फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navya Nanda: नाना अमिताभ बच्चन की तरह नहीं बनेंगी नव्या, पिता के साथ करना चाहती हैं ये काम

Wed, 09 Mar 2022 07:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन - फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा के हमेशा से बॉलीवुड में शामिल होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने सभी को गलत साबित कर दिया। नव्या ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उनका लक्ष्य अपने पिता निखिल नंदा के साथ बिजनेस में जुड़ना है। अब एक नए इंटरव्यू में नव्या ने कहा है कि पहले कभी भी उनका अभिनेता बनने का इरादा नहीं था। दरअसल नव्या अमिताभ और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की बेटी हैं। नव्या के भाई अगस्त्य नंदा भी कथित तौर पर फिल्म उद्योग में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इसीलिए नव्या से भी यही उम्मीद की जा रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा - फोटो : Instagram
नव्या ने अपनी मां के साथ एक इंटरव्यू में कहा- मुझे डांस और इस तरह की चीजें करना पसंद है, लेकिन मैंने इसे कभी भी करियर के रुप में नहीं देखा। मेरा झुकाव हमेशा बिजनेस की ओर ज्यादा था। नव्या ने बताया मेरी दादी और आंटी दोनों कामकाजी महिलाएं थीं। वह दोनों किसी न किसी रूप में पारिवारिक बिजनेस में भी शामिल थीं। नव्या ने कहा उन्होंने मुझे हमेशा उत्साहित किया है।
विज्ञापन

3 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
नव्या ने आगे कहा कि वह अपने परिवार की चौथी पीढ़ी और पहली महिलाा होंगी जो इस तरफ आगे बढ़ेंगी। नव्या ने कहा कि मैं वास्तव में अपनी इस विरासत को आगे ले जाना चाहती हूं। उन्होंने कहा मैं अपने पिता और उनके हर काम का सपोर्ट करती हूं। नव्या ने कहा परिवार की महिला होने के नाते मेरे लिए अपनी विरासत को आगे बढ़ाना गर्व की बात है।

4 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : social media
नव्या की मां श्वेता ने उन्हें उस समय की याद दिलाई जब नव्या ने एक्टिंग में इंटरेस्ट दिखाया था। श्वेता ने कहा मैं हमेशा अपने दोनों बच्चों के लिए चिंतित रहूंगी। उन्होंने कहा मेरे परिवार में ज्यादातर लोग एक्टिंग के ही क्षेत्र में हैं। श्वेता ने कहा मेरे पिता इस बार 80 साल के हो जाएंगे और वह अच्छा और सुखी जीवन जीने के लिए आज भी उतनी ही मेहनत करते हैं। इस उम्र में ये आसान काम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस समय नव्या महिलाओं की हेल्थ के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। उनके प्रोजेक्ट का नाम है आरा हेल्थ एंड प्रोजेक्ट नवेली। नव्या की मां श्वेता एक लेखक हैं और पिता निखिल नंदा एस्कॉर्ट्स ग्रुप के प्रमुख हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें