मनोरंजन जगत में रोजाना कुछ नया होता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानकारी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
Ira Khan-Nupur Shikhare
- फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान नुपुर शिखरे को काफी समय से डेट कर रही हैं। आयरा और नुपुर की रोमांटिक तस्वीरों ने कई बार इंटरनेट पर तहलका मचाया है। लेकिन अब कपल ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा दिया है। आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई कर ली है। कुछ समय पहले ही नुपुर ने अपनी लेडीलव आयरा को प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। वहीं, अब कपल ने अपने परिवार और कुछ करीबी लोगों के बीच ऑफिशियल सगाई भी कर ली है।
अजय देवगन की सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'दृश्यम 2' आज रिलीज हो गई है। साल 2015 में इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था, जिसमें विजय सलगांवकर के परिवार की कहानी दिखाई गई। फिल्म में एक जबरदस्त मर्डर मस्ट्री थी और विजय सलगांवकर का परिवार पुलिस के निशाने पर दिखा था। वहीं, अब सात साल बाद 'दृश्यम 2' के जरिए मर्डर मिस्ट्री का यह केस एक बार फिर खुल गया है। 'दृश्यम 2' का दर्शकों ने बेसब्री से इंतजार किया था और फिल्म को एडवांस बुकिंग में रिस्पॉन्स भी अच्छा मिला रहा है। इन सबके बीच, फिल्म के मेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, 'दृश्यम 2' ऑनलाइन लीक हो गई है।
प्रियंका चोपड़ा, अपने करियर के उस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं, जहां वह किसी परिचय की मोहताज नहीं। न सिर्फ अपने देश में बल्कि विदेशों में भी अपने अभिनय का परचम लहरा रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब अभिनेत्री से पूछा गया कि उन्हें देश-विदेश के डायरेक्टर्स के साथ काम कर कैसा लग रहा है? तब अभिनेत्री ने बड़ा ही हैरान कर देने वाला जवाब दिया। प्रियंका ने कहा कि कई बार एक्टर्स को कुछ ज्यादा ही क्रेडिट दे दिया जाता है।
विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' एक बार फिर मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक पुरी जगन्नाथ और सह-निर्माता चार्मी कौर पर फिल्म में ब्लैक मनी का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने 17 नवंबर को पुरी जगन्नाथ और चार्मी से लाइगर की आय के स्रोतों के बारे में जानने के लिए 15 घंटे तक पूछताछ की। हालांकि, अब तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पंकज त्रिपाठी क्रमिनल जस्टिस सीजन 3
- फोटो : social media
'मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए'...पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के इसी सपने को बड़े पर्दे पर उतारने की जिम्मेदरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने अपने कंधों पर उठाई है। दरअसल, निर्देशक रवि जाधव जल्द ही उल्लेख एनपी की किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराडॉक्स' पर आधारित एक फिल्म लाने जा रहे हैं। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की बायोपिक 'मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' में उनकी भूमिका बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी निभाने वाले हैं।
कार्तिक आर्यन इन दिनों हर तरफ चर्चा में बने हुए हैं और वजह है फिल्म हेरा फेरी 3। चर्चा थी कि वह हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह लेने वाले हैं। लेकिन बाद में सुनील शेट्टी ने बताया था कि ऐसा कुछ नहीं है, मेकर्स कार्तिक से एक अलग रोल को लेकर बात कर रहे हैं। वहीं अब कार्तिक आर्यन अपने अपने अगले अनटाअटल्ड प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं। खबर है कि कार्तिक की ये फिल्म साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन द्वारा बनाई जाएगी और कबीर खान द्वारा निर्देशित होगी।
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। वहीं, अभिनेता की 2021 में आई फिल्म 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि 700 वेबसाइट जो अवैध तरीके से इसकी स्ट्रीमिंग कर रही है उन्हें इसे हमेशा के लिए अपने डोमेन से हटाना होगा। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह में यह आदेश पारित किया है।
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म मोनिका ओ माय डार्लिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, अब अभिनेता की एक और फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। राजकुमार राव उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, तो अब फिल्म की फीमेल लीड को लेकर खबर सामने आई है। श्रीकांत बोल्ला एक ऐसे उद्योगपति हैं, जिन्होंने दृष्टिहीनता को समस्या नहीं बल्कि चुनौती समझा और कामयाबी की नई इबारत लिखी।
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। ऋतिक और सबा अपने रिश्ते को स्वीकार चुके हैं और दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं, सबा आजाद अपने बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के साथ बॉलीवुड इवेंट्स और पार्टीज में भी स्पॉट हुई हैं। लेकिन अब ऋतिक रोशन अपने रिश्ते को एक कदम आगे लेकर जा रहे हैं। ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ रहने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने एक अपार्टमेंट भी देख लिया है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
कलर्स पर इस समय बिग बॉस 16 स्ट्रीम हो रहा है और आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच किसी न किसी वजह से झड़प होती रहती है। आपको बता दें कि हालिया स्ट्रीम हुए एपिसोड में शालीन और एमसी स्टैन के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला था और अब शुक्रवार के वार में सलमान खान इसी पर अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई देंगे। इस दौरान अभिनेता दोनों को जमकर फटकार लगाएंगे। हाल ही में बिग बॉस की तरफ से इस आगामी एपिसोड का प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जिसमें सलमान को गुस्से में शालीन और एमसी स्टैन की क्लास लगाते देखा जा सकता है।