फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: विवादों में फंसी 'रामसेतु' और लव रंजन की फिल्म का सेट खाक, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Fri, 29 Jul 2022 08:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है। फिल्मी दुनिया में आज भी कई सारी हलचलें देखने को मिली।
विज्ञापन
1 of 11
Filmy Wrap - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में रोज कुछ न कुछ नया होता रहता है। फिल्मी दुनिया में आज भी कई सारी हलचलें देखने को मिली। एक तरह जहां अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतू रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है तो वहीं मुंबई में लव रंजन की फिल्म के सेट पर आग की खबर से सनसनी मच गई। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में बताते हैं। तो आइए जानते हैं आज की 10 बड़ी खबरें...


 
विज्ञापन

2 of 11
अक्षय कुमार , राम सेतू - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री अक्षय कुमार के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें एक 'राम सेतु' भी शामिल है। अभिनेता सोशल मीडिया के जरिए लगातार इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं और अब यह फिल्म रिलीज के लिए भी तैयार है। लेकिन रिलीज से पहले अक्षय कुमार की यह फिल्म विवादों में आ गई है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि अक्षय कुमार की फिल्म में गलत तथ्य हैं। इसी वजह से उन्होंने एफआईआर कराने की बात कही है।

Ram Setu: रिलीज से पहले ही अक्षय की राम सेतु पर शुरू हुआ विवाद, सुब्रमण्यम स्वामी ने अभिनेता को दी FIR की धमकी
विज्ञापन

3 of 11
फिल्म स्टूडियो के सेट पर आग - फोटो : सोशल मीडिया
माया नगरी मुंबई के शुक्रवार शाम बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के चित्रकूट मैदान में आग लग गई है। इस मैदान में फिल्म और टेलीविजन सेट बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इस ग्राउंड पर बने सेट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की दर्जन भर गाड़ियां घटना स्थल पर रवाना हो गई है। जिस जगह आग लगी है वहां पर फिल्म का सेट है। सेट को खुले मैदान में बना था, जहां लकड़ी, शेड और प्लास्टिक की मदद से स्टूडियो बनाया गया था।

Fire Break: लव रंजन की फिल्म के सेट पर लगी आग, अगले हफ्ते से शूटिंग करने वाले थे रणबीर और श्रद्धा

4 of 11
तनुश्री दत्ता और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार भी अभिनेत्री अपनी इंस्टा पोस्ट की वजह से ही चर्चाओं में आई हैं। दरअसल, तनुश्री दत्ता ने कुछ घंटे पहले ही लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर सुशांत सिंह राजपूत और बॉलीवुड माफिया का जिक्र किया। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने इनकी फिल्मों को बैन करने की भी अपील की है। 


Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता ने खोला बॉलीवुड माफिया का राज, कहा- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में...
विज्ञापन

5 of 11
पति करण के साथ बिपाशा बासु - फोटो : Instagram: @bipashabasusinghgrover
बॉलीवुड के गलियारों से इन दिनों एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण ग्रोवर की पत्नी बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं। दोनों बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी तक कपल ने इस बात को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द दोनों इस बात का एलान करने वाले हैं। बिपाशा की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस बेहद उत्साहित हैं । बता दें कि दोनों की शादी को छह साल हो चुके हैं और अब उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं।


Bipasha Basu Pregnent: प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु! करण ग्रोवर के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान
विज्ञापन

6 of 11
उमर खालिद और प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता प्रकाश राज न केवल अपनी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि अपने 'हैशटैग जस्ट आस्किंग' सीरीज के लिए भी जाने जाते हैं। दरअसल अभिनेता 'हैशटैग जस्ट आस्किंग' कैम्पेन के तहत बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। एक तरफ जहां जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद हाईकोर्ट से जमानत पाने की जद्दो-जहद में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें 'अपने समय का सुप्रीम हीरो' बता रहे हैं।


Prakash Raj: देशद्रोह के आरोपी उमर खालिद को प्रकाश राज ने बताया "सुप्रीम हीरो", लिखा- मुझे गर्व है कि मैं...
विज्ञापन

7 of 11
Tanushree Dutta, Nana Patekar - फोटो : social media
साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर हैशटैग मीटू की शुरुआत करके हर किसी को चौंका दिया था, जिसमें अभिनेत्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही तनुश्री लगातार अपने पोस्ट और इंटरव्यू के जरिए बॉलीवुड माफिया पर बोल रही हैं। वहीं, अब तनुश्री दत्ता ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से बॉलीवुड के गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें तनुश्री ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कई लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं।  


Tanushree Dutta: 'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर और... होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता के पोस्ट ने मचाया हंगामा

8 of 11
नकुल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले जहां मुंबई में अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। वहीं अब बिहार की अदालत में रणवीर के खिलाफ भावनाओं को ठेस पहुंचाने और महिलाओं की मर्यादा का अपमान करने की शिकायत दी गई है। इन सबके बीच हाल ही में नकुल मेहता ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की ही तरह बोल्ड तस्वीर शेयर की थी। एक तरफ जहां 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम नकुल मेहता की बीवी ने उन्हें फटकार लगाते हुए कपड़े पहनने की सलाह दी थी। वहीं दूसरी तरफ ट्रोल्स उन्हें खरी-खरी सुना रहे हैं।

Nakuul Mehta: रणवीर जैसा बोल्ड फोटोशूट करवाने पर ट्रोल हुए नकुल मेहता, यूजर्स बोले- अरे ऐसी भी क्या मजबूरी थी

9 of 11
सीमा टापरिया - फोटो : social media
नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शोज में से एक 'इंडियन मैचमेकिंग' का दूसरा सीजन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी करने जा रहा है। ऐसे में हमारे पास सभी सिंगल लड़के और लड़कियों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि मुंबई से हमारी प्यारी सीमा टापरिया के पॉपुलर शो 'इंडियन मैचमेकिंग 2' की पहली झलक सामने आ गई है। मेकर्स ने सीरीज का पहला ट्रेलर बीते दिन यानी 28 जुलाई को सबके सामने पेश कर दिया है, जिसमें फिर एक बार सीमा आंटी का वहीं अंदाज देखने को मिल रहा है। इस सुपरहिट शो में सीमा टापरिया फिर एक बार  अपने क्लाइंट्स को अमेरिका और भारत में अरेंज मैरिज के लिए गाइड करती हुई नजर आ रही हैं।




Indian Matchmaking 2 Trailer: पुराने अंदाज के साथ वापस आ रही हैं सीमा आंटी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे

10 of 11
कोलंबियाई गायिका शकीरा
कोलंबियाई सुपरस्टार शकीरा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। स्पेनिश कर चोरी के आरोपों में फंसी पॉप सिंगर के खिलाफ स्पेनिश अभियोजकों ने शुक्रवार को कहा कि वे सुपरस्टार शकीरा के खिलाफ आठ साल से अधिक की जेल की सजा की मांग करेंगे। बीते दिनों सिंगर ने कर चोरी के आरोपों पर एक याचिका को खारिज कर दिया था। अभियोजकों ने 45 वर्षीय गीतकार पर 2012 और 2014 के बीच अर्जित आय पर 14.5 मिलियन यूरो ($ 14.7 मिलियन) का स्पेनिश कर कार्यालय को धोखा देने का आरोप लगाया।

Shakira: स्पेनिश कर चोरी मामले में बढ़ीं पॉप सिंगर शकीरा की मुश्किलें, आठ साल तक की हो सकती है सजा
विज्ञापन

11 of 11
गुल्शन देवय्या, दृष्टि धामी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता गुल्शन देवय्या दृष्टि धामी के साथ अपनी आगामी रोमांटिक थ्रिलर ‘दुरंगा’ के साथ जल्द ही ओटीटी पर आने वाले हैं। यह सीरीज कोरियाई शो 'फ्लावर ऑफ एविल' का आधिकारिक रूपांतरण है। रोज ऑडियो विजुअल्स द्वारा निर्मित इस सीरीज में अभिनेता ने एक तरफ एक परफेक्ट मैन, पति और पिता की भूमिका निभाई है और दूसरी तरफ वह एक कातिल।

Duranga Teaser: सस्पेंस से भरपूर है गुलशन और दृष्टि की ‘दुरंगा’, क्या हटेगा परफेक्ट मैन के चेहरे से मुखौटा?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें