द इंटनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स यानी आइफा अवॉर्ड्स की रौनक फिर से लौट रही है। 22वें आइफा अवॉर्ड्स फिर से विदश घूमने के लिए सितारों को मना चुके हैं। सलमान खान इन पुरस्कारों के मेजबान होंगे। नाच गाना करने के लिए देवी श्री प्रसाद उर्फ डीएसपी से लेकर वरुण धवन, अनन्या पांडे जैसे सितारे हां कह चुके हैं। टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के करीब समंदर की खाड़ी में मानव श्रम से बना एक कृत्रिम द्वीप भारतीय सिनेमा के इस सबसे बड़े मेले की मेजबानी के लिए तैयार हो रहा है।
हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय गीतकार माया गोविंद का गुरुवार सुबह अपने आवास पर निधन हो गया। फिल्म ‘दलाल’ के गाने ‘गुटुर गुटुर’ को लेकर अरसे तक विवादों में घिरी रहीं माया गोविंद ने 82 साल की उम्र में अपने बेटे अजय की गोद में अंतिम सांस ली। अस्पताल में चले लंबे इलाज के बाद माया गोविंद को उनके बेटे घर अजय फरवरी में घर ले आए थे। अजय के मुताबिक, उनका निधन गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे हुआ। अंतिम संस्कार जुहू स्थित पवन हंस श्मशान गृह में दोपहर बाद करीब 4 बजे किया जाएगा।
असावरी जोशी मराठी सिनेमा का बड़ा चेहरा हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में शानदार काम करके फैंस का दिल जीता है। लेकिन वह राजनीति में भी उतर चुकी हैं। असावरी जोशी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ी हुई थीं लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का हाथ पकड़ लिया है। गुरुवार को असावरी जोशी ने एनसीपी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने उनका स्वागत किया।
कन्नड़ के सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ- चैप्टर 2' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। रमजान के पवित्र महीने में रिलीज होने वाली इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक तरफ जहां मेकर्स 'केजीएफ चैप्टर 1' की सफलता और 'केजीएफ चैप्टर 2' के बज को देखते हुए यश की इस फिल्म को 'द कश्मीर फाइल्स' और 'आरआरआर' की ही तरह एक ब्लॉकबस्टर के रूप में देख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रोड्यूसर्स 'केजीएफ चैप्टर 2' के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म काे प्रमोट करने पर विचार कर रहे हैं।
हनी सिंह ने चार-पांच अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर हाथापाई करने के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हनी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि दिल्ली के एक क्लब में 27-मार्च को जब वे अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे तभी अज्ञात लोगों ने उनके साथ हाथापाई की। इनमें से कुछ के पास हथियार भी थे।
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस'
- फोटो : सोशल मीडिया
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स ने बुधवार (6 अप्रैल) को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' का नया ट्रेलर रिलीज कर दिया है। अब डॉ. स्ट्रेंज पर्दे पर वापस लौटने से केवल 29 दिन दूर है। कल यानी 6 अप्रैल को मार्वल ने इस रोमांचक प्रोमो के साथ इस फिल्म के कई नए पोस्टर्स भी जारी किए थे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 6 मई, 2022 को रिलीज होने जा रही है।
बीते कई दिनों से टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो द कपिल शर्मा शो के ऑफ एयर होने की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स मानें तो कपिल शर्मा के जून या जुलाई में अमेरिका टूर के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक शो की टीम की तरफ से किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच सोनी टीवी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर नए कॉमेडी शो के शुरू होने की जानकारी दी।
कोलेंस डिकैप्रियो की बहुत बड़ी फैन हैं, एक साक्षात्कार में उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्होंने लियोनार्डो डिकैप्रियो को देखकर हैलो बोलने की कोशिश की तो उन्हें क्लब से ही बाहर निकलवा दिया गया। इसके बाद वह दोबारा उस क्लब में नहीं गईं। कोलेंस अब बेशक डिकैप्रियो की फिल्म टाइटैनिक दोबारा देखना पसंद नहीं करेंगी। इस पूरे मामले में डिकैप्रियो की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
निर्माता विनोद भानुशाली की नुसरत भुरुचा स्टारर फिल्म ‘जनहित में जारी’ जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म की शूटिंग पहले ही खत्म हो चुकी है और अब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन भी करीब करीब पूरा हो गया है। फिल्म के रशेज देखने वाले फिल्म के विषय की तारीफ करते नहीं थक रहे। इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए फिल्म निर्माताओं के पास रोज नए ऑफर्स आ रहे हैं। लेकिन, खबर है कि ये फिल्म अब बड़े परदे पर रिलीज होने की तैयारी में हैं। इस बीच फिल्म को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की तरफ से यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश खुद हाईकोर्ट ने ही खत्म कर दिए हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अक्सर अपनी फिल्मों या सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओएमजी यानी ओह माय घोस्ट का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। साउथ अभिनेता दलपति विजय ने सनी लियोनी की इस फिल्म का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है।