फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आरआरआर के 16वें दिन के रिकॉर्ड से लेकर रणबीर-आलिया के ग्रैंड रिसेप्शन वेन्यू तक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sun, 10 Apr 2022 08:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ ने अपनी रिलीज के तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन दुनिया भर में कुल कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म के कलेक्शन में शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले 80 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया और इसने इसके साथ ही भारतीय सिनेमा में ऐसी तीसरी फिल्म का स्थान पा लिया जिन्होंने दुनिया भर में एक हजार करोड़ रुपये या इससे ज्यादा का कुल कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। फिल्म का हिंदी कलेक्शन भी 250 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े के करीब पहुंच रहा है। ये करिश्मा फिल्म ‘आरआरआर’ ने रिलीज के सिर्फ 16वें दिन दिखाकर भी नया रिकॉर्ड बनाया है। इस बीच खबर ये भी है कि फिल्म ‘आरआरआर’ ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ रुपये की कुल कमाई का आंकड़ा छू लिया है।

RRR Box Office Collection Day 16: वर्ल्ड वाइड हजार करोड़ कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बनी 'आरआरआर', रिलीज के 16वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड
 
विज्ञापन

2 of 10
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के चर्चे इन दिनों जोरों पर हैं। भले ही आलिया-रणबीर और उनके परिवार ने इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि न की हो लेकिन इससे जुड़ी कई खबरें सामने आ रही हैं। जिसमें शादी के वेन्यू से लेकर खाने के मेन्यू तक के बारे में जानकारी सामने आ रही है। बॉलीवुड में कपूर खानदान की लैविश लाइफ से लेकर फेस्टिवल और शादी सभी खास होते हैं और इस पंजाबी परिवार को अपने खाने के लिए भी जाना जाता है। अब ऐसे में कपूर परिवार की शादी के खाने का मेन्यू तो शानदार होना ही चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि रणबीर आलिया की शादी के मेन्यू में क्या है खास।

Ranbir-Alia Wedding: रणबीर-आलिया की शादी के लिए दिल्ली, लखनऊ से बुलाए गए शेफ! परोसे जाएंगे देसी से लेकर ये विदेशी व्यंजन
विज्ञापन

3 of 10
केजीएफ चैप्टर 2 और द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को लेकर हिंदी भाषी क्षेत्रों में एक अलग माहौल देखने को मिल रहा है। 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म 'केजीएफ- चैप्टर 2' की एडवांस बुकिंग एक सप्ताह पहले यानी 7 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। फिल्म ने तीन दिनों के अंदर ही सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड बना लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए करीब सात करोड़ 60 लाख रुपये की कमाई कर ली है। अब केजीएफ चैप्टर 2 के रिलीज होने में केवल चार दिनों का समय बचा है। हिंदी पट्टी के लोग यश की फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। इसी बीच मेकर्स ने देश के आइकॉनिक सिनेमाघर में फिल्म को न रिलीज करने का निर्णय लिया है।  

KGF Chapter 2: देश के आइकॉनिक थिएटर में नहीं रिलीज होगी 'केजीएफ चैप्टर 2', क्या 'द कश्मीर फाइल्स' बनी वजह?

 

4 of 10
आलिया भट्ट रणबीर कपूर - ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी के साथ- साथ अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। रणबीर और आलिया जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसी बीच फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के गाने केसरिया की एक झलक फैंस के साथ साझा की है। 

Brahmastra: सामने आया फिल्म के पहले गाने का पोस्टर, शिवा और ईशा बन रोमांस करते नजर आए रणबीर-आलिया

विज्ञापन

5 of 10
इम्पा चुनाव में अभय सिन्हा चुने गए नए प्रेजीडेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म निर्माताओं के सबसे बड़े संगठन "द इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोशिएसन" (इम्पा) के प्रेजीडेंट पद के लिए इस बार के चुनाव में अभय सिन्हा को चुना गया है। शनिवार को अंधेरी पश्चिम स्थित डीएन नगर के वालिया हॉल में हुए चुनाव में निर्माता अभय सिन्हा ने अपने प्रतिद्वंदी निर्माता के.सी .बोकाड़िया को हराकर जीत हासिल की है। इससे पहले अभय सिन्हा में पिछले 11 साल से इम्पा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट थे।

IMPPA: के.सी. बोकाड़िया को हराकर निर्माता अभय सिन्हा बने इम्पा के नए प्रेसिडेंट, सभी सोलह सीटों पर मिली जीत
विज्ञापन

6 of 10
ओम राउत,  ‘आदिपुरुष’ में प्रभास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी पहली ही हिंदी फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ से कामयाब फिल्म निर्देशकों की अगली कतार में आ बैठे  निर्देशक ओम राउत मानते हैं कि उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के लिए योग, लग्न, वार और तिथि सब अपने आप अनुकूल होते रहे हैं। बड़े परदे पर पराक्रमी राम की गाथा सजाने में दिन रात लगे ओम राउत ने अपनी प्रयोगशाला में कुछ समय ‘अमर उजाला’ के लिए निकाला और सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल से ये बातचीत की। ओम राउत की इस प्रयोगशाला में हर तरफ राम कृपा बरसती दिखती है। फिल्म के चरित्रों के बनाए उनके चित्र, फिल्म के वातावरण की कल्पनाएं और फिल्म के लिए रची वेश भूषाएं विलक्षण हैं। फिल्म ‘आदिपुरुष’ अगले साल 12 जनवरी को रिलीज होगी। ओम राउत के लिए ये फिल्म राम धुन जैसी हो चुकी है। सोते जागते वह बस इसे ही जपते रहते हैं।

Om Raut Exclusive: सिर्फ चार घंटे की नींद के सवाल पर बोले ओम राउत, ‘राम काजु कीन्हें बिनु मोहिं कहां विश्राम’
 
विज्ञापन

7 of 10
केजीएफ-आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये तो तय है कि फिल्म ‘केजीएफ 2’ अपनी मूल भाषा कन्नड़ में और फिल्म ‘बीस्ट’ अपनी मूल भाषा तमिल में धमाकेदार शुरूआत लेने वाली हैं। लेकिन, फिल्म ‘केजीएफ 2’ को लेकर हिंदी भाषी क्षेत्रों मे कुछ अलग ही माहौल बनता दिख रहा है। फिल्म के पहले चैप्टर की रिलीज के समय से जो माहौल बना है उसके बाद इसका हंगामा फिल्म ‘बाहुबली 2’ जैसा होता दिख रहा है। निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ ने जो माहौल बनाया था, उसका फायदा फिल्म ‘बाहुबली 2’ को मिला था। उसी तरह फिल्म ‘केजीएफ’ हिंदी को सिनेमाघरों में देखने वालों से ज्यादा तादाद इसे ओटीटी पर देखने वालों की रही है और इसकी कहानी को लेकर जो माहौल बना, उसका फायदा इसे ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में मिलता दिख रहा है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

KGF 2 Vs RRR: ‘केजीएफ 2’ की टिकट खिड़की पर बंपर ओपनिंग, एडवांस बुकिंग में ही बटोर लिए इतने करोड़ रुपये
 

8 of 10
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों सभी की निगाहें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पर टिकी हुई हैं। दोनों की शादी की तारीख कन्फर्म हो जाने के बाद अब उनसे जुड़ी हर छोटी से छोटी चीज पर नजर रखी जा रही है। फैंस भी दोनों को मैरिड कपल के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी जोरों पर चल रही है। शादी की तारीख 14 अप्रैल निकली है। शादी के बाद ये कपल ग्रैंड रिसेप्शन की भी प्लानिंग कर रहा है। ऐसे में शादी के वेन्यू और गेस्ट लिस्ट के बाद अब खबर आ रही है कि इस जोड़े ने रिसेप्शन पार्टी के लिए बहुत ही शानदार जगह चुन ली है।

Ranbir Alia Wedding: इस जगह होगा रणबीर-आलिया का ग्रैंड रिसेप्शन, ये खास मेहमान पार्टी में लगाएंगे चार चांद
 

9 of 10
केजीएफ चैप्टर 1 - फोटो : सोशल मीडिया

'केजीएफ: चैप्टर 2' का तूफान हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है! जैसे-जैसे यश अभिनीत फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे लोगों के बीच केजीएफ चैप्टर 2 को लेकर उत्साह भी बढ़ रहा है। यही कारण है कि केजीएफ चैप्टर 2 ने एडवांस बुकिंग के जरिए तीन दिनों के अंदर करीब सात करोड़ 60 लाख रुपये की कमाई कर ली है। यानी अब यह कहना गलत नहीं होगी कि 'रॉकी भाई' और 'केजीएफ' का चलन देश पर हावी हो रहा है।

KGF Chapter 2: अब 'केजीएफ 2' के पीछे शुरू हुई भेड़चाल, 'सालार' के साथ ये फिल्में भी रॉकी भाई के कंधों पर सवार

विज्ञापन

10 of 10
लीना मारिया पॉल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मद्रास कैफे' में काम कर चुकी अभिनेत्री लीना मारिया पॉल और उनके पति सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। लीना अब महिला कैदियों के लिए चलाए जा रहे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जेल में जैम और जेली बनाना सीख रही हैं।

Leena Maria Paul: तिहाड़ जेल में जैम और जेली बनाना सीख रहीं अभिनेत्री, 200 करोड़ की धोखाधड़ी करने का है आरोप
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें