिल्म जल्द ही शुरू करने जा रहे हैं। यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 जून को रिलीज होगी।' 

Ajay Devgn New Film: नई फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार अजय देवगन, नीरज पांडे के साथ मिलाया हाथ

विज्ञापन

6 of 11
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार एक्टर अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि एक विज्ञापन की वजह से सुर्खियों में हैं। उनके इस एड की कुछ लोग सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना कर रहे हैं और इसे हिंदू धर्म के खिलाफ साजिश बता रहे हैं। इस बीच 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर ने भी इस विज्ञापन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Vivek Agnihotri: आमिर के विज्ञापन पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, कहा- बकवास के बाद कहते हैं कि हिंदू उन्हें...
विज्ञापन

7 of 11
'कोड नेमः तिरंगा' में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को अब तक लोगों ने ज्यादातर एक सिंपल और चुलबुली लड़की के किरदार में ही देखा है लेकिन इस बार वह अपने फैंस के लिए एक्शन थ्रिलर लेकर आने वाली हैं। दरअसल परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' में जबरदस्त एक्शन करती दिखाई देने वाली हैं। वह इस फिल्म से अपनी बबली गर्ल इमेज को तोड़ती दिखाई देंगी। अभिनेत्री लंबे से समय हार्डी संधू संग अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी। फिलहाल अब परिणीति और हार्डी संधू की मुख्य भूमिका वाली 'कोड नेम तिरंगा' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। तो चलिए इससे पहले जान लेते हैं फिल्म से जुड़ीं खास डिटेल्स्।

Code Name Tiranga: बबली गर्ल से रॉ एजेंट बनीं परिणीति चोपड़ा, जानें उनकी फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' से जुड़ी डिटेल

8 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर फैंस को अपने नए लुक्स से आश्चर्यचकित करती रहती हैं। हर बार उनका कोई न कोई नया स्टाइिल अभिनेत्री को चर्चा में ला देता है। उर्फी अपने कपड़ों के जरिए कुछ न कुछ प्रयोग अक्सर करती रहती हैं। हाल ही में वह शंख के जरिए अपने शरीर को ढंके नजर आई थीं। आज यानि सोमवार को उर्फी ने एक बार फिर अपने लुक के जरिए फैंस को चौंका दिया है। इस बार वह न्यूड कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आई हैं। 

Urfi Javed: कपड़े के नाम पर उर्फी जावेद ने पहनी ऐसी ड्रेस, यूजर्स बोले- अच्छा हुआ ये पहनकर एयरपोर्ट नहीं गई

9 of 11
देवोलीना, साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 16वां सीजन टेलीकास्ट होते हुए ही चर्चा में आ गया है। शो को एक हफ्ता ही बीता है और घर में अभी से कंटेस्टेंट्स के बीच खूब लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रहा है। इस सीजन में फिल्म निर्देशक साजिद खान ने भी एंट्री ली है। लेकिन बीबी फैंस के साथ कई सेलेब्स को भी साजिद खान का शो में आना पसंद नहीं आया। उर्फी जावेद और मंदाना करीमी के बाद अब देवोलीना भट्टाचार्जी और काम्या पंजाबी ने साजिद खान की एंट्री पर गुस्सा जाहिर किया है।

Bigg Boss 16: साजिद खान की एंट्री पर फूटा देवोलीना का गुस्सा, काम्या ने फटकार लगाते हुए कहा- टीवी के बाप नहीं

10 of 11
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। उन्होंने आज 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। बॉलीवुड सेलेब्स मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सेलेब्स ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

11 of 11
उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत, भारतीय क्रिकेट टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। भारतीय स्क्वॉड के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया। दरअसल, उर्वशी रौतेला, क्रिकेटर ऋषभ पंत के पीछे-पीछे ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दी। इस खबर के सामने आने के बाद से ही नेटिजन्स अभिनेत्री को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Urvashi Rautela-Rishabh Pant: ऋषभ पंत का पीछा करने पर ट्रोल हुईं उर्वशी, यूजर्स बोले- कुछ ज्यादा नहीं हो रहा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें