आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ये इंतजार भी खत्म हो गया। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है लेकिन ट्रेलर आते ही ये फिल्म लोगों के निशाने पर आ गई है।
मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। सिद्धू एक मशहूर गायक थे और उनके जाने से फैंस से लेकर सेलेब्स तक दुख में हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स ने सिद्धू की हत्या पर दुख व्यक्त किया है और अब सिंगर मीका सिंह ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को शर्मनाक बताया है।
सामने आए फिल्म के नए ट्रेलर में सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में नजर आए अक्षय कुमार नारी के सम्मान और बराबरी की बात करते दिखाई दिए। वहीं, फिल्म में एक्टर राजा के कर्तव्यों और राजा की परिभाषा देते भी दिखाई दिए। अभिनेता का यह अवतार उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इसके अलावा ट्रेलर में अक्षय हिन्दुत्व को परिभाषित करते भी नजर आए।
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और ये इंतजार भी खत्म हो गया। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है लेकिन ट्रेलर आते ही ये फिल्म लोगों के निशाने पर आ गई है। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का सोशल मीडिया पर बायकॉट हो रहा है। सोशल मीडिया पर 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' ट्रेंड कर रहा है।
सोनी टीवी पर शुरू होने जा रहे देश के अगले कॉमेडी चैंपियन की खोज वाले रियलिटी शो ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ में इसके दोनों जजों शेखर सुमन और अर्चना पूरन सिंह को लेकर तो लोगों में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। लेकिन, कम लोगों को ही पता होगा कि ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ बंद होने के बाद से अपने पारिवारिक जीवन में खुशहाल इस शो की आकर्षक एंकर परिजाद कोलाह भी इस शो से टीवी पर वापसी की तैयारी में हैं। शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है लेकिन परिलाद इसकी शूटिंग में अभी कुछ दिन और हिस्सा नहीं ले सकेंगी क्योंकि वह एक दुर्घटना में अपना पैर घायल कर बैठी हैं।
राणा दग्गुबाती लाइफस्टाइल
- फोटो : instagram/ranadaggubati
राणा दग्गुबाती और उनके चाचा वेंकटेश दग्गुबाती बहुत जल्द एकसाथ नजर आने वाले हैं। दोनों ने पहली बार एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। राणा दग्गुबाती अपने चाचा के साथ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली एक वेब सीरीज में नजर आएंगे। ये सीरीज मशहबर अमेरिकन क्राइम ड्रामा वेब सीरीज रे डोनोवन का रीमेक होगा। इस सीरीज का नाम है राणा नायडू। राणा दग्गुबाती और वेंकटेश के अलावा इस सीरीज में अभिनेत्री सुरवीन चावला भी नजर आने वाली हैं।
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज हुई थी और 10 दिनों के अंदर इस फिल्म ने 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ा दी है। लेकिन कार्तिक आर्यन ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया भी दी है। अभिनेता ने इस पर एक मजेदार ट्वीट किया है।
बंगाल में मौत का चौथा मामला सामने आया है। कस्बा के बेदियाडांगा में एक 18 वर्षीय मॉडल ने अपने कमरे के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 29 मई को मॉडल सरस्वती दास को उनकी नानी ने लगभग 2 बजे फांसी पर लटका देखा था। जिसके बाद नानी ने रिश्तेदार की मदद से सरस्वती की डेडबॉडी को नीचे उतारा और सीएनएमसी अस्पताल लेकर गईं। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सरस्वती की मौत हो चुकी थी।
एयरपोर्ट पहुंची कंगना ने पीच कलर की साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को सिंपल से पर्ल नेकपीस और बिंदी से पूरा किया था। साड़ी के साथ अभिनेत्री ने बन बनाया हुआ था। आंखो पर काला चश्मा उनको कूल लुक दे रहा था। एयरपोर्ट पहुंची कंगना का वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोग कंगना को उनकी फिल्म धाकड़ के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
सिनेमा के सबसे बड़े मेले यानी आईफा अवार्ड्स का काउंटडाउन शुरू हो गया है। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के पास बने यस आइलैंड पर होने जा रहे इस पुस्कार समारोह के टिकटों की बिक्री में फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की कामयाबी के बाद खासा उछाल देखा जा रहा है। पुरस्कार समारोह में वैसे तो शाहिद कपूर और नोरा फतेही भी नाचने वाले हैं लेकिन इस बार के आईफा अवार्ड्स की शाम कार्तिक आर्यन के नाम रहने वाली है। और, उससे एक दिन पहले होने वाली संगीतभरी शाम यानी आईफा रॉक्स में इस बार सबकी नजरें तलाशेंगी मशहूर संगीतकार देवी श्री प्रसाद को जो मंच पर अपने डांस से भी खूब कमाल करते हैं। इस साल के आईफा अवार्ड्स का मीडिया पार्टनर ‘अमर उजाला’ भी है।
सोनम अक्सर अपने मेटरनिटी अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने अप्रैल में एक फोटोशूट कराया था, जिसमें उनको काले रंग का कफ्तान पहने देखा गया था। इससे पहले मार्च में अभिनेत्री मुंबई में अपने स्टोर के उद्घाटन के दौरान नीले रंग के ब्लेजर में नजर आई थीं। उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी शूट से पति आनंद के साथ पोज देते हुए तस्वीरें भी साझा की थीं।