फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आइफा पुरस्कारों के नामांकन की घोषणा और कंगना ने की ‘आरआरआर’ की तारीफ, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 01 Apr 2022 08:13 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं फिल्मी दुनिया के सितारे भी एसएस राजामौली की फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 10
कंगना रणौत, एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फैंस इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं फिल्मी दुनिया के सितारे भी एसएस राजामौली की फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' यानी कंगना रणौत ने भी फिल्म 'आरआरआर' देख ली है और अब कंगना रणौत इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रही हैं। कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने 'आरआरआर' को शानदार बताया है। 

Kangana Ranaut On RRR: फिल्म ‘आरआरआर’ की तारीफ करती नहीं थक रहीं कंगना रणौत, वीडियो शेयर कर कही ये बात
 
विज्ञापन

2 of 10
iifa 2022 - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के बाद साल 2022 फिल्मों की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ रहा है। यही कारण है कि इस बार का अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) काफी महत्वपूर्ण है। आइफा के 22वें एडिशन का आयोजन 20 और 21 मई, 2022 को यस आईलैंड, अबू धाबी में होने जा रहा है। सलमान खान और रितेश देशमुख द्वारा 22वें एडिशन की मेजबानी की जाएगी। इसके लिए आइफा ने शुक्रवार को 12 लोकप्रिय श्रेणी के नामांकन की घोषणा कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 'शेरशाह' 12 श्रेणियों में नामांकन के साथ सबसे आगे है। वहीं '83' और 'लूडो' का नाम क्रमशः 9 और 6 श्रेणियों में नामांकित किया गया है। 'थप्पड़' और 'अतरंगी रे' को 5 व 'मिमी' को 4 श्रेणियों में रखा गया है।

IIFA 2022: आइफा पुरस्कारों के नामांकन में 'शेरशाह' सबसे आगे, शनिवार से खुलने जा रही बॉलीवुड की सबसे बड़ी वोटिंग
 
विज्ञापन

3 of 10
फिल्म दसवीं - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दसवीं के प्रमोशन  में जुटे हैं। दसवीं एक ऐसे शख्स की कहानी है जो भष्टाचार में लिप्त होकर जेल जाता है और फिर जेल से ही दसवीं की परीक्षा देता है। अभिषेक बच्चन इन दिनों इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। इसी बीच मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म दसवीं का नया गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम है 'ठान लिया।'

Dasvi New Song: अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का नया गाना रिलीज, गंगा राम ने 'ठान लिया' पूरा करेंगे अधूरा सपना

4 of 10
रणधीर कपूर-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि करीना-करिश्मा के पिता और उनके अंकल रणधीर कपूर डिमेंशिया नामक बीमारी की शुरुआती स्टेज से गुजर रहे हैं। अब रणधीर कपूर ने इस पूरे मामले में अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा है कि कहा ऐसा कुछ भी नहीं है रणबीर कुछ भी बोलता है। 

रिएक्शन: डिमेंशिया बीमारी पर आया करीना के पापा का बयान, बोले- मैं ठीक हूं, रणबीर कुछ भी बोलता है
 
विज्ञापन

5 of 10
कश्मीरा शाह, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चाओं में रहने वालीं अभिनेत्री उर्फी जावेद आए दिन अपने विवादों को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उर्फी बीते कई दिनों से सुजैन खान की बहन फराह अली खान के साथ चल रहे अपने विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल, फराह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उर्फी के ड्रेसिंग सेंस पर कमेंट किया था। ऐसे में उर्फी ने भी फराह को पोस्ट के जरिए करारा जवाब दिया था। इसी बीच इस मामले में अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने भी अपनी राय रखी थी।

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने कश्मीरा शाह को दिया करारा जवाब, कहा- मैं इंस्ट्राग्राम पर मशहूर हूं लेकिन आप कहीं नहीं
विज्ञापन

6 of 10
TRP Week 12 - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सीरियल्स का टीआरपी चार्ट सामने आ गया है। बार्क इंडिया ने इस साल के 12वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में इस हफ्ते बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 'अनुपमा' लंबे समय से टीआरपी चार्ट में पहले नंबर पर बना है और इस हफ्ते भी ऐसा ही देखने को मिला है। लेकिन बाकी सीरियल्स में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'इमली' की टीआरपी लगातार गिर रही है, जिस वजह से कई दूसरे सीरियल 'इमली' से आगे निकल गए हैं। आइए आपको इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट दिखाते हैं। 

TRP Week 12: ‘इमली’ को पछाड़ आगे निकला ‘ये है चाहतें’, इस हफ्ते टीआरपी चार्ट में हुआ बड़ा उलटफेर
विज्ञापन

7 of 10
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। भारती की डिलीवरी डेट नजदीक आ रही है। हर्ष और भारती अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इससे पहले ही सोशल मीडिया पर भारती के बच्चे को लेकर कुछ खबरें वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि भारती सिंह के घर बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। हालांकि भारती ने इस खबर का खंडन किया है।

Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह ने बेटी के जन्म की खबर को बताया अफवाह, कही ये बात

8 of 10
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर
करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों की लव स्टोरी हमेशा चर्चा में रहती हैं और दोनों को एक साथ देखकर भी फैंस काफी खुश होते हैं। सैफ अली खान चार बच्चों के पिता हैं। करीना कपूर से सैफ को दो बच्चे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं। इससे पहले सैफ को अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हुए हैं। वहीं, अब करीना कपूर ने पति सैफ को पांचवें बच्चे के लिए एक चेतावनी दे डाली है। अभिनेत्री ने बेबी प्लानिंग पर अपनी राय रखी है।  

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने पति सैफ को दी चेतावनी, बोलीं- चार बच्चों के बाद अब फिर से पिता बनने की सोचना भी मत

9 of 10
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का जादू रिलीज के बाद तीसरे सप्ताह में भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। फिल्म की तारीफ नेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई कर रहा है। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने इस फिल्म की सराहना की है। अब इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल हो गया है। जूनियर बच्चन ने कहा है कि 'अगर फिल्म अच्छी नहीं होती तो चलती ही नहीं।' अभिषेक की तारीफ पर फिल्म के डायेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अभिषेक को शुक्रिया कहा है।

The Kashmir Files: अभिषेक बच्चन ने की 'द कश्मीर फाइल्स' की तारीफ, कहा-'किसी के मुंह से नहीं सुनी फिल्म की बुराई'
विज्ञापन

10 of 10
अमिताभ बच्चन ने की गंगा आरती - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से छाए रहते हैं। बीते दिन ही अभिनेता ने साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ एक तस्वीर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। वहीं अब अभिनेता की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें अमिताभ बच्चन ऋषिकेश में गंगा आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता का ये अंदाज फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

Amitabh Bachchan: ऋषिकेश में अमिताभ बच्चन ने की गंगा आरती, घाट किनारे दिखा बिग बी का दमदार अंदाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें