Radhe Shyam & The Kashmir Files
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते शुक्रवार यानी 11 मार्च बॉक्स ऑफिस के लिए काफी महत्वपूर्ण तारीख रही है। इस दिन दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, जिसमें पहली साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'राधे श्याम' है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और दूसरी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाया गया है। 'राधे श्याम' से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, ऐसे में जब ये फिल्म सिनेमाघरों में आ रही थी, उससे पहले ही एडवांस में करोड़ों की बुकिंग हो गई थी। लेेकिन अब महज 14 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने 'राधे श्याम' को कड़ी टक्कर दी है। इतना ही नहीं, कलेक्शन के मामले में 'द कश्मीर फाइल्स' प्रभास की फिल्म से काफी आगे निकल गई है।
Radhe Shyam vs The Kashmir Files: बॉक्स ऑफिस पर छाई द कश्मीर फाइल्स, 'राधे श्याम' को पछाड़कर दूसरे दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई