फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: फेक न्यूज पर दलेर मेहंदी ट्रोल और अभय से माफी मांगने को अनुराग तैयार, पढ़ें फिल्म जगत की खबरें

Sun, 22 Jan 2023 07:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दलेर मेहंदी, अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं।  ऐसे में सिने प्रेमी अपने फेवरेट कलाकारों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आते हैं। सिनेमा जगत में आज भी बहुत हुआ है। फिल्मी रैप के जरिए आज हम आपको दिन भर में हुई 10 बड़ी खबरों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आज मनोरंजन की दुनिया में क्या कुछ हुआ... 
विज्ञापन

2 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में फिल्मों को लेकर चल रहे बॉयकॉट ट्रेंड पर पीएम मोदी ने हाल ही में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को नसीहत दी थी कि फिल्मों पर गैरजरूरी बयानबाजी से बचें। इसके बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। अब अक्षय कुमार ने भी पीएम मोदी के बयान पर अपनी बात रखी है। दरअसल, आज रविवार को अपनी फिल्म 'सेल्फी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने पीएम मोदी के बयान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और ज्यादा आजादी से सांस ले सकती है।
Akshay Kumar: 'चीजें बदलनी चाहिए, हम बहुत कुछ सहते हैं', पीएम मोदी के फिल्म वाले बयान पर बोले अक्षय कुमार
विज्ञापन

3 of 11
अभय देओल और अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल अपनी वेब सीरीज ट्रायल बाई फायर के अलावा अपने एक बयान को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में अभय ने एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप को झूठा और जहरीला इंसान बताया था। उनके इस बयान के बाद अब अनुराग कश्यप की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अभय के इस बयान पर कहा है कि वह इस पर दोबारा माफी मांगने के लिए तैयार हैं।
Anurag Kashyap: अभय देओल के बयान पर अनुराग कश्यप ने दी प्रतिक्रिया, बोले- दोबारा माफी मांगने के लिए तैयार हूं
 

4 of 11
सेल्फी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और सुपरस्टार इमरान हाशमी स्टारर 'सेल्फी' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में कॉमेडी का भरपूर तड़का है, साथ ही कुछ इमोशनल सीन्स भी हैं। इसमें दिखाया गया है कि अपने चहेते सुपरस्टार के लिए मर-मिटने को तैयार रहने वाले प्रशंसक के आत्मसम्मान को जब ठेस पहुंचती है तो उस पर क्या बीतती है। कॉमेडी के तड़के के साथ एक्शन ड्रामा फिल्म में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी हैं। अब इस फिल्म के ट्रेलर के साथ साथ फैंस अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की खूब तारीफ कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि ट्विटर पर यूजर्स की इस ट्रेलर को लेकर कैसी प्रतिक्रियाएं हैं।
Selfiee Twitter Review: दर्शकों को पसंद आ रही अक्षय-इमरान की जोड़ी, 'सेल्फी' का ट्रेलर देख यूजर्स बोले- अद्भुत
विज्ञापन

5 of 11
राजकुमार संतोषी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक राजकुमार संतोषी ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। फिल्म ‘घायल’, ‘घातक’, ‘दामिनी’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘खाकी’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ जैसी हिट फिल्में दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुई थीं। अब फिल्ममेकर ‘गांधी गोडसे: एक युद्ध’  से काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म से करीब 26 साल बाद वह सनी देओल संग काम कर रहे हैं। हाल ही में, राजकुमार संतोषी ने फिल्मों को लेकर अपने विचार साझा किए।
Rajkumar Santoshi: लीक से हटकर फिल्में बनाने पर जोर देते हैं राजकुमार संतोषी, बोले- सीजन के हिसाब से नहीं चलता
विज्ञापन

6 of 11
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया
आजकल सभी कलाकार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, उसके जरिए वे अपनी लाइफ से जुड़ी चीजों को साझा करते हैं और फैंस के साथ भी कनेक्ट रहते हैं। इसी बीच भारत के मशहूर संगीतकार दलेर मेहंदी खुद से जुड़े एक फेक इंस्टाग्राम पोस्ट को सच समझ बैठे। ऐसे में वह ट्रोल हो गए। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा था कि प्रिंस हैरी ने दलेर मेहंदी के गाने सुने। दलेर मेहंदी ने उसे अपने ट्विटर पर साझा किया, जिसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आए। हालांकि उसके बाद भी दलेर मेहंदी की एहसास नहीं हुआ कि वह फेक पोस्ट है। 
Daler Mehndi: प्रिंस हैरी से जुड़े फेक ट्वीट को सच समझ बैठे दलेर मेहंदी, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल
विज्ञापन

7 of 11
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल 'ससुराल सिमर का' से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं। काफी समय से अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में थीं, लेकिन उन्होंने इस बात पर कोई जवाब नहीं दिया था। वहीं, आज अभिनेत्री के पति शोएब इब्राहिम ने दीपिका के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। तस्वीर में दोनों ने कैप पहनी हुई है और कैप पर मॉम टू बी और डैड टू बी लिखा हुआ है।
Dipika-Shoaib: शादी के पांच साल बाद दीपिका-शोएब के घर गूंजेगी किलकारी, कपल ने खास अंदाज में दी गुड न्यूज

8 of 11
एकता कपूर - फोटो : social media
टीवी की पॉपुलर प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने लोकप्रिय सीरियल्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। टीवी ड्रामा के अलावा एकता अल्ट बालाजी के बैनर तले कई सारी फिल्में और वेब सीरीज भी प्रोड्यूस करती हैं। एकता कपूर अक्सर बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को अपनी फिल्मों और टीवी शो का फेस बनाती हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि एकता कपूर ने 'बिग बॉस 16’ के घर में अपनी अगली फिल्म के लिए निमृत कौर अहलूवालिया को बतौर हीरोइन चुन लिया है।
Ekta Kapoor: रिलीज से पहले ही अपनी फिल्म को लेकर ट्रोल हुईं एकता कपूर, यूजर्स बोले- बायकॉट करेंगे

9 of 11
फिल्म पठान - फोटो : social media
बड़े पर्दे पर 'पठान' से होने जा रही शाहरुख खान की वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। 'पठान' के प्रति लोगों का क्रेज इसकी एडवांस बुकिंग देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। शाहरुख के प्रति फैंस की दीवानगी इस कदर है कि एक ने तो पूरा थिएटर ही बुक करा लिया। वहीं,अब फैंस की भारी डिमांड के चलते मेकर्स ने 'पठान' के मॉर्निंग शोज को लेकर फैसला किया है।
Pathaan: 'पठान' की रिलीज से पहले ही शाहरुख खान ने दी फैंस को गुड न्यूज, अब इतने बजे से देख सकेंगे पहला शो

10 of 11
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
'बिग बॉस 16' अब अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। ऐसे में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और कंटेस्टेंट फिनाले में जाने के लिए खूब जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। शो के होस्ट सलमान खान और बिग बॉस भी सभी घरवालों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में फैंस से लेकर हर किसी का कोई न कोई फेवरेट कंटेस्टेंट बन गया है। वहीं, सलमान खान ने भी वीकएंड का वार एपिसोड में बताया कि उन्हें कौन पसंद है। साथ ही उन्होंने प्रियंका के साथ फिल्म करने की बात भी कही।
Bigg Boss 16: प्रियंका को अपनी फिल्म में मौका देंगे सलमान खान, बोले- वो हैं टॉप एक्ट्रेस बनने के काबिल
विज्ञापन

11 of 11
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपने लुक और स्टाइल को लेकर सुष्मिता फैंस की तारीफें बटोरती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर आए दिनों कुछ ना कुछ ऐसा शेयर करती हैं, जिससे वह चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में सुष्मिता ने अपने फैंस के साथ कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस सुष्मिता को जमकर बधाई दे रहे हैं। दरअसल, सुष्मिता ने एक मर्सिडीज कार खरीदी है।
Sushmita sen: सुष्मिता ने खरीदी मर्सिडीज कार, भाई राजीव और भाभी चारू ने दी बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें