फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam 2 Box Office Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' की मजबूत पकड़ बरकरार, बुधवार को फिल्म ने की इतनी कमाई

Wed, 23 Nov 2022 06:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के दिन से ही फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यही वजह है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। आइए जानते हैं कि 'दृश्यम 2' ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
Varun Dhawan: वरुण धवन की क्रश रह चुकी हैं सानिया मिर्जा, बताया पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन ही कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' को पीछे छोड़ने में कामयाब रही थी। इस फिल्म ने 15.38 करोड़ से ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार को कमाई के आंकड़े में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और दूसरे दिन फिल्म ने 21.59 करोड़ का कलेक्शन कर डाला। वहीं, रविवार को फिल्म को छुट्टी का फायदा मिला जिससे 'दृश्यम 2' का कलेक्शन 27.17 करोड़ पहुंच गया। 
KBC 14: क्या करोड़पति बन पाएंगी सोनू? 75 लाख रुपये के सवाल ने बढ़ाया दर्शकों का सस्पेंस
विज्ञापन

3 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड के बाद मंडे टेस्ट में भी यह फिल्म पूरे नंबर के साथ पास हुई और चौथे दिन 11.87 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद पांचवें दिन फिल्म ने 10.48 करोड़ का बिजनेस किया। अब फिल्म के छठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को 10 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 96.49 करोड़ हो गई है। 
Alia Bhatt: हॉलीवुड के बाद अब जापानी फिल्म में काम करने की तैयारी में आलिया भट्ट? बोलीं- मैं ऐसी भूमिकाएं...
विज्ञापन

4 of 4
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दृश्यम 2 मलयालम भाषा में इसी नाम से बनी फिल्म का हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था। दक्षिण भारत में यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, अजय देवगन की फिल्म को भी हिंदी पट्टी में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि सातवें दिन यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। इस फिल्म में अजय के अलावा अक्षय खन्ना, तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्त ने भी अहम भूमिका निभाई है।
Dilip Tahil: जया प्रदा के साथ रेप सीन में आपा खो बैठे थे दिलीप ताहिल? अभिनेता ने वर्षों बाद बताया सारा सच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें