फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: ऑस्कर की रेस में गंगूबाई और फेक न्यूज पर भड़का कॉमेडियन का परिवार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 27 Aug 2022 07:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
गंगूबाई काठियावाड़ी, राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में रोजाना बहुत कुछ होता है और वीकएंड सिनेमा जगत के लिए खास हो जाता है। इस दिन कलाकार अपनी फिल्मों का ज्यादा से ज्यादा प्रमोशन करते हैं। तो कुछ अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। आज भी कुछ ऐसा हुआ। आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का प्रचार करती नजर आईं। इसके अलावा, अनुपम खेर ने करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के लिए एक बयान दिया है, जो हैरान करने वाला है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरों के जरिए मनोरंजन जगत का हाल बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
गंगूबाई काठियावाड़ी कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली की फिल्में केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कमाल करती हैं। अब तक उनकी कई फिल्मों को विदेशी ऑडियंस पसंद कर चुकी है। पिछले 2 दशकों की बात करें तो  प्रतिष्ठित ऑस्कर समारोह में सबसे करीब साल 2002 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'देवदास' पहुंची थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित नजर आए थे। इस बीच नवीनतम चर्चा यह है कि आलिया भट्ट अभिनीत 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि हो सकती है।

Gangubai Kathiawadi: ऑस्कर की रेस में शामिल हुई आलिया भट्ट की गंगूबाई! आरआरआर- द कश्मीर फाइल्स से होगी टक्कर
विज्ञापन

3 of 11
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI
देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत अब ठीक है। हालांकि, 17 दिनों बाद भी वह वेंटिलेटर पर हैं। स्पेशल डॉक्टर्स की टीम कॉमेडियन को होश में लाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। परिवार और फैंस भी लगातार राजू श्रीवास्तव के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। लेकिन, कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपने फायदे के लिए राजू की सेहत से जुड़ी झूठी खबरें फैला रहे हैं। सोशल मीडिया चल रही इन फर्जी खबरों से परिवार वाले परेशान हो गए हैं। 

Raju Srivastava: फेक न्यूज फैलाने वालों पर भड़का राजू का परिवार, मुंबई के साइबर सेल से की शिकायत

4 of 11
जूनियर एनटीआर, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर  'ब्रह्मास्त्र' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जैसे-जैसे 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने की तरफ आगे कदम बढ़ा रही है, वैसे-वैसे फिल्म को लेकर हर रोज नया अपडेट सामने आ रहा है। जहां अयान मुखर्जी फिल्म का कॉन्सेप्ट समझाने और इसके प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं, वहीं इस फिल्म पर भी सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड की तलवार लटक रही है। इन सबके बीच अब खबर आ रही है कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के यूनिवर्स में एस एस राजामौली के बाद अब साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की भी एंट्री हो चुकी है। इस खबर को लेकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियां साझा कर रहे हैं। 

Brahmastra: 'ब्रह्मास्त्र' से जूनियर एनटीआर के जुड़ने पर भड़के लोग, करण और अयान को दी बायकॉट की धमकी
विज्ञापन

5 of 11
विजय देवरकोंडा और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एक तरफ, अभिनेता की डेब्यू (बॉलीवुड) फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से मिली-जुली प्रतीक्रिया मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ, लोग सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच, विजय देवरकोंडा का एक बयान वायरल हो रहा है। अभिनेता इस वायरल बयान में शाहरुख खान को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, 'शाहरुख, तुम आखिरी सुपरस्टार नहीं...'। बता दें कि विजय के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। 

Vijay Deverakonda: 'शाहरुख, तुम आखिरी सुपरस्टार नहीं...' विजय देवरकोंडा ने क्यों दिया ऐसा बयान, जानिए यहां
विज्ञापन

6 of 11
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर पिछले कई दशकों से बॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा दिखा रहा है। इन दिनों उनकी तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। ऐसे में उनकी गिनती बॉलीवुड ही नहीं साउथ के भी सफल अभिनेताओं में होने लगी है। वहीं, इससे पहले वह 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अभिनेता अभी कई साउथ की फिल्मों में नजर आने वाले हैं, लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि अब उन्हें मेनस्ट्रीम फिल्मों में काम नहीं मिल रहा।

Anupam Kher: अब करण जौहर और आदित्य चोपड़ा नहीं देते अनुपम खेर को अपनी फिल्मों में काम, एक्टर बोले- दुख होता है
विज्ञापन

7 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : social media
अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के साथ ही 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज के लिए तैयार है, ऐसे में आलिया भी पति रणबीर कपूर की तरह वह भी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए फैंस के बीच उतर चुकी हैं। ब्रह्मास्त्र की पूरी टीम अलग-अलग शहरों और राज्यों में जाकर प्रचार में लगी हुई है, वहीं अब आलिया भट्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए बॉम्बे आईआईटी इंस्टीट्यूट पहुंची हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Alia Bhatt: प्रेग्नेंसी में भी जमकर काम कर रहीं आलिया भट्ट, 'ब्रह्मास्त्र' के प्रचार के लिए पहुंचीं बॉम्बे IIT

8 of 11
अर्शी खान,सोनाली फोगाट - फोटो : social media
इन दिनों चारों तरफ बीजेपी की नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट के निधन की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। अचानक हुए उनके निधन ने सभी को हैरान कर दिया था। जहां पहले कहा जा रहा था कि सोनाली का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है, वहीं पोस्टमार्टम के बाद खबरें आ रही हैं कि उनका मर्डर किया गया है। ऐसे में हर कोई उनके निधन पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहा है। इन्हीं सेलेब्स में से एक हैं बिग बॉस शो की एक्स कंटेस्टेंट अर्शी खान। अर्शी खान ने एक साक्षात्कार में सोनाली के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट के निधन के बाद डर से कांपी 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट अर्शी खान, उठाए गंभीर सवाल

9 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके यानी कमाल राशिद खान अक्सर फिल्म स्टार्स पर निशाना साधते नजर आते हैं। वह अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर बॉलीवुड फिल्मों का रिव्यू भी करते हैं और ट्वीट के जरिए जमकर टिप्पणी करते हैं। हालांकि उनके ज्यादातर बयान विवादित ही रहते हैं। शायद ही ऐसा मुश्किल ही कोई दिन जाता होगा, जब केआरके किसी स्टार या बॉलीवुड फिल्म पर निशाना न साधते हों और इस बार उन्होंने एक नहीं बल्कि कई बॉलीवुड अभिनेताओं को निशाने पर लिया है, साथ ही उनकी फिल्मों के नाम भी साझा किए हैं।

KRK: केआरके ने गिनाई बॉलीवुड स्टार्स की फ्लॉप फिल्में, बोले- भागदौड़ का कोई फायदा नहीं...ये है सबूत

10 of 11
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी इन दिनों मुश्किलों में फंसी हुई हैं। सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद खबर आई थी कि यूपी पुलिस डांसर को गिरफ्तार करने हरियाणा रवाना भी हुई है। ऐसे में अब सपना पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इसी बीच सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। 

Sapna Choudhary: गिरफ्तारी की खबरों के बीच सपना चौधरी ने शेयर किया वीडियो, फैंस से बोलीं- बिल्कुल आसान नहीं है
विज्ञापन

11 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
अपने अतरंगी फैशन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद को आज के समय में कौन नहीं जानता। हमेशा अपने स्टाइल के चलते सुर्खियों में रहने वाली उर्फी अपने कपड़ों के साथ जो प्रयोग वो कम....। कभी फूल पत्तियां, कभी शीशा, कभी पत्थर तो कभी खुद के लिए ब्लेड से ड्रेस बनाने वाली उर्फी ने इस बार खाने वाली मिठाई को भी नहीं बख्शा और  खुद पर लपेट लिया मिठाईयों पर लगने वाला सिल्वर वर्क। जी हां, आपने सही सुना आज उर्फी अपनी क्रिएटिविटी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाते हुए मिठाइयों पर लगने वाले सिल्वर वर्क का प्रयोग कर ड्रेस तैयार की है। जिसके बाद हमेशा की तरह लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

Urfi Javed: गैलैक्सी के बाद अब उर्फी ने चांदी के वर्क से ढका बदन, तस्वीरें देख लोगों को याद आई काजू कतली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें