फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कंगना ने आलिया पर साधा निशाना और हिजाब विवाद पर भड़कीं जायरा वसीम, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 20 Feb 2022 07:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीपिका पादुकोण की 'गहराइयां' के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अब आलिया भट्ट और उनकी आगामी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
1 of 10
कंगना रणौत और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण की 'गहराइयां' के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अब आलिया भट्ट और उनकी आगामी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' पर निशाना साधा है। कंगना रणौत ने अपनी इंस्टग्राम स्टाेरी एक पोस्ट शेयर कर इंडस्ट्री के दो लोगों को मूवी माफिया के नाम पर घेरा है। अभिनेत्री ने फिल्म निर्देशक का नाम लिए बिना उन्हें 'मूवी माफिया डैडी' बताया है। कंगना ने लिखा, इस शुक्रवार को 200 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर जलकर राख हो जाएंगे। पापा (मूवी माफिया डैडी) की परी, जिसके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है, क्योंकि पापा यह साबित करना चाहते हैं कि रॉम कॉम बिंबो एक्टिंग कर सकती है। शुक्रवार को आने वाली फिल्म का सबसे बड़ा ड्रॉबैक ही इस फिल्म की कास्टिंग है। ये कभी नहीं सुधरेंगे। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि अब स्क्रीन हॉलीवुड और साउथ की तरफ जा रहे हैं।
 

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने आलिया भट्ट को बताया मूवी माफिया डैडी की परी, कहा- "इस शुक्रवार 200 करोड़ हो जाएंगे राख"

विज्ञापन

2 of 10
जायरा वसीम - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर कंगना रणौत से लेकर जावेद अख्तर तक कई कलाकार ने खुलकर बयान-बाजी की है। अब इसी कढ़ी में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में आखिरी बार नजर आने वाली अभिनेत्री ज़ायरा वसीम ने पोस्ट किया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कर्नाटक के स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध की निंदा करते हुए एक लंबा नोट साझा किया है। ज़ायरा ने हिजाब को भगवान के लिए एक दायित्व बताते हुए कहा, "मैं, एक महिला के रूप में, जो कृतज्ञता और विनम्रता के साथ हिजाब पहनती है, इस पूरी व्यवस्था का विरोध करती हूं, जहां महिलाओं को केवल एक धार्मिक प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए रोका और परेशान किया जा रहा है।"

Hijab Row: हिजाब विवाद पर भड़कीं जायरा वसीम, कहा- "सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं को किया जा रहा है परेशान"

 

विज्ञापन

3 of 10
अफसाना खान, साज - फोटो : instagram

इस समय टीवी जगत और फिल्म इंडस्ट्री में इस समय हर तरफ शहनाइयों की गूंज है। मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना से लेकर विक्रांत मैसी तक हाल ही में कई सेलिब्रिटी स्टार शादी के बंधन में बंधे हैं। अब पॉपुलर गाने 'तितलिया वरगा' सिंगर और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी रह चुकीं अफसाना खान भी मंगेतर सा संग शादी के बंधन में बंध गईं। हाल ही में उनकी हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आईं थीं। जिसमें बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट भी पहुंचे थे। कपल ने 19 फरवरी को चंडीगढ़ में शादी की है और अब उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Afsana Khan Wedding: मंगेतर साज संग शादी के बंधन में बंधीं 'तितलिया वरगा' सिंगर अफसाना खान, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

4 of 10
वो लड़की है कहां फर्स्ट लुक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस समय सबसे बिजी अभिनेत्रियों में से हैं। वह अपने शानदार अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। तापसी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। काफी समय से वह शूटिंग में बिजी थीं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिसमें तापसी ने बताया कि उन्होंने 'वो लड़की है कहां' की शूटिंग पूरी कर ली है। 

Woh Ladki Hai Kahaan: तापसी की फिल्म 'वो लड़की है कहां' की शूटिंग पूरी, पुलिसवाली की भूमिका में आएंगी नजर

विज्ञापन

5 of 10
अली फजल और ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

मिर्जापुर फेम एक्टर अली फजल और फुकरे गर्ल ऋचा चड्ढा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लंबे समय से दोनों अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। अब अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो तब का है जब वह 'डेथ ऑन नील' टीम के साथ डिनर पर जाने के लिए तैयार हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋचा सीढ़ियों पर खड़ी होकर इंतजार कर रही हैं लेकिन अली फजल बाहर निकलते समय उन्हें नोटिस ही नहीं करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। 

Death on the Nile: 'डेथ ऑन नील' टीम के साथ डिनर पर गए अली फज़ल, गर्लफ्रेंड ऋचा चड्ढा को कर दिया नजरअंदाज

विज्ञापन

6 of 10
फरहान अख्तर और ऋतिक रौशन डांस - फोटो : Instagram

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। खंडाला में हुई शादी में बॉलीवुड के कई एक्टर-एक्ट्रेस पहुंचे। अब फरहान की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ऋतिक रोशन ने फरहान की शादी में 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीन को फिर से रीक्रिएट कर दिया। फरहान और शिबानी की शादी में ऋतिक रौशन भी पहुंचे थे। अब ऋतिक और फरहान के डांस का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के गाने सेनोरिटा पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।  एक फैन ने लिखा कि इमरान और अर्जुन ने 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' के सेनोरिटा गाने को फिर से रीक्रिएट कर दिया। 

Farhan Akhtar Wedding: ऋतिक रोशन ने किया 'जिंदगी ना मिलेगा दोबारा' का सीन रीक्रिएट, फरहान के साथ सेनोरीटा पर किया जमकर डांस

 

विज्ञापन

7 of 10
अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram

एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म दिल्ली 6 को आज 13 साल पूरे हो गए। 13 साल पहले साल 2009 में 20 फरवरी को अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म दिल्ली-6 रिलीज हुई थी। फिल्म के 13 साल पूरे होने के मौके पर अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म के की यादों को ताजा करते हुए मोशन पोस्टर शेयर किया है। ये फिल्म अभिषेक के दिल के काफी करीब है क्योंकि  इससे पहले उन्होंने 'दिल्ली 6' के दस साल पूरे होने के मौके पर भी एक मोशन पोस्टर शेयर किया था। फिल्म में अभिषेक सोनम के अलावा अमिताभ बच्चन, वहीदा रहमान भी नजर आए थे। इस फिल्म को निर्माता निर्देशक राकेश ओमप्रकाश की सबसे अच्छी फिल्मों में गिना जाता है।

Delhi 6: 'दिल्ली 6' को पूरे हुए 13 साल, अभिषेक बच्चन को याद आई ममदू की जलेबी, और दादी का लाड!

8 of 10
टाइगर श्रॉफ का नया पंजाबी सॉन्ग - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को उनकी फिटनेस और बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जाना जाता है। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और फिटनेस के साथ वह अपने गुड लुक्स के लिए भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन इस बार टाइगर श्रॉफ अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्दी ही पंजाबी रोमांटिक सॉन्ग में नजर आने वाले हैं। इस सॉन्ग में एक्ट्रेस मौनी रॉय भी नजर आएंगी। टाइगर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने इस नए पंजाबी सॉन्ग 'पूरी गलबात' का टीजर शेयर किया है।

Tiger Shroff Song: टाइगर श्रॉफ ने शेयर किया अपने नए पंजाबी सॉन्ग 'पूरी गलबात' का टीजर, मौनी रॉय का दिखा कातिलाना अंदाज

9 of 10
पलक तिवारी - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपने डेब्यू के बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई हैं। आए दिन पलक के फोटोज सोशल मीडिया पर तहलका मचाती हैं। अपने स्टाइल और ग्लैमरस लुक की वजह से पलक चर्चाओं में बनी रहती हैं। एक बार फिर पलक ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। पलक ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर ऑल व्हाइट लुक में कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में पलक ने व्हाइट कलर का टॉप पहना है। 

Palak Tiwari: श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने अपने बोल्ड अंदाज से मचाई सनसनी, पिता राजा चौधरी ने कमेंट कर कही ये बात

विज्ञापन

10 of 10
प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ - फोटो : instagram

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा का उनके पिता अशोक चोपड़ा के साथ गहरा बॉन्ड था। प्रियंका अक्सर अपने दिवंगत पिता को याद करते हुए उनके साथ बिताए पलों को शेयर करती रहती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपनी शादी की सालगिरह पर दिवंगत पति अशोक चोपड़ा को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। उनकी इस पोस्ट पर निक जोनस के पिता केविन जोनस ने भी कमेंट किया है।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के दिवंगत पिता को लेकर बोले निक जोनस के पिता-'काश हम उन्हें जान पाते'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें