फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2022: नए साल के जश्न में चार चांद लगाएंगे यह पार्टी सॉन्ग्स, अभी से तैयार कर लें प्ले लिस्ट

Fri, 31 Dec 2021 07:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नदियों पार - फोटो : सोशल मीडिया

हर बार की तरह एक और साल गुजर गया। साल 2022 के शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। सालभर हुईं सभी हलचलों और घटनाक्रमों के बाद अब सभी लोग इस साल को एक बार फिर याद कर रहे हैं। हर बार की तरह इस साल भी बॉलीवुड में कई फिल्में और म्यूजिक वीडियो रिलीज किए गए, जिसने साल भर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इनमें से कई गाने ऐसे थे जिन्होंने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। तो वहीं कुछ गाने दिल को सुकून पहुंचाने वाले भी थे। 

लोग अक्सर जश्न मनाने का मौका ढूंढ ही लेते हैं। ऐसे में नया साल जश्न के लिए एक बढ़िया मौका हो सकता है। नए साल के स्वागत में होने वाले जश्न में गाने बेहद अहम रोल निभाते हैं। तो आइए जानते हैं नए साल के जश्न में इस साल के किन चर्चित गानों का नाम शामिल है।

नदियों पार

जान्वही कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘रूही’ के गाने ‘नदियों पार’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस सॉन्ग के हुक-स्टेप्स लोगों के बीच काफी मशहूर हुए थे। यह गाना आपकी न्यू ईयर पार्टी में चार चांद लगा देगा।

विज्ञापन

2 of 6
परम सुंदरी - फोटो : सोशल मीडिया

परम सुंदरी

कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘मिमी’ का गाना ‘परम सुंदरी’ भी दर्शकों में बीच काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इसके रील्स काफी वायरल हुए थे।

विज्ञापन

3 of 6
जुगनू - फोटो : सोशल मीडिया

जुगनू

निकिता गांधी और बादशाह के गाने ‘जुगनू’ के आते ही इसे लोगों ने अपनी पार्टी सॉन्ग की प्लेलिस्ट में शामिल कर लिया था। इस गाने के स्टेप्स भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। आम से लेकर खास हर कोई इस गाने पर थिरकने को मजबूर हो गया था। 

4 of 6
बिजली- बिजली  - फोटो : सोशल मीडिया

बिजली- बिजली 

हाल ही में रिलीज हुआ हार्डी संधू और पलक तिवारी का म्यूजिक एल्बम बिजली- बिजली दर्शकों को काफी पसंद आया था। रिलीज होते ही सुपरहिट हुए इस गाने को अब तक करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन

5 of 6
ना जा 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया

ना जा 2.0

अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का गाना ना जा 2.0 भी हिट साबित हुआ है। यह गाना भी आपके प्ले लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टिप-टिप बरसा पानी - फोटो : सोशल मीडिया

इन गानों को भी प्ले लिस्ट में कर सकते हैं एड

  • सैंयाजी
  • टिप-टिप बरसा पानी (सूर्यवंशी)
  • दिल चोरी (सोनू के टीटू की स्वीटी)
  • आंख मारे (सिम्बा) 
  • सखियां 2.0
  • पानी पानी
  • तेरी आंख्या का यो काजल
  • तू चीज लाजवाब 




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें