फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: भारत की झोली में ऑस्कर के तीन नामांकन और फुकरे 3 की रिलीज डेट का एलान, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Tue, 24 Jan 2023 09:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ऑस्कर 2023, फुकरे 3 - फोटो : social media
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। किसी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होता है तो किसी फिल्म की शूटिंग का एलान। सितारों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी भी तमाम खबरें सामने आती रहती हैं। फैंस भी अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हर खबर की जानकारी रखना चाहते हैं। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन आज अभिनेत्री के चर्चा में आने की वजह उनका ट्विटर अकाउंट है। दरअसल, कंगना रणौत की डेढ़ साल बाद ट्विटर पर वापसी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट से ट्वीट कर लोगों को दी है। 
Kangana Ranaut Back On Twitter: 'ट्विटर' पर कंगना रणौत की हुई वापसी, ट्वीट कर फैंस को दी खुशखबरी

 

विज्ञापन

3 of 10
उर्मिला - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अभी तक कई बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हो चुके हैं। अब इसी क्रम में एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन उर्मिला मातोंडकर ने भी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को ज्वाइन किया। इस दौरान उर्मिला मातोंडकर राहुल गांधी का हाथ पकड़कर उनके साथ पदयात्रा करती नजर आईं। जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन राहुल गांधी पहले की तरह सफेद टी शर्ट में नजर आए। अब सोशल मीडिया पर उर्मिला और राहुल गांधी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Urmila Matondkar: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं उर्मिला, 'कश्मीर की कली' बन राहुल गांधी संग आईं नजर

 

4 of 10
'फुकरे 3' - फोटो : social media

बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों पर छा जाती है। इसी लिस्ट में फुकरे आती है। इस फिल्म के दो पार्ट आ चुके हैं और दर्शकों को इस फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। कई महीने पहले इस फिल्म की शूटिंग को लेकर खबरें सामने आई थीं। अब इस फिल्म से जुड़ी नई खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद फैंस काफी खुश हैं। मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का एलान किया है। आइए बताते हैं ‘फुकरे 3’ कब रिलीज होगी।
Fukrey 3: वरुण-पुलकित की फुकरे 3 की रिलीज डेट का एलान, दर्शकों का मनोरंजन करने इस दिन आएगी फिल्म

विज्ञापन

5 of 10
नोरा फतेही, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री नोरा फतेही और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन लगातार  सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी सुर्खियों का कारण है महाठग सुकेश चंद्रशेखर और 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस। इस केस में एक के बाद एक लगातार नए अपडेट सामने आते जा रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों नोरा फतेही ने दावा किया था कि सुकेश उनको अपनी गर्लफ्रेंड बनाने और लग्जरी लाइफस्टाइल देने का वादा किया था। इस मामले पर अप सुकेश ने अपना बयान जारी किया है।
Money Laundring Case: मोरक्को में घर खरीदने के लिए नोरा ने ली थी भारी रकम, महाठग सुकेश ने किया नया दावा

 

विज्ञापन

6 of 10
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चार साल बाद बड़े परदे पर वापसी करने जा रहे अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ विदेश में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई है। जानकारी के मुताबिक यशराज फिल्म्स ने इसे सौ से ज्यादा देशों में रिलीज करने की योजना को अमली जामा पहना दिया है। ये फिल्म सिर्फ विदेश में ढाई हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा ही है। ये किसी भारतीय फिल्म को विदेश में मिले अब तक के सबसे ज्यादा स्क्रीन्स हैं। इस बीच फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग से होने वाली कमाई करीब 24 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
Pathaan Overseas Record: सबसे ज्यादा देशों में रिलीज होने वाली फिल्म बनी ‘पठान’, अब तक बुक हुए इतने स्क्रीन्स
विज्ञापन

7 of 10
Ram Gopal Varma -SS Rajamouli - फोटो : social media

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता एसएस राजामौली इन दिनों अपनी फिल्म आरआरआर की सफलता के चलते चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए अवॉर्ड दिया गया था। इसके अलावा एसएस राजामौली को क्रिटिक्स च्वाइस ऑफ अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के निर्माता उनकी सफलता को लेकर बात कर रहे हैं। दरअसल, एसएस राजामौली की तमाम सफलताओं के बाद बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर निर्माता राम गोपाल वर्मा का एक ट्वीट सामने आया है। इस ट्वीट के जरिए राम गोपाल वर्मा एसएस राजामौली को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। 
SS Rajamouli: RRR की सफलता से राम गोपाल वर्मा को हुई जलन, एसएस राजामौली को दे डाली धमकी!

8 of 10
Bholaa - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला का टीजर 2 रिलीज हो गया है। इस फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका था। जिसके बाद अभिनेता अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म भोला का दूसरा टीजर साझा किया है। फिल्म में अजय के साथ अभिनेत्री तब्बू नजर आने वाली हैं। फिल्म एक्शन, ड्रामा से भरपूर नजर आ रही है। अजय देवगन दमदार रोल में दिखाई दे रहे हैं। 
Bholaa Teaser 2: 'सौ शैतान से टकराएगा एक चट्टान', भोला के दूसरे टीजर में जबरदस्त एक्शन में दिखे तब्बू और अजय

9 of 10
केएल राहुल-अथिया शेट्टी - फोटो : insta
एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बेटी की शादी की खुशी में सुनील शेट्टी पैपराजी को बेहद खुशी से मिठाइयां खिलाते हुए नजर आए। शाम हुई तो दुल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जिनसे नजरें हटाना लगभग सभी के लिए मुश्किल हो गया।
Athiya Shetty: 416 दिन में बना था अथिया का लहंगा, वेडिंग रिंग समेत कुंदन ज्वैलरी भी बेहद खास
विज्ञापन

10 of 10
ऑस्कर 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर 2023 के लिए मंगलवार (24 जनवरी) को कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में आधिकारिक रूप से नॉमिनेशन की घोषणा कर दी गई। रिज अहमद और एलिसन विलियम्स ने अकादमी अवॉर्ड के लिए नामांक की घोषणा की। सभी की निगाहें बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के नॉमिनेशन पर टिकी थीं। इस बीच भारत के लिए इस खुशखबरी आई है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद अब आरआरआर ऑस्कर 2023 के लिए भी आधिकारिक रूप से नॉमिनेट हो गई है। फिल्म के गाने नाटू-नाटू को ओरिजनल सॉन्ग की कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है।
Oscar Nominations 2023 : RRR ने रचा इतिहास, 'नाटू-नाटू' गाना ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में ऑस्कर के लिए नामांकित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें