फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: स्वरा को 'भाई' बोलकर बुरे फंसे फहाद और ओटीटी पर आएंगी भेड़िया-विक्रम वेधा, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

Mon, 10 Apr 2023 08:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
फहाद-स्वरा-ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर अपडेट पाना चाहते हैं। आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी कुछ खास हुआ है। कुछ सितारों की नई फिल्मों का एलान हुआ है तो कुछ कमबैक करने जा रहे हैं। वहीं, कुछ अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं आज की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
स्वरा भास्कर-फहाद अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अचानक से अपनी शादी का एलान कर हर किसी को हैरान कर दिया। वहीं, डीवा शादी के बाद भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बन रही हैं। गौरतलब हो कि बीते दिन स्वरा ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर एक्ट्रेस के राजनेता पति फहाद अहमद ने स्पेशल पोस्ट साझा किया, इसमें फहाद स्वरा के लिए अपने जज्बात व्यक्त करते नजर आए। हालांकि, इस पोस्ट में भी ट्रोल्स ने कुछ ऐसा ढूंढ निकाला है, जिसकी वजह से फहाद जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। 
Swara Fahad Trolls: स्वरा भास्कर को 'भाई' बोलकर बुरे फंसे फहाद अहमद, ट्रोल्स ने कहा- यह बेहद बेतुका है

विज्ञापन

3 of 11
विक्रम वेधा और भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के दो सुपस्टार्स का जिक्र किया जाए तो उसमें वरुण धवन और ऋतिक रोशन का नाम जरूर शामिल होगा। बीते साल वरुण धवन की 'भेड़िया' और ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' फिल्म रिलीज हुईं थी। हालांकि ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। रिलीज के करीब 6 महीने के बाद भी ये फिल्में अभी तक ओटीटी पर रिलीज नहीं हुई हैं। लेकिन अब 'भेड़िया' और 'विक्रम वेधा' की ओटीटी रिलीज को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। 
OTT: सिनेमाघरों में फुस्स होने के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएंगी भेड़िया और विक्रम वेधा, जानिए कब और कहां देखें?

4 of 11
सलमान खान-पूजा हेगड़े - फोटो : social media
अभिनेता सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया है। ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो कि पूरा हुआ। बता दें कि यह फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज होगी। सलमान खान के अलावा फिल्म में वेंकटेश, पूजा हेगड़े और जगपति बाबू भी अहम रोल में हैं। ट्रेलर में सलमान खान भाईजान वाले रौब में नजर आए हैं। ट्रेलर में एक्शन और रोमांस का जबरदस्त तड़का है।
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: सलमान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, भाईजान वाले रौब में दिखे एक्टर
विज्ञापन

5 of 11
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन बीते काफी दिनों से बेड रेस्ट पर हैं। दरअसल, अमिताभ अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान चोट लगने से घायल हो गए थे, जिसके बाद से वह अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि बीच-बीच में वह अपने फैंस को अपनी तबीयत के बारे में अपडेट करते रहते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत में पहले से सुधार है। हाल ही में एक्टर ने फैंस के साथ एक ब्लॉग साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने जीवन से जुड़े एक महत्वपूर्ण किस्से को लेकर बात की है। 
Amitabh Bachchan: पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान अमिताभ बच्चन ने सीखा जिंदगी का बड़ा सबक, बताया क्यों छोड़ी थी शराब
विज्ञापन

6 of 11
बॉबी देओल - फोटो : social media
बॉबी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम बेहतरीन फिल्में दी हैं।  एक्टर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1995 में की थी। बॉलीवुड में बॉबी देओल का करियर 28 साल का है। उन्होंने अपने करियर के दौरान उतार चढ़ाव को लेकर बात की है।
Bobby Deol: फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव पर बॉबी देओल ने किया खुलासा, बोले- कोई मुझे गंभीरता से नहीं लेता था
विज्ञापन

7 of 11
ऊ अंटावा - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा: द रूल' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो और फर्स्ट लुक पोस्टर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। दूसरे पार्ट में भी असहाय और जरूरतमंदों का मसीहा पुष्पा सबकी मदद करता नजर आएगा, इस मदद के लिए पुष्पा किस लेवल पर जाएगा यह देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं, अब इसमें सामंथा रुथ प्रभु के आइटम नंबर को लेकर भी बड़ी डिटेल सामने आई है, जिसे जानकर फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में दिखेगा सामंथा रुथ प्रभु के 'ऊ अंटावा' का रीप्राइज वर्जन? डीएसपी ने दिया ऐसा रिएक्शन

8 of 11
कंगना रणौत, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। करण को इंडस्ट्री का नेपोटिज्म का किंग कहा जाता है। पिछले कुछ दिनों में करण पर कई आरोप लगाए गए हैं। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत भी उन्हें किसी भी मामले पर घेरने से पीछे नहीं हटती हैं। दोनों के बीच का कोल्ड वार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं। बीते दिन फिल्म मेकर ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कंगना पर निशाना साधा था। वहीं, अब उनके इस पोस्ट पर बॉलीवुड क्वीन ने काफी दिलचस्प अंदाज में पलटवार किया है।
kangana Ranaut: कंगना ने करण जौहर को दिया मुंहतोड़ जवाब,लिखा- अभी तुम्हारी हिंदी सुधारी, आगे देखो होता है क्या

9 of 11
शेफाली शाह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह शानदार अभिनय के दम पर अपनी अलग पहचान बनाती नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने 'जलसा', 'डार्लिंग्स', 'दिल्ली क्राइम' और 'ह्यूमन' जैसे प्रोजेक्ट में बेहतरीन काम कर तारीफें बटोरी हैं। शेफाली, एक्टिंग के साथ-साथ सम-सामयिक मुद्दों पर भी बड़ी ही बेबाकी से अपनी राय रखती नजर आती हैं। इसी कड़ी मे एक्ट्रेस ने खुद के साथ हुए दुर्व्यवहार का एक किस्सा सुनाकर हर किसी को दंग कर दिया है। 
Shefali Shah: जब शेफाली शाह भरी बाजार में हुईं दुर्व्यवहार का शिकार, सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द
 

10 of 11
कार्तिक आर्यन और करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और फिल्ममेकर करन जौहर के बीच बीते काफी समय से अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन ने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म दोस्ताना 2 से भी खुद को अलग कर लिया था। जिसके साथ ही फिल्म भी ठंडे बस्ते में चली गई थी। कार्तिक आर्यन ने आउटसाइडर होने के बावजूद अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड मैं एक नयी पहचान बना ली है। बीते साल जब बड़े बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में पिट रही थी दल, तब कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। 
 
विज्ञापन

11 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार के किस्मत के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। एक्टर की बैक-टू-बैक फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। वहीं, अब अक्षय अपने एक वीडियो को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं, जिसमें उनकी एक हरकत पर नेटिजन्स उन्हें जमकर लताड़ लगाते नजर आ रहे हैं। 
Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार ने शर्ट उतार हसीनाओं संग लगाए ठुमके, ट्रोल्स बोले- चाचा कुछ तो शर्म कर लो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें