फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: फिर बढ़ी कंगना रणौत की मुश्किल और मलयालम एक्टर जी के पिल्लई का निधन, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Fri, 31 Dec 2021 07:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कंगना रणौत, जीके पिल्लई - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की पंगा अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस के विवादित बोल उन्हें सुर्खियों में बनाए रखता है। बीते दिनों ही अभिनेत्री के आजादी को लेकर दिए गए बयान के बाद से ही वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे में अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इस मामले में कंगना के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज हो गई है। दरअसल, अभिनेत्री के खिलाफ 28 दिसंबर को यह शिकायत दर्ज कराई गई है। एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस में यह शिकायत मुंबई कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी भरत सिंह ने दर्ज कराई है। कंगना के खिलाफ दर्ज एक और शिकायत अब उनके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। अपने इस बयान के कारण कंगना ने पहले से ही काफी  आलोचना झेल चुकी है।  इस मामले में कंगना के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में पहले ही कई सारी शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।

 

विज्ञापन

2 of 10
जीके पिल्लई - फोटो : instagram/prasanthurathofficial

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई हैं। दिग्गज मलयालम एक्टर जी के पिल्लई का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिग्गज अभिनेता जीके पिल्लई मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम थे। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिल में जगह बनाई थी। उनके निधन की खबर से मलयालम इंडस्ट्री में शोक की लहर है। दिग्गज अभिनेता आयु संबंधित बीमारियों से ग्रसित थे। जीके पिल्लई फिल्मों में खलनायक की भूमिका में नजर आते थे और अपने शानदार अभिनय से किरदार में जान डाल देते थे। वह लगातार 65 सालों से फिल्मों और धारावाहिकों में काम रहे थे।

दुखद: दिग्गज मलयालम एक्टर जीके पिल्लई का 97 वर्ष की आयु में निधन

 

 
विज्ञापन

3 of 10
अर्जुन बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन अभिनेता और रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 11 के विजेता अर्जुन बिजलानी हाल ही में कोरोना संक्रमित हुए थे। इस बारे में एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह जानकारी साझा की थी। लेकिन अब सामने आई खबर के मुताबिक अभिनेता कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन ने पॉर्टल के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।    

 

4 of 10
सोनम कपूर और सुधीर मुनगंटीवार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर न केवल अपनी फिल्मों की वजह से बल्कि सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बीजेपी विधायक सुधीर मुनगंटीवार की हालिया टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है। दरअसल मुनगंटीवार ने महाराष्ट्र विधानसभा में एलजीबीटीक्यूआईए समुदाय के लिए आपत्तिजनक बयान दिया था।

 

विज्ञापन

5 of 10
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री उर्फी जावेद ने पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से अभिनय की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। हालांकि वह अपने बोल्ड लुक और इस्लाम कट्टरपंथियों पर बेबाक बयानों की वजह से भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने उनके कपड़ो पर इस्लाम की दुहाई देने वाले कमेंट पर नाराजगी जताई है।

 

विज्ञापन

6 of 10
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री-निर्माता अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। बता दें कि अभिनेत्री को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था और अब वह तीन साल बाद कमबैक करने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक अनुष्का शर्मा ने तीन बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स साइन किए हैं। इसमें से दो फिल्में थिएटर्स में रिलीज हो सकती हैं। वहीं एक ओटीटी ओरिजनल फिल्म होगी।

 

विज्ञापन

7 of 10
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म ‘लकीमैन’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म  तमिल फिल्म ‘ओह माय कडावुले’ का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार एक कैमियो के तौर पर नजर आएंगे। पहले फिल्म में उनका छोटा सा कैमियो था, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है।

 

8 of 10
करण जौहर और अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों का दावा है कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। ऐसे में कोरोना के मामलों में गिरावट लाने के लिए सरकार ने विभिन्न तरह के प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। जिसके चलते 28 दिसंबर से दिल्ली के सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। वहीं फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्मों की रिलीज टाल दी है।

 

9 of 10
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फैंस का उत्साह और बेसब्री को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने साल के आखिरी दिन फैंस को एक ट्रीट दी है। दरअसल, मेकर्स ने फिल्म ने नया साल शुरू होने पहले लाइगर की पहली झलक रिलीज कर दी है। फिल्म की पहली झलक में विजय देवरकोंडा को देख सभी के होश उड़ जाएंगे। 

 

विज्ञापन

10 of 10
अनुराग कश्यप, आलिया कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10, aaliyahkashyap

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप रेगुलर यूट्यूबर हैं। वह आए दिन अपने फॉलोवर्स के लिए  नए-नए वीडियो डालती रहती हैं। उनके फॉलोवर्स उनकी लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। ऐसा ही उनकी नई वीडियों में देखने को मिला। आइए जानते हैं क्या पूछा उनके फॉलोवर्स ने।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें