फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: दलजीत को मिला नया प्यार और थंगबली ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 04 Feb 2023 08:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दलजीत कौर, निकितिन धीर व उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से हर दिन नई और दिलचस्प खबरें सामने आती हैं। चकाचौंध से भरी इस दुनिया में फैंस भी अपने पसंदीदा सेलेब्स से जुड़ी बातें जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। अपने चहेते सितारों की निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर रहती है। आज भी इंडस्ट्री में काफी कुछ दिलचस्प हुआ है। ऐसे में चलिए फिल्मी रैप के जरिए जानते हैं दिनभर की मनोरंजन जगत से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया
पठान बॉक्स ऑफिस पर लगातार झंडे गाड़ रही है। शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी कम होती नहीं दिख रही है, यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई के बाद टिकट खिड़की पर पठान का दूसरा वीकएंड शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ बटोर लिए हैं।
Pathaan BO Collection: पठान ने रचा इतिहास, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी
विज्ञापन

3 of 11
कियारा और सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में दोनों शाही अंदाज में सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। फैंस भी लंबे समय से इस जोड़े को दूल्हा-दुल्हन बने देखने के लिए बेताब हैं। 
Sidharth-Kiara Wedding: जैसलमेर पहुंचीं कियारा आडवाणी, छह फरवरी को लेंगी सिद्धार्थ के साथ सात फेरे

4 of 11
कृतिका सेंगर, निकितिन धीर - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेत्री कृतिका सेंगर और शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में थंगाबली के किरदार से दिल जीतने वाले निकितिन धीर इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। बीते साल वह एक बेटी के माता-पिता बने थे और अभी वह दोनों अपना पैरंटहुड इंजॉय कर रहे हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं, लेकिन अब तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया था। आज फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल, आज कृतिका और निकितिन ने अपनी बेटी का चेहरा पहली बार फैंस को दिखाया है।
Kratika Sengar: कृतिका सेंगर और निकितिन ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, दादाजी की गोद में दिखीं लाडली देविका
विज्ञापन

5 of 11
अरुणा ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
अरुणा ईरानी बॉलीवुड की नामी अभिनेत्रियों में रही हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। अभिनय से इतर एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी खूब चर्चा में रहीं। बता दें कि अरुणा ईरानी ने फिल्म मेकर कुकू कोहली से शादी की, जो कि पहले से शादीशुदा थे। हाल ही में अरुणा अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात करती नजर आईं। उनका कहना है कि शादीशुदा मर्द से शादी करना बिल्कुल आसान नहीं होता। हालिया बातचीत में अपनी जिंदगी के संघर्षों को लेकर अरुणा ईरानी का दर्द छलक आया। इस दौरान उन्होंने हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी पर भी बात की। आइए जानते हैं...
Aruna Irani: अरुणा ईरानी ने विवाहेत्तर संबंधों पर की बात, बोलीं- पत्नियां दूसरी महिलाओं को न ठहराएं दोषी
विज्ञापन

6 of 11
वाणी जयराम - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। इसी साल पद्म भूषण से सम्मानित हुईं दिग्गज गायिका वाणी जयराम का निधन हो गया है। 77 वर्षीय गायिका चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई हैं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
दुखद:  घर में मृत मिलीं पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर गायिका वाणी जयराम, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

7 of 11
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान की ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रही है। चार साल बाद एक्शन अवतार में 'पठान' बन शाहरुख खान की वापसी को दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है और ऐसे में फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की सफलता के बाद शाहरुख खान ने ट्विटर पर एक बार फिर से आस्क एसआरके सेशन रखा, जिसमें उन्होंने फैंस के मजेदार सवालों का जवाब देकर उनका दिल जीत लिया। वहीं, एक फैन ने किंग खान से पांच बार 'पठान' देखने के बाद उनकी कमाई का हिस्सा मांग लिया, तो अभिनेता ने उसे हिसाब-किताब समझा दिया।
#AskSRK: 'किसी का भाई किसी की जान' का प्रमोशन करते नजर आए शाहरुख, बोले- भाई की पिक्चर है, देखना तो लाजमी है

8 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अनुपम खेर की सराहना के बाद अब कंगना रनौत ने एक्टर को लेकर अपने ट्विटर पर उनको लेकर एक प्रशंसा नोट लिखा है। इसमें उन्होंने अभिनेता को मजबूत और सुरक्षित व्यक्ति कहा, जो महिलाओं की रक्षा करता है। बता दें कि दोनों ही कलाकार फिल्म इमरजेंसी में एक साथ नजर आने वाले हैं।
Kangana Ranuat: ऑनस्क्रीन 'जयप्रकाश नारायण' ने कंगना को बताया बहादुर लड़की, अभिनेत्री बोलीं- वह ऐसे पुरुष...

9 of 11
दलजीत कौर, निक - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शालीन भनोट के साथ अपनी असफल शादी  से बाहर निकलने के बाद, दलजीत कौर ने फिर से किसी का हाथ थामने का फैसला कर लिया है। जी हां, सही सुना आपने, सलमान खान द्वारा कही गई बात अब सच होने जा रही है क्योंकि दलजीत कौर को प्यार मिल गया है। यूके में रहने वाले निखिल पटेल को एक साल से डेट कर रहीं एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोशल मीडिया पर इस समय यह खबर ट्रेंड कर रही है।Dalljiet Kaur: शालीन की एक्स-वाइफ दलजीत के दिल में प्यार ने दी दस्तक, इस शख्स से दूसरी शादी करेंगी अभिनेत्री
 

10 of 11
सुकेश चंद्रशेखर, चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ के ठगी के मामले में आए दिन नया मोड़ आ रहा है। जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर पत्र लिखकर कभी नोरा फतेही पर निशाना साध रहा है, तो कभी चाहत खन्ना पर। बीते दिनों दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में चाहत खन्ना ने अपने बयान दर्ज कराए थे और कहा था कि तिहाड़ जेल में सुकेश ने उन्हें प्रपोज किया था। वहीं, अब सुकेश ने पत्र लिखकर कहा है कि तिहाड़ में उसने चाहत को प्रपोज नहीं किया और दोनों का रिश्ता प्रोफेशनल था।
Sukesh Chandrashekhar: महाठग सुकेश ने जेल से फिर जारी किया पत्र, लिखा- मैं चाहत खन्ना की तरह गोल्ड डिगर नहीं
विज्ञापन

11 of 11
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
केआरके अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। वह फिल्मी सितारों पर खूब टिप्पणियां करके चर्चा बटोरते हैं। आए दिन कोई न कोई फिल्म स्टार केआरके के निशाने पर होता है। इसके अलावा केआरके अक्सर फिल्मों के रिव्यू करते भी नजर आते हैं। मगर, अब वह ऐसा नहीं करेंगे। केआरके ने फिल्म रिव्यू करने से संन्यास ले लिया है। ऐसा खुद उन्होंने कहा है। 
KRK: केआरके ने निभाया अपना वादा! अब नहीं करेंगे फिल्म रिव्यू, यूजर्स बोले- हैप्पी रिटायरमेंट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें