अबू धाबी में होने जा रहे आईफा अवॉर्ड के 22वें सीजन को स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के शोक में वहां 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई है। इस कारण 20-21 मई 2022 को अबू धाबी में आयोजित होने वाले IIFA अवॉर्ड को स्थगित कर दिया गया है। इवेंट की नई डेट आ गई हैं। इवेंट का आयोजन अब 14-16 जुलाई को होगा। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया। दुख की इस घड़ी में यूएई में 40 दिन का राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इस दौरान झंडा आधा झुका रहेगा।
सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग शुरू हो गई है और इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। लेकिन अब इस फिल्म में एक और कलाकार की एंट्री हो गई है, जो फैंस के लिए गुड न्यूज है। 'कभी ईद कभी दिवाली' की कास्ट में राघव जुयाल शामिल हो गए हैं। राघव मल्टी टैलेंटेड इंसान हैं। वह शानदार डांसर होने के साथ साथ कमाल एक्टर और रियलिटी शोज के होस्ट भी हैं। 'कभी ईद कभी दिवाली' में राघव जुयाल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे और इस बात का खुलासा खुद राघव ने किया है।
बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने वाली फिल्म 'केजीएफ:चैप्टर 2' के लिए दर्शकों का क्रेज देख, मेकर्स ने हाल ही में इसके तीसरे पार्ट की घोषणा की थी। फिल्म निर्माता विजय ने बताया था कि अक्तूबर महीने के आस-पास 'केजीएफ 3' की शूटिंग शुरू होगी और 2024 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लेकिन विजय की इस घोषणा के एक दिन बाद ही केजीएफ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यसूर कार्तिक गोडा ने यूटर्न मार लिया है। प्रोडक्शन की तरफ से बयान जारी करते हुए कार्तिक ने पार्ट तीन की शूटिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
मनोरंजन जगत से एक दुखद भरी खबर सामने आई है। बंगाली अभिनेत्री पल्लवी डे का कोलकाता के गरफा में अपने फ्लैट में फंदे से झूलता शव मिला है। 'मोन माने ना' शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री 21 साल की थीं। प्राथमिक जांच में पुलिस को यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। इस खबर से उनके सह-कलाकारों और प्रशंसक शॉक में हैं। पल्लवी डे का शव उनके घर में पंखे पर लटका मिला था। अभिनेत्री को बांगुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अभिनेत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
2008 में फिल्म ‘जिमी’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले महाअक्षय (मिमोह) चक्रवर्ती जल्द ही फिल्म ‘धाकड़’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह कंगना रणौत और अर्जुन रामपाल के साथ दिखेंगे। मिमोह बॉलीवुड के 'डिस्को किंग' मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं, लेकिन अपने पिता के जैसी पहचान बनाने में असफल रहे हैं। उन्होंने जितनी भी फिल्मों में काम वह बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, फिल्मों से ज्यादा मिमोह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे हैं। उनपर शादी के कुछ दिनों पहले ही दुष्कर्म का आरोप लगा था, जिस वजह से शादी भी स्थगित करनी पड़ गई थी।
इरा खान ने साझा की नई तस्वीरें
- फोटो : social media
आमिर खान की बेटी, इरा खान ने हाल ही में अपना 25वां जन्मदिन मनाया था। इरा खान को अपने जन्मदिन पर बिकिनी तस्वीरें साझा करने के लिए लगातार ट्रोल किया जा रहा है। आमिर की लाडली के जन्मदिन के सेलिब्रेशन के लिए एक पूल पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें उनके पिता आमिर खान, उनकी मां रीना दत्ता, बॉयफ्रेंड नुपुर शिखर और अन्य दोस्त भी शामिल हुए थे। जब से नेटिजन्स ने उन्हें अपने पिता आमिर खान की मौजूदगी में टू पीस बिकिनी पहने अपना बर्थडे केक काटते हुए देखा, तब से वह सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। इरा ने अपने मस्ती भरे बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ और तस्वीरें साझा करते हुए अब ट्रोलर्स पर तंज कसा है। उनकी यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
सारा अली खान अपनी अदाकारी के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं। वह अपना एक्टिविटाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। सारा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। कुछ दिनो पहले सारा कश्मीर वेकेशन पर थीं। वहां से उन्होंने अपनी तस्वीरों सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। अब सारा अली खान ने फिर अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं। इनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
शरद पवार और मराठी अभिनेत्री केतकी चितले
- फोटो : Instagram
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर पुलिस ने शनिवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को हिरासत में लिया था। अब इस मामले में ठाणे कोर्ट ने अभिनेत्री को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं एक छात्र को भी नासिक से गिरफ्तार किया गया है। जब पुलिस अभिनेत्री को लेकर जा रही थी तो एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने उनपर काली स्याही फेंकी और विरोध जताया।
अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच ने बीते दिन जाने-माने फिल्म निर्देशक अविनाश दास के खिलाफ केस दर्ज किया है। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म निर्देशक पर कथित तौर पर झूठी खबर फैलाने के लिए जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा ने शनिवार को मुंबई के फिल्म निर्देशक के खिलाफमामला दर्ज किया है। इसके अलावा तिरंगे के साथ एक महिला की कथित अश्लील तस्वीर साझा करने की वजह से निर्देशक पर राष्ट्रीय सम्मान का अपमान करने का भी आरोप लगा है।
फिल्म शेरशाह के बाद बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। वह जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसी के साथ वह ओटीटी पर भी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। सिद्धार्थ की एंट्री रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हो चुकी है। वह जल्द ही इंडियन पुलिस फोर्स नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस सीरीज की गोवा में शूटिंग चल रही है। इस बीच सिद्धार्थ इस सीरीज की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। एक सीन को फिल्माए जाने के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई। सोशल मीडिया पर उनके जख्मी हाथ की फोटो खूब वायरल हो रही है।